हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट बन चुका है जिसकी मुख्य वजह यह है कि हमारे देश में जनसंख्या अधिक है। इसलिए जनसंख्या अधिक होने के कारण यहां पर मोबाइल की बिक्री भी अधिक है और इसी बात को देखते हुए मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों के द्वारा अलग-अलग दाम पर समय-समय पर हमारे भारत देश में स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते रहते हैं। आजके इस पोस्ट में हम 10 बेस्ट भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन के बारे में जानिंगे।
जिनमें से कुछ स्मार्टफोन के दाम काफी ज्यादा होते हैं तो कुछ स्मार्टफोन के दाम काफी कम होते हैं। हालांकि अधिकतर कंपनियां भारत की जनता को टारगेट करते हुए सस्ते स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर रही है। ऐसे में भारतीय जनता के मन में यह ख्याल आता है कि भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कौन सा है।
- 10 दुनिया का सबसे महँगा मोबाइल फ़ोन क़ीमत 620 करोड़
- Redmi MI का सबसे सस्ता 4G मोबाइल फोन सिर्फ 4500 में
भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
वैसे तो हमारे भारत देश में स्मार्टफोन का निर्माण करने वाली बहुत सारी कंपनीयां है, परंतु देखा जाए तो इंडियन मोबाइल मार्केट में सस्ते स्मार्टफोन लाने की शुरुआत चाइनीस कंपनियों के द्वारा ही की गई थी और फिर उन्हीं कंपनियों की देखा देखी अन्य कंपनियों ने भी सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करना चालू कर दिया।
इस प्रकार अगर आप भारत में बिकने वाले सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको “भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन” इसके बारे में जानकारी प्राप्त होगी तो आइए नीचे आपको जानकारी देते हैं कि “सबसे सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन कौन सा है।”
1: LAVA Z1
LAVA Z1 भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, क्योंकि यह आपको ऑनलाइन लगभग ₹4800 के आसपास मिल जाएगा। बता दें कि लावा हमारे भारत देश की ही कंपनी है। अगर आप लावा कंपनी के इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो आप आसानी से इसे अमेजॉन और दूसरी शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते हैं, साथ ही आप लावा के ऑफलाइन ऑफिशियल स्टोर से भी इसकी खरीददारी कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन के अंदर लावा कंपनी के द्वारा 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 480×854 है, साथ ही इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन के अंदर आपको क्वॉड कोर मीडियाटेक हेलिओ A20 प्रोसेसर भी प्राप्त होता है।
इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ प्राप्त होता है साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है।
स्मार्टफोन की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है, साथ ही 16GB का इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं, साथ ही स्मार्ट फोन के अंदर आपको 3100 मेगाहट की बैटरी भी दी गई है और यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 गो एडिशन पर काम करता है।
विशेषताएं:
- यह एक 4G स्मार्टफोन है और यह 4G के लगभग हर बैंड को सपोर्ट करता है।
- यह स्मार्टफोन ग्लास फ्रंट, ग्लास बैक तथा प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है।
- इस स्मार्टफोन का वजन 175G है।
- इसका स्क्रीन साइज 5.0 inches, 68.9 cm2 (~64.8% screen-to-body ratio) है।
