लेजर प्रिंटर क्या है? प्रकार एवं उपयोग (Laser Printer in Hindi)

0

यूँ तो प्रिंटर्स के साइज़, कार्य और क्वालिटी के हिसाब से बहुत से प्रिंटर्स उपलब्ध हैं पर आज हम प्रिंटर के एक पॉपुलर टाइप लेजर प्रिंटर के बारे में बात करेंगे जिनमें कार्टेज का प्रयोग किया जाता हैं! इस पोस्ट में आपको विस्तार से लेजर प्रिंटर क्या है? इनका क्या क्या कार्य होता हैं? इनका उपयोग कहा किया जाता है? और लेजर प्रिंटर के कितने प्रकार हैं? बतायेंगे!

लेजर प्रिंटर क्या है? प्रकार एवं उपयोग (Laser Printer in Hindi)


वैसे तो लेजर प्रिंटर का काम फोटो कॉपी मशीन के जैसा ही होता हैंलेकिन यह उससे थोड़ी बहुत अलग होती हैं। जल्दी से प्रिंट करना हो या फिर बड़ी मात्रा में डाक्यूमेंट्स और डाटा की प्रिंटिंग करनी हो इस काम में लेजर प्रिंटर से बढ़िया दूसरा कोई ऑप्शन नजर नहीं आता! तो आइये सबसे पहले लेजर प्रिंटर से रूबरू होते हैं!

अनुक्रम

लेजर प्रिंटर क्या है? (What is Laser Printer in Hindi)

लेजर प्रिंटर, कंप्यूटर प्रिंटर का ही एक प्रकार हैं जो लेजर की किरणों का प्रयोग करके किसी पेज या कागज पर डॉट्स के माध्यम से फोटो और टेक्स्ट को प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

लेजर प्रिंटर हाई क्वालिटी में टेक्स्ट और फोटो को प्रिंट करता हैं और रंगबिरंगी प्रिंटिंग करता हैं। इसलिए मार्किट में आजकल इन प्रिंटर्स का ज्यादा प्रयोग किया जाता हैं। अधिकांश लेजर प्रिंटर एक से ज्यादा माइक्रो प्रोफेसर रैम और रोम का प्रयोग करते हैं।


लेजर प्रिंटर में उपयोग होने वाले डॉट्स बहुत नजदीक और छोटे होते हैं, जिस कारण यह बहुत साफ प्रिंटिंग प्रदान करते हैं। इन प्रिंटर में कार्टेज का प्रयोग किया जाता हैं जिनके अंदर सूखी इंक भरी जाती हैं।

लेजर प्रिंटर में फोटो कॉपी मशीन की तरह ही जेरोग्राफिक प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता हैं। हालाँकि लेजर प्रिंटर की तुलना में फोटो कॉपी मशीन में तेज रोशनी का इस्तेमाल किया जाता हैं। 

लेजर प्रिंटर का इतिहास (History of Laser Printer in Hindi)

जैसे जैसे विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की होती गई वैसे वैसे इसमें प्रिंटिंग मशीनों में भी काफी बदवाल आया। शुरू में मैनुअल प्रिंटिंग मशीनों का ही प्रयोग होता था फिर इस दिशा में कई सुधार हुए! पहली बार लेजर प्रिंटर पर कार्य 1969 में गैरी स्टार्क वेदर के लेजर बीम के आइडिया से शुरू हुआ था।


वर्ष 1975 में आईबीएम ने अपने मेनफ्रेम कंप्यूटर के साथ यूज करने के लिए पहला लेजर प्रिंट प्रेस किया। यह आईबीएम 3800 लेजर प्रिंटर थाजो डाटा सेंटर्स में मैन फ्रेम कम्प्यूटर से अटैच लाइन प्रिंटर्स को रिप्लेस करने में कैपेबल था। 

बता दें आईबीएम 3800 लेजर प्रिंटर बीस हजार लाइंस/ प्रति मिनट प्रिंट स्पीड से काम करता था। इसके बाद 1980 में कैनन करपोर्शन ने कैनन एलबीपी 10 लेजर प्रिंटर को लॉन्च किया था। यह पर्सनल कम्प्यूटर के साथ आसानी से उपयोग में लाया जा सकता था!

