विकिपीडिया क्या है? कैसे अकाउंट बनाए और इस्तेमाल करे? (पूरी जानकारी)

7

यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल रोजाना नई-नई चीजों को सीखने या फिर Popular एवं महान लोगों के बारे में पढ़ने के लिए करते हैं! तो आप विकिपीडिया शब्द से भली-भांति परिचित होंगे! परंतु कई ऐसे इंटरनेट यूजर्स भी हैं जो Wikipedia शब्द को अक्सर सुनते हैं, परंतु उन्हें वास्तव में नहीं पता कि आखिर Wikipedia क्या होता है? आज इस पोस्ट में हम विकिपीडिया के बारे में डिटेल से जानिंगे की आख़िर विकिपीडिया क्या है? (What Is Wikipedia In Hindi) कब बना और किसने बनाया? कैसे काम करता है? फ़ायदे और उपयोग? अकाउंट और पेज कैसे बनाये? History of wikipedia & all about wikipedia in hindi?

विकिपीडिया क्या है? कैसे अकाउंट बनाए और इस्तेमाल करे? (पूरी जानकारी)


दोस्तों आज भी बड़े-बड़े सेलिब्रिटी, राजनेता, समाज-सुधारक, खिलाडी मतलब लगभग वे सभी लोग जिन्होंने किसी भी Field में हमारे समाज, देश या फिर दुनिया के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हो! उनके बारे में अनेक जानकारियां आपको Wikipedia में देखने को मिल जाएगी। और वर्तमान समय में तो विकिपीडिया हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है, जहां आप किसी विशेष term या लोगों के बारे में हिंदी में पढ़ सकते हैं।

तो यदि आप भी Details में जानना चाहते हैं कि Wikipedia क्या है? इसे कब और किसने बनाया! इसका इतिहास क्या है! विकिपीडिया का उपयोग करने के क्या फायदे है? तथा यह विकीपीडिया पेज किसे बनाएं! और उस पर आर्टिकल कैसे लिखें। तो आप इस लेख को आप अंत तक अवश्य पढ़ें! तो आइए बिना देरी किये सबसे पहले हम जान लेते हैं कि विकिपीडिया क्या है?

विकिपीडिया क्या है? What is Wikipedia in Hindi

विकिपीडिया दुनिया की सबसे बड़ी free encyclopedia (ज्ञानकोष) है जो कि एक non-commercial ऑनलाइन encyclopedia है। सबसे पहले यदि हम विकिपीडिया शब्द को समझें तो यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है Wiki तथा encyclopedia. दोस्तों यदि हम wiki शब्द का अर्थ जानें तो वह वेबसाइट जो किसी यूजर को Web Browser के माध्य्म से वेबसाइट के Content को Add, Delete तथा कंटेंट को Revise (संसोधित) करने योग्य बनाता है।


जबकि encyclopedia शब्द को हिंदी में “ज्ञानकोष/विश्वकोश” भी कहा जाता है। विश्वकोश एक ऐसी पुस्तक होती है जिसमें विश्व भर की अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों एवम सूचनाओं का समावेश होता है! जैसा कि ज्ञानकोष नाम से ही पता चलता है अर्थात ज्ञान का भंडार।

विकिपीडिया में बहुभाषी कंटेंट उपलब्ध है, जो अंग्रेजी, हिंदी समेत संसार की अन्य मुख्य भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें 13 मिलियन से अधिक लेख प्रकाशित किये जा चुके हैं तथा उसमें से 2.9 मिलियन लेख अंग्रेजी भाषा मे उपलब्ध है! आज विकिपीडिया का इस्तेमाल करोड़ों Internet यूज़र्स द्वारा रोजाना किया जाता है।

विकिपीडिया एक Open Content platform है जहाँ कोई भी यूजर (विकिपीडिया में) आर्टिकल्स लिख सकता है, इसके अलावा विकीपीडिया के Content को कोई भी रीडर आवश्यकता पढ़ने पर Edit भी कर सकता है! अतः इन सभी विकिपीडिया यूजर्स के समुदायों को अंग्रेजी में Wikipedia’s भी कहा जाता है।