- यह स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass 3 के साथ आता है।
- यह स्मार्टफोन Android 10 (Go edition) पर कार्य करता है।
- इसमें Mediatek MT6761 Helio A20 का प्रोसेसर है जोकि 12 nm पर क्लॉक्ड है।
- इसमें Quad-core 1.8 GHz Cortex-A53 का CPU है।
- यह स्मार्टफोन 16GB इंटरनल स्टोरेज तथा 2GB RAM के साथ आता है।
- यह 5MP के सिंगल कैमरा के साथ आता है।
इसमें 3100 mAh की बड़ी बैटरी है।
फायदे:
- यह स्मार्टफोन 16GB की स्टोरेज के साथ आता है जिसकी वजह से इसमें आप काफी सारा डाटा रख सकते हैं।
- इसका प्रोसेसर भी काफी अच्छा है।
- इसके साथ ही यह Android 10 के साथ आता है जिसको आप Android 12 तक अपडेट कर पाओगे।
- यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है।
नुकसान:
- इसमें सिर्फ 2GB RAM है।
- इसकी बैटरी काफी छोटी है 3100 mAh जोकि काफी कम है।
- इसमें सिर्फ सिंगल कैमरा है।
OS | Android 10 (Go edition) |
RAM | 2GB |
RESOLUTION | 480 x 854 pixels, 16:9 ratio (~196 ppi density) |
BATTERY | 3100mAH |
STORAGE | 16GB |
2: ITEL A49
आईटेल कंपनी का ITEL A49 स्मार्टफोन भी भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन में से एक है जो की आपको 2GB प्लस 32GB के वैरीअंट में मिलता है जिसकी कीमत मार्केट में ₹6499 है। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, साथ ही ऑफलाइन रिटेल आउटलेट से भी खरीद सकते हैं। यह आपको क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और SKY CYAN जैसे रंगो में प्राप्त होता है।
इस स्मार्टफोन के अंदर कंपनी के द्वारा 6.6 इंच की एचडी प्लस आईपीएस वाटरप्रूफ फुल स्क्रीन डिस्पले दिया गया है और यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 गो ऑडिशन पर काम करता है, साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.4 GHZ क्वॉड कोर प्रोसेसर भी दिया गया है। मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल करके आप इसके इंटरनल स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं। अगर इस स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में बात करें तो इसमें 4000 मेगा वाट की बैटरी दी गई है।
लावा कंपनी के इस स्मार्टफोन के अंदर आपको मल्टीफंक्शनल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सिक्योरिटी सिस्टम भी प्राप्त होता है, साथ ही आपको इसमें 5 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी प्राप्त होता है, जोकि फोटोग्राफी के लिए ज्यादा ठीक नहीं माना जाता है।
इसके अलावा बता दे कि स्मार्ट फोन के अंदर आपको फ्लैशलाइट मिलती है, साथ ही अलग-अलग कैमरा मोड भी प्राप्त होते हैं। जैसे कि ब्यूटी मोड, पोट्रेट मॉड, एचडीआर मोड, शार्ट वीडियो फॉर्मेट, एयर फिल्टर, स्टीकर। यह स्मार्टफोन 4G सिम कार्ड को सपोर्ट करता है साथ ही इसमें आपको ब्लूटूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक का सिस्टम भी मिलता है।
विशेषताएं:
- यह HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है।
- इसमें क्वाड कोर का बढ़िया प्रोसेसर है।
- इसका स्क्रीन साइज 6.60 है।
- यह 2GB RAM है तथा 32GB स्टोरेज के साथ आता है।
- इसके साथ ही यह स्मार्टफोन मेमोरी कार्ड सपोर्टेड है जिसे आप 128GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।
- यह 5MP+5MP के ड्यूल कैमरा के साथ आता हैं
- यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड है।
- इसमें Unisoc SC9832E का प्रोसेसर है।
फायदे:
- इसकी इंटरनल स्टोरेज को आप 128GB तक बड़ा सकते हैं।
