How to create whatsapp group link in hindi? दोस्तों अगर आप अपने whatsapp group का link बनाने का तरीक़ा तलाश रहे हो तो आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की WhatsApp Group Link Kaise Banaye? Whatsapp Group Link बनाने के फ़ायदे? share कैसे करे? join कैसे करे? WhatsApp Group में QR Code कैसे बनाएं? all about whatsapp group link in hindi.
क्या आप किसी भी व्यक्ति को WhatsApp group में शामिल होने के लिए इनवाइट करना चाहते है तो इस आर्टिकल में WhatsApp group link kaise Banaye? की जानकारी आपको दी जा रही है।
- 100+ Best Whatsapp Group Names in Hindi (2020 List)
- GB WhatsApp Kya Hai? GB WhatsApp Kaise Download Kare?
अपने दोस्तों रिश्तेदारों तथा किसी कम्युनिटी के साथ जुड़े रहने के लिए WhatsApp में groups फीचर्स दिया गया है जिसका इस्तेमाल आजकल सभी व्हाट्सएप यूजर्स करते ही हैं।
लेकिन अगर आप ने हाल ही में किसी खास उद्देश्य के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है और उस ग्रुप में सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को इनवाइट करना चाहते हैं।
तो इस पोस्ट में आपको स्टेप बाय स्टेप बताया जाएगा कैसे आप व्हाट्सएप ग्रुप लिंक बनाकर उस लिंक के जरिए किसी को भी इनवाइट कर सकते हैं आइए जानते हैं।
WhatsApp ग्रुप लिंक बनाने के लिए आप किसी भी WhatsApp ग्रुप के एडमिन होने चाहिए।
क्योंकि WhatsApp ग्रुप का एडमिन ही Group link बना सकता है। हालांकि लिंक बनाने के बाद उसे कोई भी यूजर शेयर कर किसी को invite कर सकता है। तो चलिए जानते हैं फिर WhatsApp Group Link Kaise Banaye In Hindi?
WhatsApp Group Link Kaise Banaye?
1. अपने मोबाइल में WhatsApp App को लॉन्च करें। अब आप अपने WhatsApp ग्रुप में जाएं। और ऊपर दिए गए ग्रुप के नाम पर Tap करें.
अब यहां invite your link ऑप्शन स्क्रीन पर देखने को मिलेगा इस पर Tap करें।
इतना करते ही आपका invite Link बनकर रेडी हो चुका है आप इस लिंक को copy link के बटन पर Tap करके कॉपी भी कर सकते हैं।
तो इस तरह आपका यह लिंक Clipboard में कॉपी हो जाएगा और अब आप इसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर इत्यादि किसी भी ऐप में शेयर करके किसी भी व्यक्ति को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में join कर सकते हैं।
WhatsApp Group Link Ke Fayde?
• अब किसी व्यक्ति को ग्रुप में ऐड करने के लिए आपको उसका नंबर Save करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ग्रुप लिंक के माध्यम से कोई भी यूजर अपनी मर्जी से ज्वाइन हो सकता है।
• ग्रुप लिंक बनाकर आप इसे सोशल मीडिया sites या फिर किसी ब्लॉग वेबसाइट से किसी भी यूजर को एक क्लिक में अपने ग्रुप में ज्वाइन करवा सकते हैं।
• ग्रुप लिंक बनाना आसान है कोई भी व्यक्ति जिसका व्हाट्सएप ग्रुप है या वह किसी ग्रुप का एडमिन है वह इसे बनाकर कहीं पर भी शेयर कर सकता है।
WhatsApp Group Link Share Kaise Kare?
एक बार जब आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप का इनविटेशन लिंक बना लेते हैं तो फिर उसे शेयर करना काफी आसान है। व्हाट्सएप ग्रुप लिंक के बनाने के बाद Copy Link के बटन पर Tap करें।
अब यह लिंक कॉपी हो चुका है तो आप किसी भी social site (Facebook, WhatsApp, Instagram) इत्यादि में लिंक को Paste कर सकते हैं और लोगों को अपने ग्रुप में शामिल होने का न्योता दे सकते हैं।
WhatsApp Group Link Reset Kaise Kare?
