ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे? (1 मिनट में)

0

दोस्तों जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे हर चीज में इसका असर देखने को मिल रहा है आपने सुना होगा कि लोग ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन FIR करने लगे हैं इसके पीछे 2 कारण होते हैं पहला जब भी किसी के साथ कोई गलत चीज होती है जिसके लिए उन्हें पुलिस से कंप्लेंट करना होता है तो उनके परिवार वाले प्रदर्शन करने से रोक देते हैं। आजके इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की आसानी से ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे घर बैठे मोबाइल से।

ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे

और दूसरा कुछ क्षेत्रों में पुलिस ही ऐसे होते हैं जो लोगों द्वारा की गई कंप्लेंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं इसीलिए आजकल लोग ऑनलाइन FIR ज्यादा करवा रहे हैं। लोग अपने क्षेत्र के पुलिस सिस्टम में f.i.r. कर तो देते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सही से f.i.r. ना करने की वजह से उनकी प्रॉब्लम पुलिस तक पहुंच नहीं पाती है। जबकि लोग ये समझते हैं कि FIR करने के बाद भी पुलिस उनके समस्या का समाधान नहीं कर रही हैं।


अगर आपने भी पुलिस में किसी भी तरह का कोई एफ आई आर दर्ज करवाया है तो अब आप को ये सोचने की जरूरत नहीं है कि पुलिस आपके f.i.r. पर काम करेगी या नहीं! क्योंकि अब आप खुद ऑनलाइन अपना f.i.r. स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

अगर आप नहीं जानते कि ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस लेख में हम आपको online f.i.r. दर्ज करने से लेकर ऑनलाइन f.i.r. चेक करने के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

वैसे जिन लोगों को पता है कि ऑनलाइन f.i.r. कैसे करते हैं वो तो ऑनलाइन f.i.r. आसानी से चेक कर सकते हैं पर जिन्हें f.i.r. करना ही नहीं आता है उनके लिए पहले online FIR करना सीखना जरूरी है!


एफ़ आई आर का स्टेटस कैसे चेक करे?

ऑनलाइन f.i.r. चेक करना कोई बड़ी बात नहीं है आपके पास अगर आपका f.i.r. फॉर्म का नंबर है तो आप बड़ी ही आसानी से अपना f.i.r. स्टेटस चेक कर सकते हैं। परेशानी की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करना ही नहीं आता है जिसके वजह से वो किसी भी अपराध के खिलाफ कंप्लेंट नहीं कर पाते हैं।

इसलिए ऑनलाइन FIR चेक करने का तरीका बताने से पहले हम आपको ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने का पूरा तरीका बताएंगे ताकि आप किसी भी अपराध के खिलाफ खासकर अगर वो अपराध ऑनलाइन हो रहा है तो आप FIR दर्ज करवा सकते हैं। 


ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे?

ऊपर हमने आपको ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करने की पूरी विधि बता दी है तो आप उसे फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करने के बाद अगर आप अपने f.i.r. का स्टेटस चेक करना चाहते हैं या फिर ये देखना चाहते हैं कि आप के FIR पर काम होना शुरू हुआ है या नहीं तो आप नीचे बताए गए तरीके से आसानी से ऑनलाइन f.i.r. चेक कर सकते हैं।

UP में ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे?

अगर आपने झारखंड का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश वाला तरीका फॉलो करते हुए किसी भी अपराध के खिलाफ ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाया है तो आप उसे से बताए गए तरीके से आसानी से चेक कर सकते हैं!


1. उत्तर प्रदेश के लाभार्थी को अपने ऑनलाइन FIR का स्टेटस चेक करने के लिए CCTNS Citizen Portal पर जाना होगा आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधा वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर आ जाने के बाद आपको कुछ इस तरह का पेज देखने को मिलेगा।

Website

2. इस पेज के कोने में आपको एक अलग सा पेज देखने को मिलेगा। यहां पर आपको f.i.r. करने वाले व्यक्ति का नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरने के साथ-साथ भाषा का भी चयन करना होगा। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट को देखकर आसानी से समझ गए होंगे कि आपको क्या करना है!


3. आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको अपना FIR number, district, police station जैसी सभी जानकारियों को भरना होगा और फिर submit के बटन पर क्लिक कर देना हैं।

इतना करने के बाद आपके सामने आपके f.i.r. से संबंधित पूरी जानकारी आ जाएगी और आप देख सकते हैं कि आपके f.i.r. अप्रूव हुआ है या नहीं या फिर आप यह भी देख सकते हैं कि आपके f.i.r. पर काम कितना चल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हो।

Jharkhand में ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे?

अगर आपने ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो करते किसी भी अपराध के खिलाफ कोई एफ आई आर दर्ज करवाया है तो आप अपने राज्य के पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाकर उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ऊपर हमने आपको झारखंड राज्य में एफ आई आर दर्ज करने का तरीका बताया था तो हम अब आपको उस f.i.r. का स्टेटस चेक करने का तरीका बताएंगे –

1. f.i.r. का स्टेटस चेक करने के लिए आपको पुलिस विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कुछ इस तरह का होम पेज देखने को मिलेगा।

2. यहां पर आपको के Bar में JOFS FIR status देखने को मिलेगा आपको उसके ऊपर click कर देना हैं।

3. उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा यहां पर आपको Login करने के लिए कहा जाएगा तो यहां पर आप को अपना Mobile no. और complaint id डालनी होगी और फिर Proceed बटन पर क्लिक कर देना हैं।

जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने FIR की पूरी जानकारी आ जाएगी।

दिल्ली में ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे?