- इसका स्क्रीन साइज 6.6 इंच है।
- इसमें Dual कैमरा सेटअप है।
- यह 4000mAh बैटरी के साथ आता है।
नुकसान:
- इसकी RAM काफी कम है।
- इसकी स्क्रीन LCD टाइप है।
- यह 5G सपोर्ट नहीं करता है।
OS | Android 11 Go edition |
RAM | 2GB |
RESOLUTION | HD+ |
BATTERY | 4000mAH |
STORAGE | 32GB |
3: INFINIX SMART 6
इंफिनिक्स कंपनी के द्वारा निर्मित INFINIX SMART 6 स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज में 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹7499 है। इंफिनिक्स स्मार्ट 6 स्मार्टफोन आपको टोटल चार कलर में प्राप्त होता है। यह स्मार्टफोन आपको पोलर ब्लैक, हार्ट ऑफ ओसियन, लाइट सी क्रीम और स्टारी पर्पल जैसे रंगों में मिलता है।
इसमें आपको 6.6 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्पले प्राप्त होती है जिसका रेजोल्यूशन 1600 X 720 PIXELS होता है, साथ ही इसका एस्पेक्ट रेडियो 20:9 है। इस स्मार्टफोन को हेलिओ A22 क्वॉड कोर चिप सेट के द्वारा पावर किया गया है। इसके अंदर आपको 2GB की वर्चुअल एडिशनल रैम प्राप्त होती है, जिसे आप बढ़ा सकते हैं।
इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर कैमरा प्राप्त होता है और यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 गो एडिशन पर काम करता है। स्मार्टफोन के अंदर आपको डेडीकेटेड 3 इन 1 एसडी कार्ड स्लॉट प्राप्त होता है। यह ऐसे लोगों के लिए बहुत ही खास है जो स्मार्ट फोन का स्टोरेज 512GB करना चाहते हैं।
कंपनी के द्वारा स्मार्टफोन के अंदर 5000 मेंगावाट की बैटरी भी दी गई है जो कि 10 वाट के फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है जिसका मतलब यह होता है कि 1 घंटे में ही आपके स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज हो जाएगी।
कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर स्मार्टफोन आपको 60 दिनों का स्टैंडबाई टाइम देगा। स्मार्ट फोन के अंदर आपको माइक्रो यूएसबी पोर्ट प्राप्त होता है साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी प्राप्त होता है और आपको 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी मिलता है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 11 गो एडमिशन मिलेगा।
- स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- यह स्मार्टफोन 6.60-inch (720×1600) के साथ आता है।
- यह 2GB RAM तथा 32GB स्टोरेज के साथ आता है।
- इसमें Unisoc SC9863A का प्रोसेसर है।
- इसमें आप स्टोरेज को 512GB तक बड़ा सकते हैं।
- इसमें 2 रीयर कैमरा है।
फायदे:
- इसकी स्टोरेज को 512GB तक के मेमरी कार्ड से बढ़ाया जा सकता हैं।
- इसकी बैटरी 5000 mAh की है।
- यह Android 11 पर बेस्ड है।
नुकसान:
- इसकी RAM मात्र 2GB है।
- सेंसर स्पेसिफाइड नहीं है।
OS | Android 11 (Go edition) |
RAM | 2GB |
RESOLUTION | (720×1600) |
BATTERY | 5000mAh |
STORAGE | 32GB |
4: JIOPHONE NEXT
जिओ फोन नेक्स्ट फोन का दाम ₹6499 है जो की भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन में से एक है और जिसे डिवेलप करने का काम गूगल और जिओ ने साथ मिलकर के किया है। जिओ के इस फोन में आपको 5.45 इंच की डिस्प्ले प्राप्त होती है, साथ ही इसके अंदर आपको पहले से ही इंस्टॉल कुछ एप्लीकेशन जैसे कि जिओ टीवी, जिओ सिनेमा, फेसबुक, गूगल असिस्टेंट, गैलरी मिलती है।
JIOPHONE NEXT के अंदर आपको 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, साथ ही आपको इस स्मार्टफोन के अंदर 32GB का इंटरनल स्टोरेज भी प्राप्त होता है और 2GB की रैम भी प्राप्त होती है।
