Twitter क्या है? और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी)

6

दोस्तों अगर आप एक Smartphone use करते हो तो Twitter के बारे में तो सुना ही होगा, और अगर नही सुना और आप twitter के बारे में डिटेल से जानना चाहते हो तो आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा की Twitter क्या है? कब बना और किसने बनाया? फ़ायदे और उपयोग? कैसे चालये? अकाउंट कैसे बनाये? Tweet कैसे करे? History of twitter & all about twitter in hindi?

Twitter क्या है? और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी)


दोस्तों जिस तरह भारत में ज्यादातर लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैंउसी तरह कई लोग twitter का भी उपयोग करते हैंपरंतु देखा जाए तो फेसबुक के मुकाबले Twitter यूजर्स की संख्या कम है अब ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि लोगों को Twitter क्या है? टि्वटर का क्या काम होता है? इस विषय पर जानकारी ना हो।

परंतु क्या आप जानते है आज twitter का इस्तेमाल भारत समेत दुनिया के अलगअलग देशों में किया जाता हैऔर इसका इस्तेमाल लोग अपने पसंदीदा लोगों के बारे में जानने तथा latest घटनाओं पर बड़ेबड़े लोगों के tweets को देखने के लिए आते हैंक्योंकि twitter पर आप अपने पसंदीदा, सेलिब्रिटी नेता इत्यादि किसी भी व्यक्ति को follow कर सकते हैं

इसलिए वे उयोगकर्ता जिन्हें twitter के बारे में पूरी जानकारी नहीं हैआज का यह लेख उनके लिए ही है जिसमें वे twitter से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि Twitter क्या है? इसे किसने बनाया? twitter के क्या क्या उपयोग एवं इसका इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं

साथ ही यदि आपने अब तक ट्विटर पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप twitter पर अकाउंट बना सकते हैंऔर twitter का इस्तेमाल कर सकते हैंचलिए दोस्तों बिना देरी के सबसे पहले जान लेते हैं Twitter क्या है? (What is Twitter in Hindi)


यह भी पढ़े: Twitter पर Account Verify कैसे करें – Verified Account कैसे बनाये?

Twitter क्या है? (What is Twitter in Hindi)

Twitter एक अमेरिकी online micro-blogging एवं सोशल नेटवर्किंग सर्विस है। जिसके अंतर्गत users लोगों से interact (बातचीत) करते हैं। और post करते हैं, इन पोस्ट को twitter में tweets के नाम से जाना जाता है। twitter वेबसाइट को आज से 13 साल पूर्व वर्ष 2006 में स्थापित किया गया थादोस्तों यहां आपका जानना जरूरी है कि यह ट्वीट्स अधिकतम 140 characters (वर्ण) के होने चाहिए लेकिन नवम्बर 2017 के बाद यह लिमिट 280 वर्ण कर दी गई हैअर्थात डबल कर दी गई है


दोस्तों लगभग 80% twitter यूज़र्स ट्विटर का इस्तेमाल अपने मोबाइल डिवाइस में application के जरिए करते हैंइसके अलावा जिस तरह आप फेसबुक का इस्तेमाल वेबसाइट से कर सकते हैंठीक उसी तरह twitter का उपयोग भी आप twitter की ऑफिसियल वेबसाइट से कर अपने twitter account को एक्सेस कर सकते हैं

twitter वेबसाइट को ट्विटर inc द्वारा संचालित किया जाता है जिसका head quarter (मुख्यालय) San Francisco, कैलिफ़ोर्निया में हैतथा विश्वभर में इसके 25 से ज्यादा ऑफिस हैं

Twitter को किसने और कब बनाया?

twitter को वर्ष 2006 के मार्च महीने में Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone, Evan Williams नामक व्यक्तियों ने मिलकर बनाया थातथा उसी वर्ष july माह में twitter को पहली बार लॉन्च किया गया


दोस्तों क्या आप जानते हैं twitter पर रोजाना 100 million से अधिक users ट्विटर का इस्तेमाल करते हैंयह वे लोग होते हैं जो latest news प्राप्त करने high profile सेलिब्रिटी को follow करने तथा नए एवं पुराने दोस्तों से जुड़े रहने के लिए करते हैं।.