आगे बढ़ते हुए 1984 में HP कम्पनी ने अपना hp laser jet laser printer लॉन्च किया था। यह आठ पेजेस प्रति मिनट की प्रिंट स्पीड से काम करता था। 


इस प्रकार धीरे धीरे लेजर प्रिंटर में बदलाव होता गया और समय के साथ लेजर प्रिंटर की स्पीड, क्वालिटी, फीचर्स, कॉस्ट, प्रकार आदि सब में बदलाव होते गए। आजकल लेजर प्रिंटर ऑफिस और होम मार्केट में यूज किए जाते हैं।

लेजर प्रिंटिंग के मुख्य भाग कौन-कौन से हैं?

लेजर प्रिंटिंग के मुख्य भागों की जानकारी निम्नानुसार है।

  • Toner 

टोनर को पाउडर भी कहा जाता है। यह चार अलग-अलग रंगों में अवेलेबल होता हैजिनमें कालासियानमैजेंटा और पीला रंग शामिल होता है।


  • Drum 

लेजर प्रिंटर का महत्वपूर्ण भाग ड्रम होता हैजोकि मेटल की सहायता से मैन्युफैक्चरर किया जाता है। इसका रंग हरा होता है और यह ठीक उसी प्रकार दिखाई देता है जिस प्रकार से रोलर दिखाई देता है। इस पर लेजर टेक्स्ट या फिर फोटो के प्रतिबिंब बनते हैं।

  • Belt 

बेल्ट को भी लेजर प्रिंटर का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। इसका काम होता है कार्टेज की तरफ पेपर को लेकर के आना। कई ऐसे प्रिंटर हैजहां पर बेल्ट नहीं लगा हुआ होता हैतो वहां पर रोलर लगा हुआ होता है।

  • Fuser Unit 

इसका टेंपरेचर गर्म होता है और यह रोलर होता है। इसी की सहायता से पेपर पर जो टोनर लगा हुआ हैवह पिघलता है और परमानेंट तौर पर टेक्स्ट या फिर ऑब्जेक्ट को प्रिंट कर देता है।

  • Mirrors 

लेजर प्रिंटर में जो लेजर बीम होती हैवह जिस चीज की सहायता से ड्रम पर परावर्तित होती हैउसे मिरर कहा जाता है।

लेजर प्रिंटर कैसे काम करता है?

लेजर प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस हैजिसके द्वारा इलेक्ट्रोस्टेटिक डिजिटल प्रिंटिंग प्रोसेस का इस्तेमाल हाई क्वालिटी ग्राफिक और शब्द को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। लेजर प्रिंटर सबसे पहले Host पर्सनल कंप्यूटर से डाटा प्राप्त कर लेता है और फिर जो डाटा प्राप्त हुआ है

उस पर प्रोसेसिंग करता है और उसे परमानेंट पेपर पर कन्वर्ट करता है। अलग-अलग लेजर प्रिंटर के काम करने का तरीका डिफरेंट हो सकता है परंतु उनका फंडामेंटल एक जैसा ही होता है।

लेजर प्रिंटर के कितने प्रकार हैं?

लेजर प्रिंटर के 5 प्रकार निम्नलिखित हैं!

  • पर्सनल लेजर प्रिंटर
  • ऑफिस लेजर प्रिंटर
  • प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर
  • कलर लेजर प्रिंटर
  • वर्कग्रुप लेजर प्रिंटर

#1. Personal laser printer (पर्सनल लेजर प्रिंटर): 

जैसा की नाम से ही पता चलता है पर्सनल लेजर प्रिंटर ऐसे प्रिंटर होते हैं जिनका प्रयोग केवल पर्सनल कार्य के लिए ही किया जाता है। यह दूसरे प्रिंटर के मुकाबले छोटा होता हैं। पर्सनल लेजर प्रिंटर एक प्रकार का कम्प्यूटर प्रिंटर ही हैं, इसमें लेजर बीम का प्रयोग करके कागज पर चित्रों और टेक्स्ट को हाई क्वालिटी में प्रिंट करने के लिए होता हैं।