इस स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं। जिओ कंपनी के द्वारा निर्मित यह स्मार्टफोन एंड्राइड पावर प्रगति ओ एस पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के अंदर आपको 3500 मेगावाट की बैटरी प्राप्त होती है और यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ, वाईफाई को सपोर्ट करता है, साथ ही यह इंटरग्रेटेड एड्रीना 308 ग्राफिक कार्ड को भी सपोर्ट करता है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन 5.45-inch (720×1440) के साथ आता है।
- इसमें आपको Qualcomm 215 का प्रोसेसर मिलता है जोकि काफी बढ़िया है।
- इसमें आपको 8MP का फ्रंट तथा 13MP का रीयर कैमरा मिलता है।
- यह 2GB RAM तथा 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है।
- इसमें आपको 3500mAh की बैटरी मिलती है।
- यह एक 4G स्मार्टफोन है तथा Android 10 पर बेस्ड है।
- यह 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- इसकी स्टोरेज 512GB तक एक्सपेंडेबल है।
- यह स्मार्टफोन 2 Nano SIM को सपोर्ट करता है।
फायदे:
- इसकी स्टोरेज को 512 GB तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
- यह डुअल सिम सपोर्ट करता है।
- इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप है।
नुकसान:
- इसका स्क्रीन साइज थोड़ा कम है।
- इसमें मात्र 2GB RAM है।
- इसकी बैटरी मात्र 3500 mAh है।
OS | Android |
RAM | 2GB |
RESOLUTION | 5.45-inch (720×1440) |
BATTERY | 3500mAh |
STORAGE | 16GB |
5: MICROMAX IN 2C
माइक्रोमैक्स कंपनी के द्वारा निर्मित MICROMAX IN 2C स्मार्टफोन की कीमत ₹8499 है और यह आपको 3GB प्लस 32GB वेरिएंट में प्राप्त होता है। डिवाइस के कलर की बात की जाए तो आपको यह ब्राउन और सिल्वर रंग में प्राप्त होता है। इसमें माइक्रोमैक्स कंपनी के द्वारा 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 X 720 PIXELS है साथ ही स्मार्ट फोन के अंदर आपको 20:9 ASPECT RATIO भी प्राप्त होता है।
इसके अलावा 89 परसेंट स्क्रीन रेटियो भी मिलता है। स्मार्ट फोन के अंदर आपको वॉटर ड्रॉप नोच भी स्क्रीन पर प्राप्त होता है। इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा DEPTH सेंसर के साथ प्राप्त होता है, साथ ही कंपनी के द्वारा 5000 मेगा वाट की बैटरी भी दी गई है, जो कि 10 वाट के फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा MICROMAX IN 2C के अंदर आपको वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, हॉटस्पॉट साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है परंतु फिंगरप्रिंट स्केनर में आपको फेस अनलॉक सपोर्ट प्राप्त नहीं होता है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन स्क्रीन साइज 6.52″( 720×1600 pixels) के साथ आता है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 8MP का कैमरा मिलेगा।
- इसमें आपको 3GB RAM Unisoc T610 की RAM मिल जायेगी।
- इसमें आपको 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
- यह 4G सपोर्टेड स्मार्टफोन है।
- यह 198 g (6.98 oz) के साथ आता है।
- यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड है।
- इसमें आपको Octa-core (2×1.8 GHz Cortex-A75 & 6×1.8 GHz Cortex-A55) का CPU मिलेगा।
- इसका प्रोसेसर Unisoc T610 है जोकि 12 nm पर क्लॉक्ड है।
- यह स्मार्टफोन 5MP सेल्फी के साथ आता है।
फायदे:
- इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिल जायेगी।
- इसकी RAM 3GB है जोकि बेहतरीन है।
