एक Pc से दूसरे PC को एक्सेस करने के लिए एनीडेस्क सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते है कि AnyDesk App क्या है? और इसका इस्तेमाल किस प्रकार करते है।
कंप्यूटर में जब एनीडेस्क को इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है तो एनीडेस्क सॉफ्टवेयर को डाउनलोड किया जाता है वहीं जब इसे स्मार्टफोन में एनीडेस्क को इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है तो गूगल प्ले स्टोर से अथवा एप्पल एप स्टोर से एनीडेस्क एप्लीकेशन को इंस्टॉल किया जाता है।
इसके द्वारा हम रिमोट एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं और दूसरे सिस्टम या फिर दूसरे डिवाइस की फाइल को देख सकते हैं और उन्हें कॉपी, पेस्ट, डिलीट कर सकते हैं या फिर शेयर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि “AnyDesk App क्या है” और “एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कैसे करें।”
AnyDesk App Details In Hindi
ऐप का नाम: | एनीडेस्क एप |
डाउनलोड: | 10 मिलियन |
उपलब्ध: | एंड्रॉयड, आईओएस, |
वेबसाइट साइज: | 16mb |
रेटिंग: | 3.6 |
डेवलपर: | AnyDesk Software GmbH |
AnyDesk App क्या है?
अगर आपको अपने कंप्यूटर के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर को या फिर अपने ही किसी अन्य कंप्यूटर को कंट्रोल करना है तो आपको एनीडेस्क एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहिए। एनीडेस्क एप्लीकेशन होने के साथ ही साथ सॉफ्टवेयर भी है।
अगर हमारे द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को एनीडेस्क सॉफ्टवेयर पर परमिशन दी जाती है तो सामने वाला व्यक्ति हमारे कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकेगा और साथ ही साथ हमारे कंप्यूटर के सभी सिस्टम को भी चला सकेगा।
एनीडेस्क एप्लीकेशन किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल की जा सकती है। आप इसे स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी और अगर आप कंप्यूटर अथवा लैपटॉप में इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एनीडेस्क सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना पड़ेगा।
इस एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करके आप अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप को भी चला सकते हैं और आप लैपटॉप, कंप्यूटर में एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर के अपने मोबाइल को भी चला सकते है।
AnyDesk App कैसे काम करती है?
सबसे पहले तो यूजर को एप्लीकेशन को दोनों ही डिवाइस में इंस्टॉल करना होता है, जिसमें पहला डिवाइस उनके हाथ में होना चाहिए और दूसरा डिवाइस वह होना चाहिए जिसे वह एक्सेस करना चाहते हैं।
इसके पश्चात यूजर को अपने डिवाइस में एनीडेस्क एप्लीकेशन को ओपन करना चाहिए और उसमें जो पर्सनल आईडी है उसे सामने वाले डिवाइस के व्यक्ति को देना चाहिए।
सामने वाला व्यक्ति उस आईडी को उसके डिवाइस में इंस्टॉल एनीडेस्क एप्लीकेशन में निश्चित जगह में डालेगा। इसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही को करते हुए कनेक्शन स्थापित हो जाएगा। इसके बाद फाइल का आदान प्रदान किया जा सकता है।
एनीडेस्क एप्लीकेशन में जहां पर डिस्कवर वाला ऑप्शन आता है वहां पर नेटवर्क से जुड़े हुए डिवाइस के नाम दिखाई देते हैं। इसके अलावा फेवरेट वाले सेक्शन के अंतर्गत सबसे अधिक कनेक्ट किए गए डिवाइस के नाम दिखाई देते हैं और रीसेंट सेक्शन के तहत जो डिवाइस हाल में जोड़े गए थे उनके नाम दिखाई देते हैं।
मोबाइल में AnyDesk App डाउनलोड कैसे करे?
गूगल प्ले स्टोर और एनीडेस्क की आधिकारिक वेबसाइट दोनों ही जगह से सरलता से ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा आईफोन यूजर्स एप्पल एप स्टोर पर एनीडेस्क एप सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।
फिलहाल हम नीचे आपको गूगल प्ले स्टोर से एनीडेस्क एप डाउनलोड कैसे करें की प्रक्रिया बता रहे हैं। दी हुई प्रक्रिया का पालन करके आप एनीडेस्क एप स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर सकेंगे।
1: सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है। हालांकि इसके पहले आपको इंटरनेट कनेक्शन ऑन कर देना है।
2: गूगल प्ले स्टोर ओपन होने के बाद आपको दिए हुए सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है।
3: अब आपको एनीडेस्क एप लिखना है और सर्च कर देना है।
4: सर्चिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एनीडेस्क रिमोट कंट्रोल एप आ जाएगी, आपको आपके नाम के ऊपर क्लिक करना है।
5: अब आपको एप्लीकेशन के बगल की साइड में देखना है वहां पर जो इंस्टॉल वाली बटन है उस पर आपको प्रेस करना है।
अब कुछ देर शांति से बैठ जाएं क्योंकि अब एप्लीकेशन ऑटोमेटिक स्मार्ट फोन में इंस्टॉल हो जाएगी।
कंप्यूटर में AnyDesk डाउनलोड कैसे करें?