यह कलरफुल प्रिंटिंग करता हैं। बता दें पर्सनल लेजर प्रिंटर एक समय में कागज का केवल एक तरफ ही प्रिंट कर सकता हैं। इसकी स्पीड भी दूसरे प्रिंटर के मुकाबले कम होती हैं। इस प्रिंटर के पेपर ट्रे पर केवल 40 से 60 पेपर कागज रखे जाते हैं। यह एक मिनट में केवल चार पेज को ही प्रिंट कर पाता हैं।

पर्सनल लेजर प्रिंटर की कीमत भी कम होती हैं और यह आपके घर में छोटी जगह में एक टेबल के ऊपर आराम से  जाएगा। पर्सनल लेजर प्रिंटर के कुछ उदाहरण हैं:

  • Hp laser jet pro M15w वायरलेस लेजर प्रिंटर।
  • Brother HL-L2321D सिंगल फंक्शन मोनोक्रोम (ब्लैक एंड व्हाइटलेजर प्रिंटर।
  • कैनन इमेज क्लास LDP2900B सिंगल फंक्शन मोनोक्रोम प्रिंटर।

#2. Office laser printer (ऑफिस लेजर प्रिंटर):

ऑफिस लेजर प्रिंटरपर्सनल लेजर प्रिंटर के मुकाबले बड़े होते हैं और यह तेजी से कागज को प्रिंट करते हैं। यह एक मिनट में 8 से 12 पेज को प्रिंट कर देते हैं और जबकि एक दिन में 250 से 500 पेज प्रिंट करने की कैपेसिटी इनके पास होती हैं। इस प्रिंटर के पेपर ट्रे पर 250 कागजों को आसानी से रखा जा सकता हैं। ऑफिस लेजर प्रिंटर का प्रयोग मुख्य रूप से प्रिंटिंगस्कैनिंगफैक्स और फोटो कॉपी जैसे कार्य के लिए किया जाता हैं। यह तेज गति से प्रिटिंग करता हैंइसमें सूखी स्याही का प्रयोग किया जाता हैं।

ऑफिस लेजर प्रिंटर को एक साथ एक से ज्यादा कंप्यूटर के साथ जोड़कर काम किया जा सकता हैं। यह कागज की दोनों तरफ आसानी से प्रिंट कर सकता हैं। ऑफिस लेजर प्रिंटर काफी महंगा आता हैं, इस प्रिंटर के कुछ प्रमुख उदाहरण: ब्रदर, कैनन, सैमसंग, एप्सन, लेक्समार्क, Oki data, आईबीएम, शार्प इत्यादि हैं!

#3. Production laser printer (प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर):

प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर एक हाई स्पीड प्रिंटर होता है इसे जमीन पर रखा जाता हैं। इस प्रिंटर की जरूरत उस जगह होती हैं जहां ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रिंटिंग का काम होता हैं। इस प्रिंटर को चलाने के लिए बड़े और अच्छे ऑपरेटर की जरूरत होती हैं।

इस प्रिंटर का प्रयोग ज्यादातर न्यूजपेपर, मैगजीन और किताबो को छापने के लिए किया जाता हैं। इस प्रिंटर की कार्य करने की ऊर्जा भी अधिक होती है। यह प्रिंटर एक दिन बिना रुके आसानी से काम कर सकता हैं। यह एक मिनट में 50 से 150 पेज प्रिंट कर देता है।

प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर की प्रिंट करने की स्पीड ज्यादा होती हैं और यह हाई क्वालिटी में रंगीन प्रिटिंग करता हैं और समय की भी काफी बचत करता हैं। प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर में 2500 से ज्यादा पेपर शीट रख सकते हैं। इस प्रिंटर की कीमत भी ज्यादा होती हैं।

प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर के उदाहरण:

  • Brother HL-L 2321D सिंगल फंक्शन मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर विद ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग 
  • HP LaserJet 108w सिंगल फंक्शन मोनोक्रोम लेजर वाईफाई प्रिंटर फॉर होम/ ऑफिस कॉम्पैक्ट डिजाइन और फास्ट प्रिंटिंग।
  • कैनन इमेज क्लास MF 3010 मोनोक्रोम मल्टी फंक्शन लेजर प्रिंटर ब्लैक। आदि।