संक्षेप में कहें तो Wikipedia के कंटेंट को विश्व के योगदानकर्ता (Contributors) द्वारा संयुक्त रूप से (मिलकर) लिखा जाता है जिसका अर्थ है कि कोई भी यूजर विकिपीडिया में कंटेंट को Edit कर सकता है। तो दोस्तों जैसा कि आप उपरोक्त स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं यहां पर आप इंग्लिश हिंदी, चाइनीज इत्यादि अन्य भाषाओं में लिखे गए total आर्टिकल्स को देख सकते हैं।

इससे आपको अंदाजा लग जा चुका होगा कि विकिपीडिया को आखिरी “ज्ञान का भंडार” क्यों कहा जाता है तथा यह इतनी लोकप्रिय क्यों है।

दोस्तों विकिपीडिया क्या है? (What Is Wikipedia In Hindi) यह जानने के बाद आइये अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कैसे आप विकिपीडिया के इस्तेमाल कर सकते हैं?


विकिपीडिया पर अकाउंट कैसे बनाये?

1. सबसे पहले विकिपीडिया साईट पर जाएँ! अब यहाँ पर अपनी पसंदीदा भाषा choose कीजिये! और उसके बाद Right साइड में Create account का ऑप्शन है, उस पर tap कीजिये!

2. अब इस पेज में आपको Wikipedia अकाउंट create के लिए उचित details enter करनी होगी! सबसे पहले कॉलम में आपको एक Valid Username टाइप करना होगा! उसके बाद आप Password type कीजिये!


3. उसके बाद आपको अपने उस पासवर्ड को confirm करना होगा! अब यहाँ पर आप अपना Email एड्रेस तथा नीचे captcha code भर दीजिये!

4. बस इतना करते ही आपको अंत में create Your account Option पर क्लिक कर देना है! और इस प्रकार आपका विकिपीडिया अकाउंट create हो जायेगा! अब आप आर्टिकल लिख सकते है, साथ ही किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पब्लिश किये गए आर्टिकल को आवश्यकता के मुताबिक edit भी कर सकते हैं।

तो दोस्तों आइए हम जान लेते हैं कि विकीपीडिया को इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे हैं!

यह भी पढ़े: क्वोरा (Quora) क्या है? – What Is Quora In Hindi

विकिपीडिया का इस्तेमाल कैसे करे?

दोस्तो यदि आप एक android smartpone user हैं तो आप Wikipedia के मोबाइल App को भी अपने स्मार्टफोन में Install कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Download for Android

या फिर आप इसका Web Version भी अपने डिवाइस में Run कर सकते हैं। https://www.wikipedia.org दोस्तों यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप विकिपीडिया वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। जहाँ आपको Wikipedia का Introduction पेज सामने दिखाई देगा!

अब साबसे पहले आपको इंग्लिश, हिंदी या जिस भी भाषा में आर्टिकल्स पढ़ने हैं उस भाषा को सिलेक्ट कर सकते हैं! उसके बाद Right side में दिखाई दे रहे Search box में आप जिस भी विषय पर Reading करना चाहते हैं, उस Topic को यहां सर्च कीजिए।

मान लीजिए यदि हम खेल के विषय पर जानकारी पाना चाहते हैं तो हम “खेल” शब्द Type करेंगे और इतना करते ही अब आपको यहां पर खेल से संबंधित अनेक जानकारियां इस Page पर मिल जाएंगी!

अब आप इस page को आप चाहें तो print कर सकते हैं, साथ ही यदि आप चाहते हैं कि इस हिंदी पेज को English भाषा में Translate किया जाए! तो आप ट्रांसलेट के Icon पर क्लिक इस भाषा को इंग्लिश या फिर किसी अन्य भाषा में Easily Convert कर सकते हैं।

और साथ ही यदि आपको लगता है किखेल के विषय पर कोई जानकारी है, जो Missing है तो आप Edit पर क्लिक कर उस जानकारी को एडिट कर सकते हैं। और आप उस जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस प्रकार आप विकिपीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये अब हम जान लेते हैं कि कैसे आप मुफ्त में Wikipedia पर अपना फ्री अकाउंट बना सकते हैं?