कंप्यूटर में एनीडेस्क एप नहीं बल्कि एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया नीचे आपको बताई जा रही है।
1: कंप्यूटर में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम कंप्यूटर में इंटरनेट डाटा कनेक्शन ऑन करें।
2: अब आपको गूगल क्रोम ब्राउजर या फिर गूगल ब्राउज़र को अथवा किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है।
3: ब्राउज़र ओपन हो जाने के बाद ब्राउज़र के सर्च बॉक्स पर क्लिक करके आपको एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड लिखना है और सर्च करना है।
4: अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार की वेबसाइट आएंगी जिनमें से आपको एनीडेस्क की आधिकारिक वेबसाइट के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
5: आधिकारिक वेबसाइट के नाम के ऊपर क्लिक करने के पश्चात वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
6: होम पेज ओपन होने के बाद आपको डाउनलोड फॉर पीसी वाली बटन दिखाई देगी उस पर आपको क्लिक करना है।
ऐसा करने पर थोड़ी ही देर के अंदर एनीडेस्क सॉफ्टवेयर आप के कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा। एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड होने के बाद आपको सॉफ्टवेयर के नाम के ऊपर क्लिक करना है और उसके बाद आपको Run बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद थोड़ी ही देर के अंदर एनीडेस्क सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में इंस्टॉल हो जाएगा।
AnyDesk का उपयोग क्या है?
एनीडेस्क एप्लीकेशन की सहायता से हम सरलता से किसी भी सिस्टम को अपने सिस्टम में ऑपरेट कर सकते हैं। इसके द्वारा हम किसी एक लैपटॉप की सहायता से किसी दूसरे लैपटॉप के सिस्टम को ऑपरेट कर सकते हैं साथ ही हम लैपटॉप के द्वारा अपने मोबाइल को भी चला सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ हम मोबाइल के द्वारा लैपटॉप या फिर कंप्यूटर को भी ऑपरेट कर सकते हैं। इसके लिए दोनों ही डिवाइस में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर अथवा एनीडेस्क एप्लीकेशन इंस्टॉल होना आवश्यक होता है। हम इस एप्लीकेशन के द्वारा आसानी से दो डिवाइस के बीच फाइल को ट्रांसफर कर सकते हैं।
AnyDesk का इस्तेमाल कैसे करे?
एनीडेस्क एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपको दो सिस्टम की जरूरत होती है ताकि आपको यह पता चल सके कि कैसे एनीडेस्क एप्लीकेशन काम करती है।
जब आपके पास दो सिस्टम मौजूद हो जाए तब आप दोनों ही सिस्टम में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर अथवा एनीडेस्क एप्लीकेशन को डाउनलोड अथवा इंस्टॉल करें। उसके बाद दोनों ही डिवाइस में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर अथवा एप्लीकेशन को ओपन करें।
उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक डैशबोर्ड ओपन होगा। डैसबोर्ड में आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें एक ऑप्शन में आपको डेस्कटॉप का नंबर दिखाई देगा और दूसरे वाले ऑप्शन में आपको रिमोट डेस्क वाला ऑप्शन दिखाई देगा।
इन दोनों ऑप्शन में से किसी एक एनीडेस्क के नंबर को आप डालेंगे तो सामने वाले के पास एक एक्सेस की रिक्वेस्ट पहुंचती है और जब आप अपने दूसरे सिस्टम को नंबर डालेंगे तो नंबर डालने के बाद आपको कनेक्ट वाली बटन पर क्लिक करना होता है।
ऐसा करने पर सामने वाले के पास एक्सेस की रिक्वेस्ट पहुंच जाती है। अगर सामने वाला सिस्टम रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेता है तो आपकी स्क्रीन पर दूसरे सिस्टम का डैशबोर्ड ओपन हो जाता है। इसके बाद आप सामने वाले के सिस्टम को अपने डैशबोर्ड के द्वारा चला सकते हैं और आसानी से फाइल का आदान प्रदान कर सकते हैं।
AnyDesk App से फाइल ट्रांसफर कैसे करे?
एनीडेस्क एप्लीकेशन के द्वारा फाइल ट्रांसफर करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने सिस्टम में फाइल को कॉपी करना होता है। फाइल कॉपी करने के पश्चात आपको एनीडेस्क एप्लीकेशन को ओपन करके दूसरे कैडैशबोर्ड पर जा करके पेस्ट कर देना होता है।
ऐसा करने पर वह सामने वाले सिस्टम में कॉपी हो जाता है। इस प्रकार से एनीडेस्क एप्लीकेशन के द्वारा फाइल ट्रांसफर की जा सकती है।
AnyDesk सेफ है या नहीं?