#4. Colour laser printer (कलर लेजर प्रिंटर):

कलर लेजर प्रिंटर को हिंदी में रंगीन प्रिंटर भी कहा जाता हैं। इसका प्रयोग केवल रंगीन दस्तावेजों को प्रिंट करने के लिए किया जाता हैं। इस प्रिंटर में मुख्य रूप से चार कलर होते हैं – cyan, मैजेंटा, पीला और काला। इन चारों कलर्स को मिलाकर बाकी के रंग भी बनाए जाते हैं।

कलर लेजर प्रिंटर हाई क्वालिटी में चित्रों को प्रिंट करता हैं। इसकी स्पीड तेज होती हैं, इसका मुख्य रूप से प्रयोग प्रिंटिंग, स्कैनिंग, फोटोकॉपी और फैक्स जैसे कार्य के लिए किया जाता हैं।

कलर लेजर प्रिंटर के कुछ उदाहरण:

  • HP 1020 प्लस सिंगल फंक्शन
  • HP MFP 1200w
  • Canon MF244DW आदि।

#5 Work group laser printer (वर्कग्रुप लेजर प्रिंटर):

वर्कग्रुप लेजर प्रिंटर का एक समय में बहुत से लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता हैं। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर नेटवर्क में किया जाता हैं। इस प्रिंटर का साइज पर्सनल लेजर प्रिंटर से बड़ा होता हैं, और इसमें मल्टी फंक्शन सुविधाएं होती हैं। जैसे: प्रिंट, स्कैन, कॉपी, फैक्स और ईमेल आदि।

यह प्रिंटर छोटे और बड़े दोनों साइज में उपलब्ध होते हैं। यह तेजी से कागज को प्रिंट करता है, और एक मिनट में 15 से 30 पेज को प्रिंट कर सकता हैं। यह प्रिंटर कागज के दोनों तरफ प्रिंट कर सकता है, यह ऑफिस प्रिंटर के मुकाबले महंगा होता हैं। क्योंकि इसमें हाई सिक्योरिटी, हाई परफॉमेंस, हाई कैपेसिटी जैसी सुविधायें होती हैं।

वर्कग्रुप लेजर प्रिंटर में 1500 से 2500 पेपर शीट रखे जाते हैं। वर्क ग्रुप लेजर प्रिंटर के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं!

  • HP LaserJet Enterprise M608n मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर 
  • कैनन इमेज क्लास MF244dw वायरलेस मल्टीफंक्शन लेजर प्रिंटर
  • Brother MFC – L5900DW वायरलेस मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर आदि। 

लेजर प्रिंटर के अन्य भाग:

  • मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर
  • कलर लेजर प्रिंटर
  • मल्टी फंक्शन लेजर प्रिंटर
  • डुप्लेक्स लेजर प्रिंटर।

#1. Monochrome laser printer (मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर): मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर सिंपल प्रिंटर होते हैं। इसमें सिर्फ व्हाइट और ब्लैक प्रिंट होता हैं।

#2. Color laser printer (कलर लेजर प्रिंटर): कलर लेजर प्रिंटर में ब्लैक और व्हाइट कलर के साथ रंगीन कलर करने की भी सुविधा होती हैं।

#3. Multi functional laser printer (मल्टी फंक्शन लेजर प्रिंटर): मल्टी फंक्शन लेजर प्रिंटर में प्रिटिंग के साथ साथ बहुत सारी सुविधाएं होती हैं। जैसे: स्कैनिंग, फोटो कॉपी, डुप्लेक्स प्रिंटर आदि। इन्हें ऑल इन वन लेजर प्रिंटर भी कहा जाता हैं।

#4. Duplex laser printer (डुप्लेक्स लेजर प्रिंटर): यह प्रिंटर थोड़े एडवांस होते हैं, इनमें दोनों तरफ से आसानी से प्रिंट करा जा सकता हैं।

लेजर प्रिंटर की विशेषता क्या हैं?