दोस्तों जब इतने सारे लोग twitter का इस्तेमाल आज कर रहे हैं तो आपको भी ट्विटर का इस्तेमाल करना चाहिए। Twitter क्या है? और किसने बनाया यह जानने के बाद चलिए अब देखते हैं की आख़िर twitter पर अकाउंट कैसे बनाएं?

Twitter पर अकाउंट कैसे बनाये?

दोस्तों हम यहां twitter अकाउंट बनाने के लिए ट्विटर की मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करेंगेक्योंकि बाद में अधिकतर यूजर twitter का इस्तेमाल अपने मोबाइल डिवाइस में ही करेंगे


1. सबसे पहले play store में जाएंतथा search bar में twitter टाइप कर twitter एप्लीकेशन को install कर लीजिएअब twitter app इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन कर लीजिए

2. अब यहां create account पर क्लिक कीजिएअब आपको यहां अपना Name enter करना होगाइसके बाद आपको नीचे अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा

3. या फिर आप इसकी जगह use email instead पर क्लिक कर अपनी ईमेल आईडी भी इस्तेमाल कर सकते हैंजानकारी एंटर करने के बाद next पर क्लिक कीजिए

 

4. दोस्त उसके बाद customize your experience windows दिखाई देगी अतः next पर क्लिक कीजिए

5. दोस्तो यदि आपने अपना मोबाइल नंबर enter किया होगा तो आपको उसको वेरीफाई करना होगा आपके नंबर को verify करने के लिए twitter उस मोबाइल नंबर पर six डिजिट का एक कोड (OTP) भेजेगाअब आप उस कोड को enter कर लीजिए तथा next  पर tap कीजिए।।

6. उसके बाद यहां आपको अब अपने twitter अकाउंट के लिए पासवर्ड create करना होगाअब आप यहां अगले स्टेप में अपने contacts को twitter अकाउंट के साथ sync कर सकते हैं या फिर आप not now पर क्लिक कर skip कर सकते हैं उसके बाद अब आपको अपनी twitter प्रोफाइल upload करनी होगी या फिर आप इसे skip भी कर सकते हैं

7. उसके बाद आपको अपना यहां bio update करना होगा आपको अपने बारे में कुछ जानकारियां 160 कैरेक्टर्स के अंदर देनी होगी तथा उसके बाद next पर क्लिक कीजिए।

8. दोस्तों उसके बाद अब आपको लैंग्वेज add करनी होंगीजिन भाषाओं में आप ट्वीटस देखना चाहते हैंबस इतना करते ही आपका और twitter अकाउंट ready हो जाएगा।

तो दोस्तों इस प्रकार आपने step by step सीखा की कैसे ट्विटर पर अपना अकाउंट बना सकते हैंअब हम आगे बढ़ते हैं तथा जानते हैं कि twitter का कैसे इस्तेमाल करते हैं।

Twitter पर Tweet कैसे करे?

1. दोस्तो आप twitter पर किसी व्यक्ति द्वारा किया गया ट्वीट पढ़ सकते हैं, साथ ही आप भी ट्वीट कर सकते हैंआपको twitter करने के लिए यहां पर एक plus का icon दिखाई देगा उस पर क्लिक कीजिए

2. अब आप यहां फेसबुक की तरह ही 280 वर्ण के  भीतर अपने twitter को टाइप कर सकते हैंइसके साथ ही images, gif आदि add कर सकते हैंऔर उसके बाद ऊपर tweet पर क्लिक कर दीजिए।

और आप tweet कर चुके हैं।

Twitter पर मेसेज कैसे भेजे?

1. दोस्तों आपको अपने किसी दोस्त को twitter पर मैसेज करना है तो उसके लिए twitter पर एक मैसेज का आइकन दिखाई देगा

2. इस मैसेज प्लस आइकन पर क्लिक कीजिए। तथा उस व्यक्ति या ग्रुप को सर्च कीजिए जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैंतथा सर्च करने के बाद आप उस व्यक्ति को मैसेज टाइप कर दीजिए

3. दोस्तों यहां आपका जानना जरूरी है कि ट्विटर पर ट्वीट करने के लिए सीमित characters होते हैं, लेकिन मैसेज करने के दौरान आप कितने भी शब्दों में अपना मैसेज टाइप कर सकते हैं

दोस्तों यदि आप twitter का इस्तेमाल करते हैं तो आपने hashtag का नाम जरूर सुना होगा आइए जानते हैं।

Twitter पर सर्च कैसे करे?

