वर्डपैड क्या है? डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी)

0

दोस्तों पिछले पोस्ट में मैंने आपको बताया था की नोटपैड क्या है? और अब अगर आप wordpad के बारे में डिटेल से जानना चाहते हो तो आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की वर्डपैड क्या है? उपयोग, फ़ायदे? कैसे इस्तेमाल करे? History of wordpad & all about Wordpad In Hindi?

वर्डपैड क्या है? डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी)


दोस्तों यदि आपने कभी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या फिर excel का इस्तेमाल किया होगा तो आपने माइक्रोसॉफ्ट windows के एक लोकप्रिय software wordpad का नाम भी जरूर सुना होगा।

परंतु Wordpad क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। इसके कौन-कौन से खास फ़ीचर्स हैं? word pad का उपयोग करने का क्या फायदा है। इस विषय पर लोगों को अक्सर जानकारी नहीं होती। इसलिए मैंने सोचा क्यों ना आज का यह लेख wordpad के विषय पर तैयार किया जाए।

ताकि वे सभी कंप्यूटर उपयोगकर्ता जिन्हें wordpad के विषय पर जानकारी नहीं है। उन्हें इस लेख को पढ़कर वर्डपैड के विषय पर सभी जरूरी जानकारियां पता लग जाए। तो दोस्तों यदि आप भी wordpad सॉफ्टवेयर के विषय पर पूर्ण एवं स्पष्ट भाषा में जानना चाहते हैं। तो आज के इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

उम्मीद है यह पोस्ट आपको पसंद आएगी चलिए अब बिना देरी किए सबसे पहले जानते हैं कि वर्डपैड क्या है?


यह भी पढ़े: सॉफ्टवेयर क्या है? – What Is Software In Hindi

वर्डपैड क्या है? (What Is Wordpad In Hindi)

दोस्तों कहीं सारे यूजर्स confuse रहते हैं कि क्या microsoft word और microsoft word pad दोनों एक ही सॉफ्टवेयर हैं? इसका जवाब नहीं है। क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड एक बेसिक अर्थात simple word प्रोसेसर सॉफ्टवेयर है जो कि माइक्रोसॉफ्ट notepad से अधिक advanced है परंतु इसमें माइक्रोसॉफ्ट word की तुलना में काफी कम फीचर हैं।


दोस्तों इसे आप इस तरह समझ सकते हैं कि यदि आप long या complex (जटिल) documents जिसमें footnotes, bibliographies, graphics or automation, के साथ create करना चाहते हैं। तो आपके लिए माइक्रोसॉफ्ट word एक उपयुक्त एप्लीकेशन है.

परंतु यदि आप simple डाक्यूमेंट्स text/doc फाइल create करना चाहते हैं। तो wordpad आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। जिसका इस्तेमाल आप वे डाक्यूमेंट्स जैसे letters notes, posters बनाने के लिए कर सकते हैं। दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट wordpad windows 95 ऑपरेटिंग सिस्टम के बाद के सभी windows कंप्यूटर में पाया जाता है। और आप windows के लेटेस्ट वर्जन windows 10 में भी माइक्रोसॉफ्ट wordpad को देख सकते हैं।

दोस्तों इसके फ़ीचर्स की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड में आप text को format एवं print कर सकते हैं। साथ ही words को bold, italic, colored तथा center text कर सकते हैं।  परंतु इसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह spell checker, pagination control तथा footnotes एवं endnotes का सपोर्ट प्राप्त नहीं होता। यही वजह है कि आज भी अधिकतर उपयोगकर्ता डॉक्यूमेंट बनाने के लिए ms-word का इस्तेमाल करते हैं।


दोस्तों इस तरह आप समझ चुके होंगे कि wordpad आखिर क्या है? अब हम जान लेते हैं माइक्रोसॉफ्ट wordpad के फीचर्स के बारे में।

Features Of Wordpad In Hindi

Search and Replace

हालांकि wordpad में spell checker मौजूद नहीं होता। परंतु आप document के किसी भी पेज में text को find & replace कर सकते है। wordpad सॉफ्टवेयर में आप home tab में जाकर editing group में क्लिक कीजिए।