लेजर प्रिंटर का बहुत सारी विशेषताएं हैं जो की निम्नलिखित हैं।

  • लेजर प्रिंटर लोकप्रिय प्रिंटर होते हैं।
  • लेजर प्रिंटर एक बार में सम्पूर्ण कागज को प्रिंट कर देते हैं।
  • यह प्रिंटर दो तरह के तंत्र के साथ आते हैं जैसे – सिंपलैक्स और डुप्लेक्स।
  • सिंपलैक्स का अर्थ यह होता हैं कि यह कागज की एक तरफ ही प्रिंट करता हैं और डुप्लेक्स का अर्थ यह हैं कि यह कागज को दोनो तरफ से प्रिंट करता है।
  • इसके प्रिंट करने के समय आवाज भी कम होती हैं।
  • लेजर प्रिंटर कुछ प्रिंट करने के लिए लेजर बीम तकनीक का प्रयोग करते हैं।
  • लेजर प्रिंटर कार्बन पेपर में एक समय में बहुत सारे पेज को प्रिंट करता हैं।

लेजर प्रिंटर के फायदे: 

लेजर प्रिंटर के बहुत सारे फायदे हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • Performance (क्षमता): लेजर प्रिंटर में दूसरे प्रिंटर की तुलना में अधिक काम करने की क्षमता होती हैं। यह एक मिनट मे एक रंग वाले 200 पेज प्रिंट कर सकते हैं। यह दिनभर लगातार बिना रुके काम कर सकती हैं।
  • हाई रिजॉल्शन और साफ प्रिंट: लेजर प्रिंटर में बिल्कुल साफ प्रिंट आता हैं क्योंकि इसमें काफी छोटे छोटे डॉट्स होते हैं जो की पास पास होते हैं, इसलिए इसमें कागज पर साफ प्रिंट आता हैं।
  • डुप्लेक्स प्रिंटर: यह डुप्लेक्स प्रिंटर भी होते हैं जो एक ही समय में कागज के दोनों तरफ आसानी से प्रिंट कर सकते हैं। इसलिए इसमें आसानी से दोनों तरफ टेक्स्ट और इमेज प्रिंट हो जाते हैं।
  • कम समय: लेजर प्रिंटर में समय की काफी ज्यादा बचत होती हैं। इसकी काम की स्पीड बहुत तेज होती हैं जिस कारण यह कागज को तेजी से प्रिंट करता है और प्रिंट करने में समय भी कम लगता हैं।
  • अलग अलग प्रकार के कागजों पर प्रिंट: इसमें सामान्य कागज के साथ अलग अलग तरह के कागजों पर भी आसानी से प्रिंट किया जाता हैं। जैसे कि लेदर, प्लास्टिक, बटर पेपर, ट्रांसपेरेट पेपर आदि।
  • मजबूती और टिकाऊ : लेजर प्रिंटर काफी मजबूत होते हैं और साथ में टिकाऊ भी होते हैं। जिस कारण यह प्रिंटिंग मशीन लंबे समय तक चलती हैं। लेजर प्रिंटर की मशीन अगर खराब हो जाती हैं तो इसके खराब पार्ट को इसके इंजीनियर की मदद से आसानी से रिप्लेस करवाया जा सकता हैं।
    कम आवाज: लेजर प्रिंटर में प्रिटिंग करते वक्त आवाज कम आती है जिस कारण किसी को कोई समस्या नहीं होती है।

लेजर प्रिंटर के नुकसान:

जहां एक तरफ किसी चीज के फायदे होते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ उसके नुकसान भी होते हैं। इसलिए मैं आपको अब नीचे लेजर प्रिंटर से जुड़े कुछ नुकसान के बारे में बताता हूं।