दोस्तों फेसबुक की तुलना में ट्विटर friends का एक प्लेटफार्म नहीं है बल्कि यह following प्लेटफॉर्म है। इसमें आप उन लोगों को फॉलो कर सकते हैं जिन्हें आप पर्सनली जानते हैं या फिर आप जिनके आप फैन हैं। उन लोगों को फॉलो करने के बाद उनके द्वारा किए गए ट्विट्स को आप पढ़ सकते हैं तथा उनसे कनेक्टेड रह सकते हैं।

तो दोस्तों ऑलरेडी ट्विटर अकाउंट बनाते समय आपने कुछ लोगों को फॉलो किया होगा। लेकिन यदि आप ट्विटर पर मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को सर्च कर फॉलो करना चाहते हैं। ट्विटर पर सर्च करने के लिए आपको homepage में एक search icon मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

उसके बाद आपको यहां से उस व्यक्ति का ट्विटर हैंडल टाइप करके सर्च करना है जिसे आप खोजना चाहते हैं। रिजल्ट में से आप अब उस ट्विटर यूजर को follow कर सकते है।

Twitter का इस्तेमाल कैसे करे?

दोस्तों यदि आप ने हाल ही में ट्विटर पर अपना एक नया अकाउंट क्रिएट किया है तो ऐसे में आपके लिए नीचे दिए गए बातों को ध्यान में रखना फायदेमंद होगा। यदि आप फेसबुक इंस्टाग्राम की तरह ही ट्विटर पर चाहते हैं, लोग आपको अधिक से अधिक जानें, फॉलो करें तो आप रोजाना ट्वीट करें इससे आप लोगों की नजरों पर आते रहेंगे।

साथ ही आपको यह भी नहीं भूलना है, आपके अलावा भी ट्विटर पर कहीं सारे सेलिब्रिटी/ लोग हैं। और वह भी कुछ ना कुछ शेयर करते हैं तो आपको ज्यादा ट्वीट नहीं करना है इससे लोग irritate हो सकता है और आपको unfollow कर सकते हैं। ऐसी फोटो पिक्स पर पोस्ट करें जो ट्रेंड पर है लोग ताजा खबरें ,ताजा पोस्ट पढ़ना, सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं।

#Hashtag का Twitter में किस तरह इस्तेमाल होता है?

दोस्तों यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था का नाम twitter पर search करते हैं तो आपको उस संस्था या व्यक्ति से संबंधित लोगों ने हैशटैग use किये हैंउनके बारे में आप देख सकते हैं

जैसे कि #kohli तो आपको यहां कोहली से संबंधित सभी पोस्ट दिखाई देंगी

Twitter के कुछ खास फीचर्स – Features Of Twitter In Hindi

Gif Search

दोस्तों सोशल मीडिया में GIF ( Graphics Interchange Format) काफी लोकप्रिय हैंक्योंकि Gif आपके followers को हँसाने तथा उन्हें ingage करने का बेहतरीन माध्यम है

और जब से Twitter ने GIF सर्च का फीचर दिया हैतब से आप ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स के साथ Gif शेयर करने के लिए किसी दूसरी वेबसाइट पर जाने तथा उन्हें डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं हैतथा आप आसानी से कुछ ही seconds में Twitter पर GIF फाइंड कर शेयर कर सकते हैं

Add Text Link

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं twitter पर ट्वीट करने के लिए काफी सीमित character उपलब्ध होते हैंयदि आपको कई सारी बातें text के माध्यम से अपने यूजर्स को बतानी हो तो आप text link का उपयोग ट्वीट में कर सकते हैं

टि्वटर में text link add करना एक बेहतरीन फीचर हैजिससे एक user उस text लिंक पर क्लिक कर दूसरी वेबसाइट या दूसरे sources में पहुंच सकते हैं।

Chat & Groups

twitter में आप अपने दोस्तों तथा followers के साथ प्राइवेट chat कर सकते हैंइसके अलावा आप अपने फॉलोवर्स का एक ग्रुप बना सकते हैं तथा group conversation शुरू कर सकते हैं

दोस्तों इसके अलावा भी ट्विटर में कहीं सारे फीचर्स उपलब्ध हैंआप जैसेजैसे ट्विटर का इस्तेमाल करते जाएंगे आपको इनके बारे में अधिक जानकारी होती चली जाएगी

दोस्तों आइए हम जानते हैं कि ट्विटर का इस्तेमाल करने के क्याक्या फायदे होते हैं?