और अब आप यहां से किसी भी text को find करने के साथ ही उसके स्थान पर दूसरा word replace कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर की तरह वर्डपैड में भी आप cut, copy, paste आदि फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं


File Formats

wordpad में आप फाइल्स को txt फॉर्मेट में create, open एवं save कर सकते हैं। इसके अलावा Rich Text Format (RTF), Word document (DOCX) में files को save, open करने के फीचर wordpad में शामिल होते हैं।

हालांकि आपका यह जानना जरूरी है कि माइक्रोसॉफ्ट word 2007 एवं 2010 में create किये गए डाक्यूमेंट्स को आप माइक्रोसॉफ्ट wordpad में same नहीं देख सकते। क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट world pad में माइक्रोसॉफ्ट word की तरह editing features नहीं है।

Graphics

अब आप wordpad डॉक्यूमेंट में ग्राफिक्स को add कर सकते हैं। इसके लिए आपको wordpad software को open करना होगा। तथा home tab में जाकर insert group पर क्लिक कीजिए। तथा उसके बाद pictures पर क्लिक कीजिये। तथा माइक्रोसॉफ्ट word की तरह ही wordpad डॉक्यूमेंट में भी picture को add कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस प्रकार आप अपने डाक्यूमेंट्स में saved image का इस्तेमाल कर सकते हैं। तथा उस डाक्यूमेंट् को किसी दूसरे यूजर के साथ शेयर कर सकते हैं।

Formatting Option

दोस्तों wordpad के पुराने version में text को फॉर्मेट करने के काफी सीमित विकल्प थे। परन्तु वर्डपैड के letest वर्जन में यदि आपको text को फॉर्मेट करना है तो text को select कीजिए तथा home tab पर क्लिक कीजिए।  आप font group के जरिये दूसरा font,text के size को बदल सकते हैं। इसके अलावा text को highlight एवं bullets को add करने के साथ ही एवं text एलाइनमेंट कर सकते हैं।

तो यह थे world pad सॉफ्टवेयर के मुख्य फ़ीचर्स इसके अलावा आप जैसे-जैसे इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेंगे।आपको इसके फ़ीचर्स के बारे में जानकारी होती जाएगी। चलिए दोस्तों अब हम जान लेते हैं की माइक्रोसॉफ्ट wordpad के क्या-क्या उपयोग हैं?

वर्डपैड का उपयोग?

दोस्तों डाक्यूमेंट्स create करने के लिए wordpad का इस्तेमाल करने के लिए भी सलाह दी जाती है क्योंकि यह कंप्यूटर के कम resources का इस्तेमाल करता है। आप इसे एक lite एप्लीकेशन कह सकते है। तथा इसका सिंपल इंटरफेस यूज़र्स को तेजी से किसी भी डॉक्यूमेंट को क्रिएट करने की अनुमति देता है।

आप माइक्रोसॉफ्ट wordpad में आकर्षक templates का इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही डॉक्युमेंट्स क्रिएट करते समय आप printing के style तथा साइज को बदलने के साथ-साथ पेज के look को भी बदल सकते हैं। साथ ही wordpad किसी यूजर को page margin को बदलने की भी अनुमति देता है।

माइक्रोसॉफ्ट wordpad का इस्तेमाल करने का मुख्य फायदा यह है कि इसमें users डाक्यूमेंट्स को easily create करने के साथ ही किसी भी saved documents को ओपन कर सकते हैं। तथा आप अन्य documents को दोबारा edit भी कर सकते हैं। इसमें document को create करना सरल इसलिए भी होता है क्योंकि अन्य word प्रोसेसर के मुकाबले इसमें फ़ीचर्स कम होते हैं तथा इसका इस्तेमाल करना सरल होता है।