  • ज्यादा बिजली: यह मशीन इलेक्ट्रॉनिक होती है और इसमें अधिक पावर वोल्टेज की जरूरत होती हैं। जिस कारण इसमें बिजली ज्यादा लगती है।
  • अधिक कीमत: लेजर प्रिंटर, इंजेक्ट प्रिंटर के मुकाबले काफी महंगा आता हैं और साथ ही इसके ड्रम और टोनर को बदलने में भी ज्यादा खर्च आता हैं।
  • बड़ा साइज: लेजर प्रिंटर का साइज भी काफी बड़ा होता हैं, जिस कारण यह अन्य प्रिंटर के मुकाबले ज्यादा जगह घेरते हैं। बड़ा साइज होने के कारण यह काफी ज्यादा भारी भी होते हैं।
  • पेपर ऑप्शन: लेजर प्रिंटर में विशेष तरह के पेपर का ही प्रयोग किया जाता हैं। इसमें लोकल पेपर का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। अगर आप इसमें प्रिंटिंग के लिए लो क्वालिटी पेपर का प्रयोग करते हैं तो आपकी मशीन जल्दी खराब हो जाती हैं और इसके अंदर पेपर जल भी सकते हैं।
  • ग्राफिक हैंडलिंग: लेजर प्रिंटर में हाई क्वालिटी के ग्राफिक प्रिंट किए जा सकते हैं लेकिन यह उन्हें हैंडल नहीं कर सकता है। इस प्रिंटर के ग्राफिक को हैंडल करने में थोड़ी बहुत समस्या होती हैं
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्या: लेजर प्रिंटर कागज को प्रिंट करने के लिए टोनर का प्रयोग करता हैं जो की मनुष्य के लिए बहुत खतरनाक होता है। इससे बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ता हैं जैसे की सांस लेने में दिक्कत और फेफड़े खराब होने की समस्या इत्यादि।

लेजर प्रिंटर का कहा उपयोग किया जाता हैं?

लेजर प्रिंटर का उपयोग अलग अलग क्षेत्रों में किया जाता हैं। 

  • ऑफिस (Office): ऑफिस में लेजर प्रिंटर का उपयोग लेटर्स, रिपोर्ट्स, प्रजेंटेशन, इनवाइव और अन्य डॉक्यूमेंट आदि के प्रिंट निकालने के लिए किया जाता हैं।
  • संपादन (publishing): एडिटिंग और संपादन में, लेज़र प्रिंटर का उपयोग पुस्तक, पत्रिका, समाचार-पत्र, पोस्टर, बैनर और अन्य सामग्री को छापने के लिए किया जाता हैं।
  • संचार (communication): संचार की दुनिया में लेज़र प्रिंटर का उपयोग संकेत, संदेश, कोड, आईडी-कार्ड, बार-कोड, QR-कोड को छापने के लिए किया जाता हैं।
  • कला (art): कला में, लेज़र प्रिंटर का उपयोग चित्र, पोर्ट्रेट, स्केच, पेंटिंग, मूर्ति, और अन्य कलाकृति को छापने के लिए किया जाता है।

कुछ फेमस लेजर प्रिंटर बनाने वाली कंपनी के नाम:

  • कैनन
  • HP 
  • Brother
  • Lexmark
  • Fujitsu 
  • Sharp
  • Ricoh
  • Panasonic
  • Konica minolta 

कुछ फेमस लेजर प्रिंटर के नाम:

  • Xerox B215
  • HP laserjet pro MFP M126ne
  • HP laser jet M1005
  • Canon imageclass MF743Cdw
  • KX- MB 772
  • Lexmark MB 3442adw
  • HP neverstop 1001nw
  • Brother MFC-L 2750DW
  • Bizhub 4750i / 4050i 
  • Brother HL-L 5100DN

लेजर प्रिंटर और इंजेक्ट प्रिंटर के बीच क्या अंतर हैं?