यह भी पढ़े: मल्टीमीडिया (Multimedia) क्या है? – What Is Multimedia In Hindi

Twitter के फायदे? – Benefits Of Twitter In Hindi

क्या आपको अपनी वेबसाइट के लिए अधिक ट्रैफिक चाहिए तो ट्विटर आपके लिए एक बेहतरीन माध्यम बन सकता हैतथा इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा।

दोस्तों आप अपने twitter ऑडियंस के मुताबिक अपनी वेबसाइट में कांटेक्ट लिख सकते हैंतथा tweet करते समय उस कंटेंट की जानकारी तथा web पेज के लिंक को उनके साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे कई सारे users उस वेबसाइट पर आएंगे जिससे आपके ट्रैफिक में बढ़ोतरी होगीदोस्तों यह कहने में एक सिंपल टिप्स है लेकिन यह बहुत ही लाभदायक है अपनी साइट के traffic को बढ़ाने के लिये।

twitter का इस्तेमाल करने का एक मुख्य फायदा यह है कि आपको ऑनलाइन ताजा खबरें मिल जाती है। साथ ही letest घटनाओं पर राजनेताओं, अभिनेताओं के ट्वीटस को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपका कोई व्यापार है तो ट्विटर पर आप अपने ब्रांड कबबारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचा सकते हैं।

क्योंकि आपको समझना होगा कि जिस तरह फेसबुक एक बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट हैउसी तरह twitter भी दुनिया में अत्यंत लोकप्रिय है  अतः दुनिया भर में अपने ब्रांड के बारे में बताना चाहते हैं तो ट्विटर का इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए

ट्विटर इस्तेमाल करने का यह फायदा है कि यहां आपको अपने पसंदीदा actor, पॉलीटिशियन sports person आदि की निजी जिंदगी के क्रियाकलापों, अनुभवों या उनके विचारों को जानने का मौका मिलता है। जिससे आपको कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलती है।

तो दोस्तों इस प्रकार twitter का इस्तेमाल करने के ढेर सारे लाभ हैंऔर जैसे ही आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो आप इसके होने वाले अनेक फायदों के बारे में स्वयं जान जाएंगेदोस्तों यदि आप Twitter में नए है, तो टि्वटर में आपको कई ऐसे terms सुनने को मिलेंगे। जो संभव है आपके लिए नए होंगे। इन टर्म्स का मतलब समझकर आप ट्विटर का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं, आइए जानते हैं;

Common Terms On Twitter In Hindi

Tweet

जिस तरह फेसबुक, इंस्टाग्राम पर हम पोस्ट करते हैं, Twitter में हम tweet कर सकते है। ट्वीट करने के लिए कैरेक्टर्स की लिमिट होती है ट्विटर पर आप 140 कैरेक्टर्स तक का ट्वीट कर सकते हैं।

Re-tweet

ट्विटर पर यदि किसी ने पहले ही कोई ट्वीट किया है, उस tweet पर यदि किसी को credit देते हैं या उस tweet को अपने अकाउंट से जब आप अपने followers के साथ शेयर करते हैं तो उसे re-tweet कहा जाता है।

Feed

होम पेज में show होने वाले सभी ट्वीट्स यहां पर show होती हैं यह पोस्ट उन लोगों की होती है जिन लोगों ने ट्विटर पर आपको फॉलो किया है? या जिन्हें आप फॉलो करने में इच्छुक हो सकते हैं।

Handle

टि्वटर में हैंडल का अर्थ है आपका Username.