विकिपीडिया के फ़ायदे? Benefits Of Wikipedia In Hindi

Free

Wikipedia का सबसे पहला फायदा यह है! कि Wikipedia Completely Free है! अतः इस ज्ञान के भंडार से
जानकारी पाने के लिए आपको किसी तरह के पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। विकिपीडिया से आप Millions Of Topics पर इंटरनेट के जरिये जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Update

इसके अलावा दोस्तों क्या आप जानते हैं Wikipedia पर जानकारी समय-समय पर update होती रहती है। क्योंकि Wikipedia दूसरी साइट्स के मुकाबले Fast Update होता है। जिसमें नप्रति घंटे सूचनाएं अपडेट होती रहती है। अतः इससे User का एक मुख्य फायदा यह है कि Wikipedia पर user को जानकारी लेटेस्ट प्राप्त होती है।

Link Connection

जो यूज़र्स Wikipedia का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं! उन्हें पता होगा की विकिपीडिया पर जब आप किसी विकीपीडिया पेज पर किसी टॉपिक से जुड़ी जानकारी लेते हैं! तो उसमें कई सारे Words किसी दूसरे Wikipedia पेज से लिंक होते हैं। यह Internal Linking होती है! जिसमें Wikipedia का एक लेख दूसरे लेख से लिंक होता है।

अतः इसका एक मुख्य फायदा यह है कि User दूसरे Page पर click कर बारीकी से उस term से संबंधित जानकारी
प्राप्त कर सकता है।

Learning Zone

यदि आप एक छात्र हैं, तो विकीपीडिया आपके लिए विषयों को पढ़ने तथा जानने का अच्छा Tution साबित हो सकता है, अर्थात यहां पर इतना सारा Content उपलब्ध है कि आप रोजाना अनेक चीजें सीख सकते हैं।

Deeply Understanding

विकीपीडिया आपको किसी विषय पर गहन जानकारी हासिल करने में मदद करता है! उदाहरण के लिए आप किसी Player के बारे में जानना चाहते हैं, तो विकिपीडिया पर आपको उस सेलिब्रिटी से जुड़ी अनेक जानकारियां मिल जाएंगी! जो आपको उस खिलाड़ी के बारे में पर्याप्त जानकारियां दे सकती हैं।

Anyone Can Publish Content

विकिपीडिया उन Non- टेक्निकल यूजर्स को भी विकीपीडिया Page पर किसी विषय से संबंधित जानकारियों को बिना किसी बाधा के पब्लिश करने की अनुमति देता है।

Search Box

विकीपीडिया के सर्च बॉक्स के जरिए आप किसी भी टॉपिक से संबंधित जानकारी को आसानी से खोज सकते हैं।

तो दोस्तों इस तरह हमने जाना कि विकिपीडिया के बारे में अनेक जानकारी हासिल की और जान की इसके क्या फायदे हैं! अब हम जानते हैं विकिपीडिया पर आर्टिकल कैसे लिखे?

विकिपीडिया पर Article कैसे लिखे?

दोस्तों विकिपीडिया पर आज हम Million of Topics पर जो information देखते हैं, इस जानकारी को पब्लिश करने वाले लोग भी हम और आप जैसे ही होते हैं! क्योंकि कोई भी यूजर login या बिना login किये भी विकिपीडिया पर आर्टिकल लिख कर पब्लिश कर सकते हैं! तो आइये जान लेते हैं की कैसे आप भी विकिपीडिया पर अपना article लिख सकते हैं!!

दोस्तों आप Wikipedia पर आर्टिकल लिख उसमें अपनी साईट के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं! तथा उस आर्टिकल को लिखने का पहला फायदा यह होगा की आपकी साईट विकिपीडिया पर show हो जाएगी! साथ ही आपकी website को एक backlink भी मिल जाएगी! तो यह सब कैसे होता है यह जानने के लिए नीचे दिए गये Steps का ध्यानपूर्वक पालन करें!

1. दोस्तों चूँकि हम hindi भाषा में आर्टिकल लिखेंगे अतः यहाँ हमने विकिपीडिया में hindi भाषा को सेलेक्ट किया है! सबसे पहले https://hi.wikipedia.org/wiki/ साईट पर जाएँ!

2. अब यहाँ पर एक सर्च box है, उस box में आप जिस टॉपिक पर लिखना चाहते हैं, उस टॉपिक को enter कर दीजिये! अप अपनी website का डोमेन name भी enter कर सकते हैं.

3. उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आप देखेंगे की अभी इस पर कोई result उपलब्ध नहीं है! इसलिए अब आपको उस Topic पर एक पेज बनाना होगा! नया wiki पेज बनाने के लिए उस टॉपिक name पर क्लिक कीजिये!