डाक्यूमेंट्स create करने के दौरान जरूरत पड़ने पर pictures को insert कर सकते हैं। और अपने डॉक्यूमेंट का look माइक्रोसॉफ्ट word डॉक्यूमेंट की तरह ही बना सकते हैं। इसके अलावा आप डॉक्यूमेंट में hyperlinks add कर सकते हैं। जिसका फायदा यह है आप किसी भी वेब पेज के लिंक को अपने डॉक्यूमेंट से जोड़ सकते हैं। जिससे यूजर उस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट वेबसाइट या पेज को एक्सेस कर सकता है।

तो दोस्तों इस प्रकार आप ने जाना कि माइक्रोसॉफ्ट wordpad का उपयोग करने के क्या फायदे हैं।अब हम आगे बढ़ते हैं तथा जानते हैं की वर्डपैड कैसे इस्तेमाल करे?

यह भी पढ़े: ब्लॉग क्या है? – What Is Blog Meaning In Hindi

वर्डपैड कैसे इस्तेमाल करे?

दोस्तों आमतौर पर Windows कंप्यूटर में wordpad सॉफ्टवेयर आपके सिस्टम में पहले से ही मौजूद होता है। इसलिए आपको इस सॉफ्टवेयर को बाहर से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती। अतः चलिए हम जानते हैं कि कैसे आप माइक्रोसॉफ्ट wordpad को अपने कंप्यूटर में ओपन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर में windows key दबाएं।
  • उसके बाद सर्च बार दिखाई देगा। उसमें wordpad टाइप कीजिए।
  • तथा अब आपको ऊपर wordpad एप्लीकेशन दिखाई देगी। उस पर क्लिक कीजिए।
  • और आपके सामने wordpad ओपन हो जाएगा।

या फिर; 

आप run command की मदद से भी अपने कंप्यूटर में wordpad को access कर सकते हैं। इसके लिए windows key के साथ R key दोनों को एक साथ दबाएं। इतना करते ही आपके सामने run कमांड ओपन हो जाएगी। अब आप को यहां search box में write टाइप करना होगा। तथा नीचे ok पर क्लिक करना होगा इस तरह आपके कंप्यूटर में wordpad ओपन हो जाएगा।

Wordapad कैसे डाउनलोड व प्रयोग करें?

1. वर्डपैड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने PC या कंप्यूटर में क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लेना है।

2. अब आपको सर्च बॉक्स में जाकर Download Wordpad for PC लिखकर सर्च कर लेना है।

3. अब ऐसा सर्च करने के बाद आपको Softonic की वेबसाइट वाले रिजल्ट को ओपन करना है।open Softonic result

4. अब आपको यहां पर Free Download For Windows पर क्लिक करके इसे ओपन कर लेना है।free download for windows

5. अब इसके बाद आप एक नए पेज पर भेज दिए जाओगे। यहां पर आपको Free Download पर क्लिक करना है।free download for PC

6. जैसे ही आप फ्री डाउनलोड पर क्लिक करोगे उसके बाद डाउनलोडिंग शुरू हो जायेगी।

इस तरह आप आसान से अपने PC के लिए Wordpad डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही बाद में इसे आप आसानी से इंस्टॉल करके प्रयोग कर पाओगे।

Wordpad के फीचर्स तथा महत्वपूर्ण बटन:

  • अगर आप किसी डॉक्यूमेंट में ग्राफिक्स ऐड करना चाहते हैं तो आप आसानी से Wordpad की सहायता से कर पाओगे।
  • Wordpad आपके सभी टेक्स्ट को Format में बदल सकते हैं।
  • इसमें आपको पैराग्राफ फॉर्मेटिंग जेसी सुविधा मिलती है।
  • यह अधिकतर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्री इंस्टॉल्ड आता है।
  • अब जानते हैं वर्डपैड के महत्वपूर्ण बटन कौन और उसका कार्य क्या है।

Title Bar: टाइटल बार में आप आसानी से एडिटेड डॉक्यूमेंट का नाम देख व उसे एडिट कर सकते हैं।

Quick Access Toolbar: इसकी सहायता से आप आप डाउक्मेंट में Redo, Undo, Save, इत्यादि जैसे फीचर्स का प्रयोग कर सकते हैं।