ऑनलाइन FIR करवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट?

अगर आप ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास ये सभी दस्तावेज होने जरूरी है क्योंकि बिना इन दस्तावेजों के आप एफ आई आर दर्ज नहीं करवा पाएंगे।

  • Aadhar card,
  • Pan card,
  • Driving licence,
  • Mobile number,
  • email ID

ऑनलाइन FIR दर्ज कैसे कराते है?

किसी भी अपराध या फिर फ्रॉड के खिलाफ  उसी समय एफ आई आर दर्ज करवाना जरूरी होता है क्योंकि जब आप किसी घटना के कुछ समय बाद FIR करवाते हैं तो घटना पुरानी होने की वजह से पुलिस को छानबीन करने में परेशानी होती है।

खासकर अगर कोई फॉर्म ऑनलाइन हो रहा है तो उसकी खबर पुलिस को उसी वक्त देना बहुत जरूरी हो जाता है। पर क्योंकि लोगों को ऑनलाइन f.i.r. दर्ज कराने के बारे में कोई जानकारी ना होने की वजह से वो समय रहते एफ आई आर दर्ज नहीं करवा पाते हैं। आपके साथ ऐसी परेशानी ना हो इसीलिए नीचे हमने आपको fir दर्ज करवाने का step by step तरीका बताएं है।

लेकिन उससे पहले आप तो ऑनलाइन f.i.r. के बारे में ये बातें समझ लेनी चाहिए जैसे –

  • ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन और उस फोन में इंटरनेट कनेक्शन का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है बिना स्मार्टफोन के आप ऑनलाइन f.i.r. नहीं करवा सकते हैं।
  • ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने के लिए आपको अपने क्षेत्र के या फिर यूं कहें कि अपने राज्य के पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाना होता है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आप 10 मिनट से भी कम समय में अपना एफ आई आर दर्ज करवा सकते हैं।
  • पुलिस विभाग की वेबसाइट पर आपको f.i.r. का फॉर्म मिलता है जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरने के साथ-साथ अपराध या फिर घटना के बारे में भी बताना होगा।
  • एफ आई आर फॉर्म भरने के बाद आप बड़ी ही आसानी से अपना f.i.r. का status भी चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन FIR कैसे करे? उसकी पूरी जानकारी यहाँ है।

तो दोस्तों आशा करते हैं की अब आपको ऑनलाइन एफ़ आई आर करने और उसका स्टेटस जानने से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगे की आसनी से घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे? (1 मिनट में)

FAQ

Q: ऑनलाइन FIR कैसे चेक करें?

Ans: ऑनलाइन f.i.r. चेक करने के लिए आपको उस राज्य के पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा जहां आपने एफ आई आर दर्ज करवाया है। अगर आपने उत्तर प्रदेश में एफ आई आर दर्ज कराया है तो उसके लिए आपको uppolice.gov.in पर जाना होगा।

Q: एफ आई आर का स्टेटस कैसे चेक करें?

Ans: एफ आई आर का स्टेटस चेक करने के लिए आप CCTNS Citizen Portal में भी जा सकते हैं।

Q: ऑनलाइन FIR क्या होता है?

Ans: ऑनलाइन किसी भी अपराध या फिर गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं या फिर यूं कहें कि पुलिस को उसके बारे में जानकारी देते है तो उसे ऑनलाइन f.i.r. कहते हैं।

Q: बिहार में ऑनलाइन FIR कैसे करें?

Ans: बिहार में ऑनलाइन FIR करने के लिए आपको बिहार पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और ऊपर बताए गए तरीके को ध्यान में रखते हुए एफ आई आर दर्ज करना होगा।

Q: एफ आई आर के बाद क्या होता है?

Ans: एफ आई आर दर्ज करने के बाद पुलिस आपके द्वारा दर्ज किए गए f.i.r. को पहले वेरीफाई करती है और अगर वह f.i.r. अप्रूव हो जाता है तो फिर पुलिस छानबीन करना शुरू कर देती हैं।

Q: एफ आई आर दर्ज कौन करता है?

Ans: कोई भी पीड़ित व्यक्ति किसी भी अपराध के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा सकता है। चाहे आप पुरुष हो, महिला हो, बच्चे हो या फिर बुजुर्ग f.i.r. करने का अधिकार सभी को होता है।

Q: क्या FIR वापस लिया जा सकता है?

Ans: आप अपने द्वारा किए गए f.i.r. को वापस ले सकते हैं पर तभी जब तक पुलिस ने चार्जशीट फाइल ना किया हो।

Q: अगर कोई झूठी f.i.r. करवाता है तो क्या होगा ?

Ans: अगर कोई झूठी f.i.r. करवाता है तो उसे इंडियन पेनल कोड की धारा 482 के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

Q: FIR के कितने दिन बाद चार्जशीट का लगना तय है?

Ans: f.i.r. करने के 90 दिनों के बाद चार्जशीट बनाया जाता है, चार्जशीट बन जाने के बाद पुलिस का काम शुरू हो जाता हैं।

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप समझ चुके होंगे ऑनलाइन FIR स्टेटस कैसे चेक करे? इस लेख में हमने आपको ऑनलाइन FIR दर्ज करने से लेकर उसका स्टेटस देखने का पूरा तरीका बताया है तो अब आपको ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने में ना तो किसी तरह की कोई परेशानी होगी और ना ही उसे चेक करने में।

इतना बताने के बाद भी अगर आपको ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने में या फिर उसे चेक करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो आप नीचे कमेंट करके अपना सवाल हमसे पूछ सकते हैं या फिर अपनी परेशानी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here