Redmi (MI) फ़ोन का लॉक कैसे तोड़ें? (2 तरीक़े)

35

अगर आप भी अपने Redmi फ़ोन का लॉक भूल चुके हैं! तो आप Recovery Mode में जाकर आसानी से अपने किसी भी MI फ़ोन का लॉक तोड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपको लॉक तोड़ने के लिए किसी भी कंप्यूटर/लैपटॉप की आवश्यकता नहीं है। लेकिन याद रहे की इससे आपके फ़ोन का सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

इस पोस्ट में मैंने दो तरीक़े बताये हैं MI मोबाइल का लॉक तोड़ने के! अगर रिकवरी मोड से आपका लॉक नहीं टूटता है तो आप लैपटॉप का सहारा ले सकते हो।


रिकवरी मोड से MI के फ़ोन का लॉक कैसे तोड़ें?

1. सबसे पहले आपको अपने फोन को Switch Off कर लेना है।

2. उसके बाद आपको दोबारा अपने Mi फोन को ऑन करना है तथा Volume Up+ Power On बटन को एक साथ दबाएं रखना है जब तक आपके पास एक रिकवरी मोड ओपन न हो जाए।

नोट: अगर रिकवरी मोड में आपको कोई ऑप्शन सेलेक्ट करना है तो उसके लिए आपको Power Button पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको Volume Down बटन से Wipe Data पर आना है तथा उसके बाद Power Button दबाकर उसे सेलेक्ट कर लेना है।tap on wipe data


4. अब आपको फिर से नीचे Wipe All Data पर आना है तथा उसे Power Button से सेलेक्ट करके कॉफर्म कर लेना है।tap on wipe all data

5. अब आपको थोड़ी देर बाद Wipe Data Successfully का नोटिफिकेशन आएगा और उसके बाद आपको Back To Menu पर क्लिक करके उसे सेलेक्ट करना है।

6. अब आपको Reboot वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है तथा आपका फोन Reboot हो जाएगा।tap on reboot now


7. अब आपको अपनी भाषा तथा कंट्री सेलेक्ट करके OK कर देना है। वहीं आप चाहे तो आगे के सभी स्टेप्स को SKIP भी कर सकते हैं।

इसके साथ ही अंतिम में आपको Terms & Condition एक्सेप्ट करनी है तथा आपका Mi फोन का लॉक टूट चुका है।

कंप्यूटर या लैपटॉप से Redmi (MI) फ़ोन का लॉक कैसे तोड़ें?

1. सबसे पहले आपको अपना फोन स्विच ऑफ करना होगा। उसके बाद आपको Volume Up + Power On बटन को एक साथ दबाकर फोन को ON कर लेना है। ऐसा करने से आपका फोन रिकवरी मोड में आ जायेगा।

2. अब आपको अपना फोन किसी भी Data Cable के माध्यम से अपने PC के साथ कनेक्ट कर लेना है। और अपने PC में Mi Password Remover नामक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना है।


3. अब जैसे ही आपके पीसी में Mi Password Remover डाउनलोड हो जाए उसके बाद आपको उस फाइल को ओपन कर लेना है।

4. अब आपको हमने जो फाइल दी है वह एक कॉम्प्रेस्ड फाइल है अर्थात आपको इसे एक्सट्रैक्ट करना होगा और उस वक्त आपके पासवर्ड मांगा जा सकता है। उस स्थिति में आपको MiNayeem पासवर्ड एंटर करके फाइल को एक्सट्रैक्ट कर लेना है।

5. अब आपको सबसे ऊपर वाली File ADB पर क्लिक करके उसे ओपन करना होगा।


open adb

6. जैसे ही आप ADB पर क्लिक करोगे उसके बाद आपको एक नोटिफिकेशन आयेगी जिसपर आपको RUN वाले बटन पर क्लिक करना है।tap on run

7. अब आपको फिर से Mi Reset वाली एक कमांड दिखेगी जिसपर आपको क्लिक करना है। उसके बाद आपको कई बार RUN का बटन दिखाई दे सकता है तो आपको RUN पर क्लिक करके रहना है।

ध्यान रखें इस टाइम आपका फोन अपने पीसी के साथ डाटा केबल के माध्यम से कनेक्ट होना बेहद जरूरी है।

8. थोड़ी देर बाद आपके सामने एक Window ओपन होगी और उसपर आपको काफी सारे कोड्स दिखाई देंगे। इस अर्थ यह है की आपका MI का फोन का लॉक अब टूट चुका है। अब आप अपने फोन को रीस्टार्ट करें और फिर से उसे प्रयोग करें।successful

तो दोस्तों इस तरह से आप आसानी से अपने किसी भी Xiaomi, Redmi, MI Mobile Phone में लगे किसी भी पासवर्ड, पिन और पैटर्न लॉक को अनलॉक कर सकते हो।

यह भी पढ़ें:

Previous articleमोबाइल से फोटो, QR कोड या कोई भी डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें?
Next articleजियो फोन में कोई भी ऐप डाउनलोड कैसे करें?
Arun Kumar
अरुण कुमार हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। यह साल 2018 से लेखक का कार्य कर रहे हैं एवं टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, इंटरनेट ट्रिक्स, मोबाइल इत्यादि विषयों में कुशल हो चुके हैं। इन्होंने अब तक कई सारे मोबाइल न्यूज़ ब्लॉग तथा हिन्दी टेक्नोलॉजी ब्लॉग के लिए कार्य किया है।

35 COMMENTS

  1. This is amazing information, I got inspired after reading this blog!
    Please keep posting such informational blog. So that, people like us will get inspired and implement in real life.

    Thanking you

  2. sir mai second hand phone liya hu so uska mi account password nahi pta hai aur mai lock laga diya tha kuch aap par ab password bhool gya hu open nahi ho rha hai kya karu

  3. main apne phone ko reset mar diya tha aur uskey baad mi look laga hai jiska password nahi pata aur mobile no gum ho gya hai aur mobile min data cable lagne say sirf charge hota hai us key alwa koi bhi file trans fer nahi hota hai isi key wajha say mera phone start nahi hota hai iska koi sujhao btye plse sir mera maddad kijye

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here