इसका स्क्रीन साइज काफी बड़ा है। - यह एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और एंड्रॉयड 13 तक अपडेट किया जा सकता है।
नुकसान:
- इसका वजन 198 ग्राम है।
- इसमें मात्र 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
OS | Android 11 |
RAM | 3GB |
RESOLUTION | 6.52-inch (720×1600) |
BATTERY | 32GB |
STORAGE | 5000mAh |
6: REALME C31
REALME C31 रियल मी कंपनी के द्वारा बनाया गया है और यह आपको टोटल दो वेरिएंट में प्राप्त होता है। अगर आप रियल मी के इस स्मार्टफोन का 3GB और 32GB वाला वर्जन लेंगे तो उसकी कीमत आपको ₹8999 पड़ेगी और अगर आप इसके 4GB और 64GB वाले वर्जन को लेंगे तो उसके लिए आपको ₹9999 देने पड़ेंगे।
यह स्मार्टफोन आपको लाइट सिल्वर और डार्क ग्रीन कलर में प्राप्त होता है। इसके अंदर आपको 6.5 इंच की एलसीडी डिस्पले एचडी प्लस 720×1600 रिवॉल्यूशन के साथ प्राप्त होती है, साथ ही स्मार्ट फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेड 60HZ है। इसके अलावा आपको इस स्मार्टफोन में तकरीबन 88. 7 परसेंट की स्क्रीन पूरी बॉडी में प्राप्त होती है।
फोन के अंदर आपको ऑक्टा कोर UNISOC T612 चिपसेट प्राप्त होता है, साथ ही लॉन्ग बैटरी लाइफ के लिए इसके अंदर आपको 5000 मेगा वाट की बैटरी भी प्राप्त होती है, जो कि 10 वाट की फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।
इसके अंदर आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा प्राप्त होता है, साथ ही 2 मेगापिक्सल का मेकरो कैमरा मिलता है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी आपको फोन के अंदर प्राप्त होता है। यह स्मार्टफोन 4G सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें आपको ब्लूटूथ,वाईफाई, हॉटस्पॉट जैसी सर्विस भी मिलती है। इसके अलावा इसमें 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी लगता है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन 6.5″ की बड़ी स्क्रीन तथा 720×1600 pixels के साथ आता है।
- इसमें आपको 13MP का रीयर कैमरा मिलेगा।
- इसकी RAM 4GB है जोकि Unisoc Tiger T612 वाली चिपसेट है।
- इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
- यह स्मार्टफोन 4G सपोर्टेड है।
- इसका वजन 197 ग्राम है जोकि काफी भारी फोन है।
- इसमें आपको Panda Glass की प्रोटेक्शन मिलेगी।
- यह Android 11, Realme UI 2.0 के साथ आता है।
- इसमें Octa-core (2×1.8 GHz Cortex-A75 & 6×1.8 GHz Cortex-A55) वाला प्रोसेसर है।
- यह स्मार्टफोन 32GB तथा 64GB इंटरनल स्टोरेज तथा 3GB तथा 4GB दो वेरिएंट के साथ आता है।
- इसमें आपको ट्रिपल कैमरा 13MP+2MP+2MP के साथ मिलेगा।
- इसमें आपको 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फायदे:
- इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- इसकी बैटरी करीब 5000 mAh है।
- इसमें आपको 3GB तथा 4GB दोनों RAM वेरिएंट मिल जायेंगे।
- इसकी स्क्रीन काफी बड़ी है।
नुकसान:
- यह एक 4G स्मार्टफोन है।
- इसका सेल्फी कैमरा मात्र 5MP है।
- इसकी स्टोरेज एक्सपेंडेबल नहीं है।
- इसमें आपको पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
OS | Android 11 |
RAM | 3GB, 4GB |
RESOLUTION | 6.52-inch (720×1600) |
BATTERY | 5000mAh |
STORAGE | 32GB, 64GB |
7: NOKIA C01 PLUS
नोकिया कंपनी के द्वारा निर्मित NOKIA C01 PLUS स्मार्टफोन को भी दो वेरिएंट में लांच किया गया है जिसमें 2GB और 32जीबी वाले वेरिएंट का दाम 6799 और 2GB तथा 16GB वाले वैरीअंट का दाम ₹6299 रखा गया है, साथ ही आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रे कलर में सेलिंग के लिए उपलब्ध है।