यह एप्लीकेशन एक सुरक्षित एप्लीकेशन है, तभी तो गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को अपलोड किया गया है क्योंकि जो एप्लीकेशन सुरक्षित होती है उसे ही गूगल प्ले स्टोर अपने प्लेटफार्म पर रहने की परमिशन लेता है।
इसके अलावा 10 मिलियन से अधिक लोगों के द्वारा इसे डाउनलोड किया गया है जो इस बात को साबित करता है कि लोगों को इस एप्लीकेशन पर पूर्ण रूप से भरोसा है।
तभी तो वह इतनी भारी संख्या में एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल फाइल ट्रांसफर करने क लिए कर रहे हैं। हालांकि याद रखें कि आपको कभी भी अनजान सिस्टम रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट नहीं करना है।
AnyDesk App के फायदे?
एनीडेस्क एप के बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। इसके द्वारा हम आसानी से दूसरे डिवाइस के सिस्टम को ऑपरेट कर सकते हैं। नीचे एनीडेस्क एप के प्रमुख एडवांटेज की जानकारी दी गई है।
- अगर हमें किसी व्यक्ति की ऑनलाइन सहायता करनी है या फिर किसी ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क स्थापित करना है या फिर हमें किसी को कुछ दिखाना है तो ऐसी अवस्था में एनीडेस्क एप हमारे लिए बहुत ही काम की साबित होती है।
- हमारे कंप्यूटर में जो हरकतें चल रही है उसे हम लाइव किसी दूसरे कंप्यूटर में घर बैठे बैठे ही देख सकते हैं।
- एनीडेस्क एप्लीकेशन के द्वारा हम किसी एक कंप्यूटर की फाइल को किसी दूसरे कंप्यूटर में या फिर किसी एक स्मार्टफोन की फाइल को किसी दूसरे स्मार्टफोन में सेंड कर सकते हैं।
- इसमें डाटा ट्रांसफर करने की जो स्पीड है वह काफी अच्छा होती है।
AnyDesk App के नुकसान?
साल 2018 में मई के महीने में जापान की साइबर सिक्योरिटी फर्म ट्रेंड माइक्रो के द्वारा इस बात की जानकारी प्रस्तुत की गई थी कि साइबरक्रिमिनल ने एनीडेस्क एप्लीकेशन के लिए एक नया रेंशम वेयर वेरिएंट बनाया है जिसका उद्देश्य चोरी करना है।
इसलिए एनीडेस्क एप या फिर अन्य कोई सॉफ्टवेयर ही क्यों ना हो सभी में लगातार सिक्योरिटी का खतरा बना ही रहता है। इसलिए सोच समझकर एनीडेस्क और इसके जैसी अन्य एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहिए।
AnyDesk Alternative in Hindi
एनीडेस्क एप्लीकेशन के विभिन्न अल्टरनेटिव है जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। नीचे हमने कुछ प्रमुख एनीडेस्क एप्लीकेशन के विकल्पों की जानकारी दी है।
1: TeamViewer
यह बहुत ही पॉपुलर रिमोट डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर है जो कुछ ही सेकंड में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। टीम विवर सॉफ्टवेयर में मल्टी लेवल इंक्रिप्शन, वेबकैम, ड्रैग एंड ड्रॉप तथा टेक्स्ट, वॉइस, वीडियो के साथ बातचीत करने की कैपेसिटी होती है। आप इसे बिना किसी एक्स्ट्रा टेक्निकल नॉलेज के इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके द्वारा डाटा, कन्वर्सेशन, मीटिंग को प्राइवेट रखा जाता है। यह आसानी से विंडोज, लिनक्स, एंड्राइड, आईओएस, क्रोम ओएस इत्यादि प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है। इसलिए आपके पास चाहे कोई भी डिवाइस क्यों ना हो आप इसका इस्तेमाल डाउनलोड करके कर सकते हैं।
2: Remote Desktop Service
इसे विंडोज के द्वारा दिया गया है जो कि बहुत ही बेहतरीन रिमोट डेस्कटॉप सर्विस है। इसका पहले का नाम टर्मिनल सर्विस था। यह एनीडेस्क एप्लीकेशन से थोड़ा सा अलग तरीके से काम करता है। इसमें आपको विभिन्न टूल प्राप्त होते हैं। एनीडेस्क एप्लीकेशन का यह बहुत ही तगड़ा प्रतियोगी माना जाता है।
3: क्रोम रिमोट डेस्कटॉप
क्रोम ब्राउजर के द्वारा इसे ऑफर किया जाता है जो आपको किसी दूसरे डिवाइस के सिस्टम को ऑपरेट करने का मौका देता है। फिलहाल यह मार्केट में नया ही है। इसलिए काफी कम लोग ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह क्लाउड बेस्ड होता है।
तो दोस्तों आशा करते हैं की अब आपको AnyDesk से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगे की AnyDesk App क्या है? डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी)
FAQ:
साल 2015
AnyDesk Software GmbH और AnyDesk Software
रिमोट कंट्रोल और फाइल ट्रांसफर
हमने इस आर्टिकल के द्वारा आपको “AnyDesk App क्या है?” के बारे में जानकारी दी है।
Hope आपको AnyDesk App क्या है? डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करे? (पूरी जानकारी) का यह पोस्ट पसंद आया होगा, ओर हेल्पफ़ुल लगा होगा।
दोस्तो! हमें उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ होगा। आप इस लेख से जुड़े अपने विचारों को कमेंट की मदद से हमें बता सकते हैं।