4. अब अगले step में आपको यहाँ पर आपको अपने टॉपिक के बारे में जानकारी देनी है! जैसे की यहाँ मैंने अपनी website का डोमेन लिया है! तो यहाँ पर हम अपनी website के बारे में लिखेंगे!

5. तो दोस्तों इस प्रकार अपनी website के बारे में जानकारी add कर दीजिये! मैंने यहाँ पर कुछ ही लाइन्स लिखी हैं आप 200-300 या उससे भी अधिक अपने टॉपिक के बारे में विस्तारपूर्वक लिख सकते हैं!

6. अब यदि आप अपने ब्लॉग के लिए Backlink Create करना चाहते हैं! तो आप इस Link icon पर क्लिक कर किसी भी word पर अपनी साईट के लिए external Backlink बना सकते हैं!

7. अब उस टॉपिक पर पूरी जानकारी टाइप करने के बाद उस पेज को Scroll करने पर आपको नीचे पेज की summary (सारांश) लिखनी है! अतः उस टॉपिक से रिलेटेड summary लिखने के बाद नीचे “पृष्ठ प्रकाशित करें” बटन पर क्लिक कीजिये!

तो दोस्तों इस प्रकार आप सफलतापूर्वक अपने article को विकिपीडिया पर पब्लिश कर चुके हैं!

Note: यदि आप हिंदी कंटेंट पब्लिश करना चाहते हैं, तो उसकी लिपि देवनागिरी होनी चाहिए!

विकिपीडिया का इतिहास? History Of Wikipedia In Hindi

दुनिया के ज्ञान को एक स्थान पर लाने का यह Concept काफी पुराना है! जिसकी शुरुआत वास्तव में “विकीपीडिया” के खोजकर्ता Jimmy Wales तथा Larry Sanger ने वर्ष 2000 के मार्च महीने में Bomis (Web Portal Company) के अंतर्गत की गयी थी।।

दोस्तों यहां आपका जाना जरूरी है कि विकीपीडिया को वास्तविक रूप से Nupedia के लिए कॉन्टेंट उपलब्ध करने के लिए किया गया था। न्यू पीडिया एक अंग्रेजी भाषा की Web आधारित Encyclopedia है.

परंतु आज है यह Free इनसाइक्लोपीडिया दुनिया की सबसे लोकप्रिय साइट बन गई है! असल में विकिपीडिया की शुरुआत 15 जनवरी 2001 को पहली बार edit करने से हो चुकी थी! और उसके 2 दिन बाद ही विकिपीडिया Domain को wikipedia के खोजकर्ता Jimmy एवं Larry द्वारा रजिस्टर्ड किया गया था।

Alexa इंटरनेट के सितंबर 2018 के आंकड़े बताते हैं कि विकीपीडिया दुनिया की पांचवीं बड़ी लोकप्रिय वेबसाइट है, तथा Total विजिटर्स के मामले में बात करें तो विकिपीडिया Readers की संख्या प्रतिमाह लगभग 495 मिलियन है। जिससे आप समझ सकते हैं के 1 दिन विकिपीडिया साइट बंद हो जाए तो क्या हो सकता है?

FAQ;

विकिपीडिया किसने बनाया?

जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने

विकिपीडिया का इस्तेमाल कैसे करे?

आर्टिकल में तरीक़ा बताया गया है।

तो दोस्तों आज के इस लेख में इतना ही उम्मीद है की अब आपको विकिपीडिया से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी और आप जान गये होगे की की आख़िर विकिपीडिया क्या है? (What Is Wikipedia In Hindi) कब बना और किसने बनाया? कैसे काम करता है? फ़ायदे और उपयोग? अकाउंट और पेज कैसे बनाये? History of wikipedia & all about wikipedia in hindi?

यह भी पढ़े:

Hope की आपको विकिपीडिया क्या है? अकाउंट कैसे बनाये? और इस्तेमाल कैसे करे? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.

Previous articleप्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? (What is Programming Language in Hindi)
Next articleफेसबुक मार्केटिंग क्या है और कैसे करे? (Facebook Marketing in Hindi)
हेलो दोस्तों, मेरा नाम अंकुर सिंह है और में New Delhi से हूँ। मैंने B.Tech (Computer Science) से ग्रेजुएशन किया है। और में इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े लेख लिखता हूँ।

7 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here