स्मार्ट फोन के अंदर आपको 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्पले प्राप्त होता है, साथ ही इसमें मौजूद स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1440 X 720 पिक्सेल है। जिसका एस्पेक्ट रेडियो 18: 9 है। स्मार्टफोन के अंदर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही आप को स्मार्ट फोन में 2GB रैम मिलती है और 32GB इंटरनल स्टोरेज प्राप्त होता है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक इनक्रीस कर सकते हैं।
इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ प्राप्त होता है, वही आपको 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। हालांकि हम आपको यह भी बता दें कि नोकिया के इस स्मार्टफोन के अंदर आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलता है।
नोकिया का यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 गो एडिशन पर काम करता है और इसके अंदर आपको 3000 मेगावाट की रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जो कि 5 वाट के फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ड्यूल सिम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन 5.45″ इंच की स्क्रीन साइज के साथ आता है जिसका रेजोल्यूशन 720×1440 pixels है।
- इसका Main कैमरा 5MP का है।
- यह स्मार्टफोन 1GB तथा 2GB RAM वेरिएंट के साथ आता है।
- इसमें आपको 3000mAh की बैटरी मिलेगी।
- यह स्मार्टफोन 4G सपोर्टेड है।
- इसका वजन 157 g है।
- यह प्लास्टिक बैक तथा प्लास्टिक फ्रेम के साथ आता है।
- यह मुख्य रूप से Android 11 Go Edition पर बेस्ड है।
- इसमें आपको Unisoc SC9863A की चिपसेट मिलेगी जोकि (28nm) पर क्लॉक्ड है।
- इसमें आपको Octa-core (4×1.6 GHz Cortex-A55 & 4×1.2 GHz Cortex-A55) का CPU मिलेगा।
फायदे:
- इसका प्रोसेसर प्राइस के हिसाब से अच्छा है।
- यह काफी लाइट वेट स्मार्टफोन है।
- इसमें आपको Android 11 मिलेगा जिसे आप आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
नुकसान:
- इसका स्क्रीन साइज काफी कम है।
- यह मात्र 2GB RAM के साथ आता है।
- इसमें आपको मात्र सिंगल कैमरा मिलेगा।
- इसकी बैटरी मात्र 3000 mAh है।
OS | Android 11 (Go edition) |
RAM | 1GB, 2GB |
RESOLUTION | 5.45-inch (720×1440) |
BATTERY | 3000mAh |
STORAGE | 16GB, 32GB |
8: SAMSUNG GALAXY M01 CORE
एक समय था जब सैमसंग कंपनी स्मार्टफोन बनाने वाली टॉप कंपनी मानी जाती थी। हालांकि समय गुजरने के साथ ही साथ सैमसंग कंपनी मार्केट से हट गई परंतु पिछले कुछ सालों से सैमसंग कंपनी के द्वारा काफी बढ़िया और सस्ते स्मार्टफोन का निर्माण किया जा रहा है। इसीलिए सैमसंग कंपनी एक बार फिर से भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ बना रही है। SAMSUNG GALAXY M01 CORE स्मार्टफोन को इंडिया के 10 सबसे सस्ते स्मार्टफोन में शामिल किया गया है।
SAMSUNG GALAXY M01 CORE स्मार्टफोन आपको दो वेरिएंट में प्राप्त होता है जिसमें पहला वेरिएंट 1GB प्लस 16GB का है और दूसरा वैरीअंट 2GB प्लस 32GB का है। इसके 1GB वाले वेरिएंट की कीमत मार्केट में ₹4999 है जो कि आपको आसानी से ऑनलाइन और सैमसंग के रिटेल स्टोर पर प्राप्त हो जाएगा। इस सैमसंग के स्मार्टफोन में आपको 5.3 इंच की एचडी प्लस डिस्पले प्राप्त होती है, साथ ही 3000 मेगावाट की बैटरी भी मिलती है।