Minimise: इसका प्रयोग विंडो की विड्थ को घटाने के लिए किया जाता है।

Maximize: इसका प्रयोग विंडो की विड्थ को बड़ाने के लिए किया जाता है।

Close: इसकी सहायता से आप किसी भी रनिंग डॉक्यूमेंट को क्लोज कर पाओगे।

Ruler: इसका प्रयोग मुख्य रूप से किसी भी एडिटेड डॉक्यूमेंट में पैराग्राफ को सेट करने के लिए किया जाता है। इसको आप आसानी से सेट कर सकते हैं।

Zoom Out: इसका प्रयोग मुख्य रूप से किसी भी एडिटेड डॉक्यूमेंट को जूम आउट करने के लिए किया जाता है।

Zoom In : इसका प्रयोग मुख्य रूप से किसी भी एडिटेड डॉक्यूमेंट को जूम करने के लिए किया जाता है।

वर्डपैड एवं नोटपैड के बीच क्या अंतर है?

दोस्तों अक्सर वर्डपैड और नोटपैड सॉफ्टवेयर को लगभग समान माना जाता है। परंतु वर्डपैड में कई ऐसे फीचर्स तथा विशेषताए हैं जो नोट पैड सॉफ्टवेयर में नहीं हैं आइये उनके बारे में यह जानते हैं।

पहला नोटपैड एक text एडिटर है जबकि wordpad बेसिक word प्रोसेसर प्रोग्राम है। नोटपैड में केवल text को type किया जा सकता है। जबकि wordpad में text की बेसिक फॉर्मेटिंग के साथ ही font के स्टाइल को भी change किया जा सकता है।

नोटपैड में create की गई फाइल .txt फॉर्मेट में save होती है जबकि wordpad में .rtf (rich text format) में फाइल save होती है।

यह भी पढ़े: मल्टीमीडिया क्या है? – What Is Multimedia In Hindi

वर्डपैड का इतिहास? (History of Wordpad in Hindi)

दोस्तों wordpad का इस्तेमाल पहली बार windows 95 ऑपरेटिंग सिस्टम में किया गया। तथा उसके बाद word पैड को windows के सभी version के लिए लांच किया गया। windows 95 में वर्डपैड को माइक्रोसॉफ्ट write के स्थान पर replace किया गया तथा।

दोस्तों यहाँ आपका जानना जरूरी है कि माइक्रोसॉफ्ट write एक word प्रोसेसर सॉफ्टवेयर है। जिसे विंडोज 95 से पहले के versions में इस्तेमाल किया जाता था।

उसके बाद windows के प्रत्येक नए वर्जन में wordpad उपयोगकर्ताओं को को देखने को मिल जाता था। परंतु windows द्वारा wordpad 2007 में कई अनेक उपयोगी फीचर उपयोगकर्ताओं के लिए add किये दिए गए। जिनसे wordpad का इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक तथा उपयोगी हो गया।

तो दोस्तो आज के इस लेख में इतना ही उम्मीद है wordpad से संबंधित पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिल गई होगी।

FAQ

Q: वर्डपैड को किस एक्सटेंशन के साथ नोटिफाई किया जाता है?

Ans: वर्डपैड का एक्सटेंशन .RTF है।

Q: वर्डपैड में कितने मेनू होते हैं?

Ans: 3

उम्मीद है की अब आप जान गये होगे की वर्डपैड क्या है? उपयोग, फ़ायदे? कैसे इस्तेमाल करे? History of wordpad & all about Wordpad In Hindi?

यह भी पढ़े:

Hope की आपको वर्डपैड क्या है? डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी) का यह पोस्ट पसंद आया होगा,  और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.

Previous articleनोटपैड क्या है? डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी)
Next articleसिम कार्ड किसके नाम पर है कैसे पता करें? (1 मिनट में)
हेलो दोस्तों, मेरा नाम अंकुर सिंह है और में New Delhi से हूँ। मैंने B.Tech (Computer Science) से ग्रेजुएशन किया है। और में इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े लेख लिखता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here