Mention

जिस तरह फेसबुक में Tag फीचर दिया गया है जिससे हम किसी वार्तालाप में किसी दूसरे यूजर को जोड़ सकते हैं। उसी तरह टि्वटर में आप @ के साथ यूजरनेम (@mashable ) से दूसरे यूजर के किसी ट्वीट में उसे मेंशन कर सकते हैं।

DM (Direct Message)

यदि आप ट्विटर पर किसी के साथ पर्सनली चैट करना चाहते हैं तो आप उसे सीधे मैसेज भेज सकते हैं। फेसबुक इंस्टाग्राम की तरह ही ट्विटर मे यह फीचर दिया गया है। लेकिन आप डायरेक्ट टविटर पर किसी को मैसेज सेंड कर सकते हैं। सिर्फ उन्हें जिन्हें आपने फॉलो किया है या उन्होंने आपको फॉलो किया है।

Hashtag

डिस्कवर टूल जिसके जरिए आप किसी टॉपिक पर की गई conversation को फाइंड कर सकते हैं। किसी टॉपिक पर tags को सर्च कर सकते और उस tag पर क्या-क्या ट्वीट किए गए हैं उन्हें पढ़ सकते हैं। आप इस tags में उनके ट्वीट भी पढ़ सकते हैं जिन्हें आपने फॉलो नहीं भी किया है।

तो दोस्तों आशा करते हैं की अब आपको twitter से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगे की Twitter क्या है? अकाउंट कैसे बनाये? इस्तेमाल कैसे करे? 

F.A.Qs

टि्वटर किस देश की कंपनी है?

Twitter का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के San Francisco नामक शहर में स्थित है। वर्तमान में ट्विटर के पूरी दुनिया में 2500 से भी ज्यादा Offices है, और भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में ट्विटर का इस्तेमाल लोग करते हैं।

ट्विटर से क्या होता है?

यह एक Micro blogging platform है आप अपने Twitter account से छोटी पोस्ट (Short Post) सेंड और रिसीव करते हैं। जिन्हें ट्विटर की भाषा में ट्वीट कहा जाता है एक ट्वीट अधिकतम 140 कैरक्टर्स का होता है।

ट्विटर पर बड़े से बड़ा सेलिब्रिटी, राजनेता इत्यादि का आज अकाउंट है और अगर आप भी ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको राजनीति खेल जगत इत्यादि कई क्षेत्रों से जुड़ी नई नई जानकारियां ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से मिलती हैं। अगर आपने अब तक ट्विटर पर खाता नहीं बनाया तो आप महज 2 मिनट में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ट्विटर पर अकाउंट बनाकर इसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

ट्विटर पर ट्वीट कैसे करें?

ट्विटर पर ट्वीट करने के लिए आपको अपनी Feed पर नीचे + icon दिखाई देगा उस पर Tap करें। अब आप अपना मैसेज टाइप करें, जो आप लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं आप अधिकतम 280 कैरेक्टर्स का ट्वीट कर सकते हैं।

जैसे ही आप tweet icon पर क्लिक करते हैं सफलतापूर्वक वह ट्वीट आपके ट्विटर पर फॉलोवर्स तथा अन्य Twitter users तक पहुंच जाएगा। अब कोई भी आपके किए गए ट्वीट पर कमेंट कर सकता है उसे रिट्वीट कर सकता है।

ट्विटर कब बना?

ट्विटर की शुरुआत साल 2006 में मार्च महीने में की गई थी। कुछ ही सालों में ट्विटर काफी ज्यादा लोगों के बीच पॉपुलर होता गया और भारत जैसे देशों में जैसे-जैसे इंटरनेट लोगों टक पहुंचा, ट्विटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता गया। साल 2012 तक ट्वीटर पर रोजाना 340 मिलियन ट्वीट्स होते थे और अब वर्तमान में यह संख्या बढ़कर काफी अधिक हो चुकी है।

टि्वटर के मालिक कौन है?

वर्तमान में टि्वटर के सीईओ का नाम Jack Dorsey है। हालांकि ट्विटर की शुरुआत 4 लोगों Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone, and Evan Williams ने मिलकर की थी। Jack Dorsey एक अमेरिकी टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर हैं। उनके द्वारा ट्विटर पर 15 साल पहले किए गए ट्वीट को उन्होंने हाल ही में बेचने की घोषणा की थी।

ट्विटर में 1 दिन में कितने लोगों को फॉलो कर सकते हैं?

ट्विटर पर आप कितने भी लोगों को अपने अकाउंट से फॉलो करें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आप 1 दिन में ट्विटर पर अधिकतम 400 लोगों को ही फॉलो कर सकते हैं। और अगर आपका Twitter account verified है तो ऐसी स्थिति में अपने अकाउंट से 1 दिन में 1000 लोगों को फॉलो कर सकते हैं। अगर आपको अपने फॉलोअर्स वहां फॉलो करना है तो आप बड़ी संख्या में बिना कोई लिमिट के यह काम कर सकते हैं।

टि्वटर पर वीडियो कैसे अपलोड करें?