इसके अलावा इसमें MEDIATEK 6739 प्रोसेसर भी दिया गया है और यह एंड्रॉयड 10 गो एडिशन पर काम करता है। स्मार्ट फोन के अंदर आपको 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा प्राप्त होता है जोकि एलईडी फ्लैश के साथ है, साथ ही इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का शूटर भी मिलता है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन 5.3″ इंच की स्क्रीन तथा 720×1480 pixels के साथ आता है।
- इसमें आपको 8MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
- यह स्मार्टफोन 1GB तथा 2GB RAM के दो वेरिएंट के साथ आता है।
- इसमें आपको 3000 mAh की बैटरी मिलेगी।
- यह स्मार्टफोन 4G सुपोर्टेड है।
- यह काफी ज्यादा हल्का है और इसका वजन मात्र 150g है।
- यह ड्यूल सिम के साथ आता है।
- यह मुख्य रूप से Android 10 Go Edition के साथ आता है।
- यह Mediatek MT6739 की चिपसेट के साथ आता है जोकि (28 nm) पर क्लॉक्ड है।
- इसका CPU Quad-core 1.5 GHz Cortex-A53 है।
- यह 16GB तथा 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
- इसमें आपको 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फायदे:
- यह Android 10 के साथ आता है और आप इसे एंड्रॉयड 12 तक अपडेट कर सकते हैं।
- इसमें मीडियाटेक की चिपसेट है जोकि काफी अच्छी परफॉर्मिंग चिपसेट है।
- क्वाड कोड सीपीयू के साथ आता है।
नुकसान:
- इसमें मात्र 3000mAh की बैटरी है।
- इसका कैमरा मात्र 5MP तथा 8MP है।
- इसकी RAM मात्र 2GB है।
इसका स्क्रीन साइज काफी कम है।
OS | Android Go Edition |
RAM | 1GB |
RESOLUTION | 5.30-inch (720×1480) |
BATTERY | 3000mAh |
STOARGE | 16GB |
9: REALME C11
रियल मी कंपनी के द्वारा REALME C11 स्मार्टफोन को साल 2021 में लांच किया गया था, जिसकी कीमत उस टाइम ₹6999 रखी गई थी। इस प्रकार से यह भी हमारे भारत देश में मिलने वाला एक सस्ता स्मार्टफोन है। वर्तमान के समय में आप इसे अमेजॉन पर खरीद सकते हैं साथ ही रियल मी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं।
इस स्मार्टफोन के अंदर कंपनी के द्वारा 6.5 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका RESOLUTION 720 X 1600 PIXELS है, साथ ही स्मार्ट फोन में आपको वॉटर ड्रॉप नोच भी मिल जाता है और स्मार्टफोन की पूरी बॉडी में आपको तकरीबन 8.95 परसेंटेज की स्क्रीन मिलती है। इसमें आपको 16 GHZ ऑक्टा कोर प्रोसेसर भी मिलता है साथ ही 2GB रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज भी प्राप्त होता है। इंटरनल स्टोरेज को आप मेमोरी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है, साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्राप्त होता है, जिसके जरिए आप सेल्फी खींच सकते हैं। हालांकि इसमें आपको फिंगरप्रिंट स्केनर नहीं मिलता है।
फोन की बैटरी 5000 मेगावाट होने की वजह से इसमें 10 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और कंपनी ने यह दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 48 घंटे का स्टैंडबाई टाइम रखता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 गो एडिशन पर काम करता है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन 6.5″ इंच की बड़ी स्क्रीन तथा 720×1560 pixels के साथ आता है।
- इसमें आपको 13MP का Main कैमरा मिलेगा।
- यह मुख्य रूप से 2GB तथा 3GB RAM वेरिएंट के साथ आता है।
- इसमें आपको 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
- यह एक 4G सपोर्टेड स्मार्टफोन है।
- यह स्मार्टफोन 196G का है।
- यह स्मार्टफोन Dual SIM Slot के साथ आता है।
- इसमें आपको Android 10, Realme UI मिलता है।