अब हमने व्हाट्सएप ग्रुप लिंक बनाना तो सीख लिया है लेकिन अगर आप चाहते हैं मेरे व्हाट्सएप ग्रुप में फ्यूचर में कभी इस लिंक के जरिए कोई ज्वाइन न हो सके।
तो यदि आप ग्रुप के एडमिन है तो आपके पास यह सुविधा है कि उस ग्रुप लिंक को Reset कर सके। जिससे कोई भी इस लिंक से आपके व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं कर सकता तो आइए जानते हैं कैसे स्टेप बाय स्टेप Reset कर सकते है।
1. अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें।
2. अब आप ग्रुप में जाएं।
3. ऊपर ग्रुप के नाम पर टैप करें और invite link के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
4. अब यहां स्क्रीन पर इस लिंक को कॉपी करने के साथ-साथ नीचे Reset link का भी ऑप्शन दिखाई दे रहा है इस पर Tap कर दें।
5. एक बार फिर से Reset Link पर क्लिक करके Confirm कर दीजिए कि आप इस लिंक को रिसेट करना चाहते हैं।
इस तरह आपका व्हाट्सएप ग्रुप लिंक रीसेट हो चुका है। अब आपने पहले कहीं पर भी इस लिंक को शेयर किया था उस लिंक पर अब कोई भी क्लिक करके आपके इस ग्रुप से नहीं जुड़ पाएगा।
WhatsApp Group Link Se Join Kaise Kare?
अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप लिंक के माध्यम से किसी दूसरे के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करना चाहते हैं तो काफी आसान है आपके पास सिर्फ WhatsApp ग्रुप का लिंक होना चाहिए।
तो आपको जिस व्यक्ति ने वह Group लिंक भेजा है उस ग्रुप से Join होने के लिए उस पर क्लिक करें।
इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा स्क्रीन पर Join Group का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
अब जैसे ही आप ज्वाइन ग्रुप के बटन पर क्लिक करते हैं आप उस ग्रुप पर चले जाएंगे और ऑटोमेटेकली जॉइन हो जाएंगे।
तो दोस्तों इस प्रकार आप फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम या कहीं से भी किसी के व्हाट्सएप ग्रुप लिंक के जरिए उस ग्रुप में जुड़
सकते हैं।
WhatsApp Group Ka QR Code Kaise Banaye?
जब आप WhatsApp group link बना लेते हैं तो नीचे आपको QR कोड का एक ऑप्शन दिखाई देता है इस ऑप्शन का भी इस्तेमाल करके आप दूर बैठे किसी व्यक्ति को यह QR कोड भेज कर उसे अपने ग्रुप में शामिल करवा सकते हैं।
- इसके लिए आपको WhatsApp group में invite link के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर QR कोड के ऑप्शन पर Tap करें।
- अब आपके सामने आपका QR code सो हो जाएगा।
आप चाहे तो इस qr-code का स्क्रीनशॉट कैप्चर कर सकते हैं और किसी के साथ शेयर कर सकते हैं।
अब जैसे ही कोई व्यक्ति मोबाइल के कैमरा से इस व्हाट्सएप के क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। वह ऑटोमेटिक आपके व्हाट्सएप ग्रुप के साथ जुड़ जाएगा.
तो दोस्तों उम्मीद है की अब आपको whatsapp group link से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगे की WhatsApp Group Link Kaise Banaye? Whatsapp Group Link बनाने के फ़ायदे? share कैसे करे? join कैसे करे? WhatsApp Group में QR Code कैसे बनाएं? all about whatsapp group link in hindi.
Hope की आपको WhatsApp Group Link Kaise Banaye In Hindi? का यह पोस्ट पसंद आया होगा और हेल्पफ़ुल लगा होगा।
अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.