ट्वीटर पर आप अपने कैमरे से बनाई गई किसी भी वीडियो को अपलोड करके अपने followers के साथ शेयर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले अपने Twitter account में पर नीचे दिए Compose या + आइकन पर क्लिक करें.
अब एक नई वीडियो अपलोड करने के लिए आपको नीचे कहीं सारे ऑप्शन मिलेंगे, तो आप कैमरा के आइकन पर क्लिक करें।
अब आपको गैलरी से वह वीडियो सेलेक्ट करनी है, या फिर आप नई वीडियो बनाएं।
बता दें, आप अधिकतम 2 मिनट 40 सेकंड की वीडियो बना सकते हैं। 
आप उस वीडियो को पब्लिश करने से पहले प्रीव्यू कर सकते हैं। जब आपको फाइनली लगे यह वीडियो सेंड कर देनी चाहिए तो आप Tweet बटन पर क्लिक करके उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर सकते हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड कैसे होता है?

समय-समय पर ट्विटर पर कोई ना कोई मुद्दा ट्रेंड होता रहता है। हाल ही में मोदी रोजगार दो काफी ट्रेंड में था। अगर आप भी अपना कोई ट्वीट ट्विटर पर ट्रेंड करना चाहते हैं तो आपको इन बातों को ध्यान रखना होगा।

Targeted fan following

ट्विटर पर कोई मुद्दा ट्रेंड में लाना चाहते हैं, तो उसके लिए आप के ट्विटर अकाउंट में टारगेटेड फैन following होनी चाहिए। ताकि आप जो मुद्दा उन तक पहुंचाना चाहते हैं, पहुंच सके मान लीजिए आप रोजगार के मुद्दे पर कोई टॉपिक ट्रेंड पर लाना चाहते हैं तो आपके अकाउंट में ज्यादा Youth फॉलोअर्स होनी चाहिए।

Choose good hashtag

ऐसा हैशटैग चुने, जो लोग पसंद करें वर्तमान में जिस टॉपिक पर लोगों का इंटरेस्ट है। और लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं आप वैसा ही Hashtag बनाएं, जिसे लोग शेयर करना अधिक पसंद करें।

Ask about tweet and retweet

Twitter पर अपना ट्वीट पोस्ट करने के बाद उसे वायरल करने के लिए जरूरी है कि आप लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा tweet करने को कहें अगर आपके द्वारा उठाया गया मुद्दा लोगों के लिए उपयोगी होगा तो वह जरूर ट्वीट और रीट्वीट करेंगे।

#Hashtag के साथ ट्वीट करने का कारण 

अपने ट्वीट में वह कारण जरूर स्पष्ट करें, जिससे वे आपके Hashtag को ज्यादा से ज्यादा शेयर और ट्वीट कर सके।

उम्मीद है की अब आपको Twitter से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगे की Twitter क्या है? (What is Twitter in Hindi) कब बना और किसने बनाया? फ़ायदे और उपयोग? कैसे चालये? अकाउंट कैसे बनाये? Tweet कैसे करे? History of twitter & all about twitter in hindi?

यह भी पढ़े:

Hope की आपको Twitter क्या है? अकाउंट कैसे बनाये? इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी) का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल भी लगा होगा।

अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.

Previous articlePHP क्या है और कैसे सीखें? (What is PHP in Hindi)
Next articleहार्डवेयर क्या है और इसके प्रकार (HARDWARE IN HINDI)
मेरा नाम संजीव कुमार है और मैं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का निवासी हूं। मैं अपनी स्कूलिंग पूरी कर चुका हूं। अभी में B.Tech (Computer Science) में अपनी ग्रैजुएशन कर रहा हूं और मुझे कंटेंट लिखना बहुत पसंद है। मुझे सोशल मीडिया जैसे फ़ेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की काफ़ी जानकारी है और में इस ब्लॉग पर सोशल मीडिया टुटोरिअल लिखता हूँ। में पिछले काफ़ी समय से FutureTricks के लिए Content Editor और Content writer के रूप में काम कर रहा हूं।

6 COMMENTS

  1. बहुत बढ़िया पोस्ट लिखा sir आपने आप को से theme use करते हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here