- इसमें आपको Mediatek MT6765G Helio G35 की चिपसेंट मिलती है जोकि (12 nm) पर क्लॉक्ड हैं।
- इसमें आपको Octa-core (4×2.3 GHz Cortex-A53 & 4×1.8 GHz Cortex-A53) वाला प्रोसेसर मिलता है।
- इसमें आपको 13MP तथा 2MP के ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा।
- इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
फायदे:
- इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
इसका प्रोसेसर काफी बढ़िया है। - इसमें आपको 13MP का कैमरा मिलता है जोकि बेस्ट इन क्लास है।
- यह 3GB RAM के साथ आता है।
- यह काफी बड़ी स्क्रीन के साथ आता है।
नुकसान:
- यह काफी भारी फोन है।
- इसका सेल्फी कैमरा काफी कम MP का है।
OS | Android 11 |
RAM | 2GB, 4GB |
RESOLUTION | 6.50-inch (720×1600) |
BATTERY | 5000mAh |
STORAGE | 32GB, 64GB |
10: TECNO SPARK 8C
मार्केट में इसकी प्राइस ₹7999 है और आप इसे अमेजॉन से खरीद सकते हैं। इसमें आपको 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्पले प्राप्त होता है और यह OCTA-CORE UNISOC T606 PROCESSOR पर रन करता है। इसमें 3GB की इनबिल्ट रैम प्राप्त होती है साथ ही 3GB की रैम प्राप्त होती है और इसमें आपको 64GB का इनबिल्ट स्टोरेज भी प्राप्त होता है।
इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा डबल एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है जिसके जरिए आप अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं, साथ ही आपको सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी प्राप्त होता है। इसमें 5000 मेगा वाट की बैटरी कंपनी की तरफ से दी गई है साथ ही 10 वाट का फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है।
विशेषताएं:
- यह स्मार्टफोन 6.6″ की बड़ी स्क्रीन तथा 720×1612 pixels के साथ आता है।
- इसमें आपको 13MP का Main Camera मिलेगा जोकि बहुत बढ़िया है।
- यह 2GB तथा 4GB RAM वेरिएंट के साथ आता है।
- यह मुख्य रूप से 5000 mAh की बैटरी के साथ आएगा।
- यह 4G फोन है।
- यह Dual SIM स्लॉट के साथ आता है।
- इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz है।
- यह एक Android 11 Go Edition पर बेस्ड है।
- इसमें आपको Unisoc T606 की चिपसेट मिलेगी जोकि (12 nm) पर क्लॉक्ड है।
- इसमें आपको Octa-core (2×1.6 GHz Cortex-A75 & 6×1.6 GHz Cortex-A55) का CPU मिलेगा।
- यह मुख्य रूप से 64GB 2GB RAM, 64GB 3GB RAM, 64GB 4GB RAM के वेरिएंट में उपलब्ध है।
- इसका सेल्फी कैमरा 8MP है।
फायदे:
- इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
- यह Android 11 Go एडिशन के साथ आता है।
- यह 4GB RAM के साथ आता है।
- इसका रिफ्रेश रेट बेस्ट इन क्लास है।
- इसकी स्क्रीन काफी बड़ी है।
नुकसान:
- इसका वजन 185G है जोकि थोड़ा भारी है।
- यह एक 4G स्मार्टफोन ही है।
OS | Android 11 Go Edition |
RAM | 4GB |
RESOLUTION | 6.50-inch (720×1600) |
BATTERY | 5000mAh |
STORAGE | 64GB |
FAQ:
INFINIX SMART 4 PLUS
REALME C11
SWIPE NEO POWER
LAVA Z1
REALME 9 PRO
हमने इस आर्टिकल के द्वारा आपको “भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन” बारे में जानकारी दी है।
- Samsung का सबसे सस्ता 4G मोबाइल फोन कीमत 3999 से शुरू
- Oppo का सबसे सस्ता 4G मोबाइल फोन सिर्फ 5000 में
Hope आपको भारत के सबसे सस्ता स्मार्टफोन का यह पोस्ट पसंद आया होगा, ओर हेल्पफ़ुल लगा होगा।
दोस्तो! हमें उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ होगा। आप इस लेख से जुड़े अपने विचारों को कमेंट की मदद से हमें बता सकते हैं।