लेजर प्रिंटर और इंजेक्ट प्रिंटर के बीच कुछ मुख्य अंतर हैं। यदि आपको लेजर प्रिंटर और इंजेक्ट प्रिंटर में अंतर जानना है तो आपको नीचे दिए प्वाइंट को अच्छे से पढ़ना होगा।

लेजर प्रिंटरइंजेक्ट प्रिंटर
लेजर प्रिंटर में सूखे पाउडर का प्रयोग किया जाता हैं।इंजेक्ट प्रिंटर में तरल रंगो का प्रयोग किया जाता हैं।
लेजर प्रिंटर की स्पीड तेज होती हैं और यह महंगा भी होता है!इंजेक्ट प्रिंटर की स्पीड लेजर प्रिंटर की तुलना में कम होती हैं और यह प्रिंटर सस्ता होता है।
लेजर प्रिंटर में ज्यादा बिजली का प्रयोग होता हैं।इंजेक्ट प्रिंटर में बिजली का प्रयोग कम होता हैं।
लेजर प्रिंटर टेक्स्ट डॉक्यूमेंट के लिए अच्छा होता हैं।इंजेक्ट प्रिंटर फोटो प्रिंटर के लिए अच्छा होता हैं।
लेजर प्रिंटर में सूखे पाउडर का प्रयोग किया जाता हैं, जिस कारण इसमें प्रिंट करने में कभी समस्या नहीं आती हैं।इंजेक्ट प्रिंटर का ज्यादा समय तक इस्तेमाल होने के कारण इस प्रिंटर का हेड जाम हो जाता हैं। जिसके कारण यह सही ढंग से प्रिंट नहीं कर पाता है।


FAQ

क्या लेजर प्रिंटर्स का घर में इस्तेमाल कर सकते हैं?

जी हां, अगर आप लेजर प्रिंटर का घर में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको छोटे साइज का लेजर प्रिंटर लाना होगा जो घर में आसानी से आ जाए और उससे आपको कोई समस्या न हों।

लेजर प्रिंटर में सबसे अच्छा प्रिंटर कोन सा हैं?

लेजर प्रिंटर में सबसे अच्छा प्रिंटर कैनन का LBP2900B मॉडल हैं।

लेजर प्रिंटर का क्या फायदा हैं?

लेजर प्रिंटर के बहुत से फायदे हैं लेकिन इनकी स्पीड बहुत तेज होती हैं और यह एक टाइम में बहुत सारे पेजों को आसानी से प्रिंट कर सकता हैं।

लेजर प्रिंटर की स्पीड क्या होती है?

लेजर प्रिंटर की स्पीड अलग अलग हो सकती हैं यह सब इस बात पर निर्भर करता है की आपके पास कौन सा लेजर प्रिंटर है? सबसे तेज स्पीड पर चलने वाला प्रिंटर एक मिनट में 200 से ज्यादा मोनोक्रोम पेज और एक घंटे में 12,000 पेज प्रिंट कर सकता हैं। जबकी सबसे तेज चलने वाला रंगीन लेजर प्रिंटर एक मिनट में 100 से ज्यादा पेज और एक घंटे में 6000 पेज प्रिंट कर सकता है।

मुझे लेजर प्रिंटर की जरूरत क्यों हैं?

अगर आप काले और सफेद दस्तावेजों की ज्यादा मात्रा में प्रिंट करते हैं तो आपको एक लेजर प्रिंटर की जरूरत पड़ सकती हैं। क्योंकि इंजेक्ट प्रिंटर की तुलना में लेजर प्रिंटर तेजी से प्रिंट करता है इसलिए आपको आज के समय में एक लेजर प्रिंटर ही लेना चाहिए।

यह भी पढ़े:

आज हमने आपको हमारे ब्लॉग के माध्यम से लेजर प्रिंटर क्या है? और लेजर प्रिंटर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हमने हासिल की। अगर आपने हमारा यह ब्लॉग पूरा अंत तक पढ़ा हैं तो आपको लेजर प्रिंटर से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी।

इस विषय से जुड़े कोई भी सवाल हैं तो आप हमसे कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं हम आपके सभी सवाल के जवाब जरूर देगें। धन्यवाद।

Previous articleइंपैक्ट प्रिंटर क्या है? प्रकार एवं उपयोग (Impact Printer in Hindi)
Next articleलाइन प्रिंटर क्या है? प्रकार एवं उपयोग (Line Printer in Hindi)
हेलो दोस्तों, मेरा नाम अंकुर सिंह है और में New Delhi से हूँ। मैंने B.Tech (Computer Science) से ग्रेजुएशन किया है। और में इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े लेख लिखता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here