कीबोर्ड क्या है और इसके प्रकार? (What is Keyboard in Hindi) कंप्यूटर में जब हमें किसी भी चीज को सर्च करना होता है तब हम कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। भले ही हम जिस चीज को ढूंढ रहे हैं उसे ढूंढने का काम सर्च इंजन करता है, परंतु इसके लिए हमें जो इनपुट देना होता है, वह कीबोर्ड के द्वारा ही हम दे सकते हैं।
यही वजह है कि कीबोर्ड को भी कंप्यूटर के महत्वपूर्ण भागों में से एक गिना जाता है। हमारे मोबाइल में भी कीबोर्ड होता है, परंतु मोबाइल के कीबोर्ड को टच कीबोर्ड कहां जाता है, वही कंप्यूटर में उपलब्ध कीबोर्ड को फिजिकल कीबोर्ड कहां जाता है।
आज इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे कि “कीबोर्ड क्या है” और “कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं।”
कीबोर्ड क्या है? (What is Keyboard in Hindi)
कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस के तौर पर मोबाइल, कंप्यूटर, डेस्कटॉप तथा लैपटॉप जैसे डिवाइस में मौजूद होता है। लैपटॉप, कंप्यूटर और डेस्कटॉप वाले कीबोर्ड को फिजिकल कीबोर्ड अर्थात भौतिक कीबोर्ड कहां जाता है और स्मार्टफोन वाले कीबोर्ड को टच कीबोर्ड कहा जाता है।
कीबोर्ड किसी भी डिवाइस का बहुत ही महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस माना जाता है, क्योंकि कीबोर्ड के द्वारा ही हम कंप्यूटर, लैपटॉप, डेस्कटॉप अथवा मोबाइल को किसी भी प्रकार का आदेश देने के लिए सक्षम होते हैं।
बिना इनपुट डिवाइस के किसी भी व्यक्ति के द्वारा कंप्यूटर को या फिर मोबाइल को इंस्ट्रक्शन नहीं दिया जा सकता है। कीबोर्ड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल टाइपिंग करने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे प्राइमरी इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है।
कीबोर्ड की परिभाषा?
कीबोर्ड एक प्रकार का और बहुत ही बेहतरीन Character User Interface इनपुट डिवाइस होता है। इसी डिवाइस के द्वारा कंप्यूटर को हम किसी भी प्रकार का इनपुट प्रदान कर पाते हैं।
जैसे कि अगर हमें कंप्यूटर में अनिल अंबानी की बायोग्राफी पढ़नी है तो इसके लिए हम सर्च इंजन का इस्तेमाल करते है, परंतु सर्च इंजन को भी इनपुट देने के लिए हमें कीबोर्ड की आवश्यकता होती है।
इसके लिए हमें कीबोर्ड में मौजूद विभिन्न बटन में से उचित बटन का इस्तेमाल करके अंग्रेजी भाषा में अनिल अंबानी की बायोग्राफी लिखना होता है और इसके बाद कीबोर्ड में ही मौजूद इंटर बटन को दबाना होता है।
ऐसा करने से सर्च इंजन बायोग्राफी ढूंढता है और उसे आपकी स्क्रीन पर दिखाने का काम करता है। कीबोर्ड में शब्दों की बटन के अलावा नंबर की बटन भी होती है, जिनका इस्तेमाल आवश्यकता के अनुसार यूजर करता है।
यह भी पढ़े: टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये – Fast Typing कैसे करें
कीबोर्ड का अविष्कारक किसने किया?
हिंदी में कीबोर्ड को कुंजीपटल कहते हैं। कीबोर्ड के आविष्कारक अर्थात कीबोर्ड के इन्वेंटर का नाम क्रिस्टोफ़र लैथम शोल्स है, उनके द्वारा साल 1868 में पहली बार कीबोर्ड का आविष्कार किया गया था। हालांकि इसके बाद आगे बढ़ते हुए लोगों के द्वारा कीबोर्ड के अलग-अलग प्रकारों को बनाया गया और उसे लांच किया गया।
कीबोर्ड का पूरा नाम क्या है?
नीचे आपको कीबोर्ड का फुल फॉर्म बताया गया है। नीचे दिए गए कीबोर्ड का पूरा मतलब इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को ऑपरेट करके ए से लेकर के जेड बटन के जरिए कीबोर्ड से ऑपरेटिंग प्रतिक्रिया देना।
- K – Keys बटन
- E – Electronic (इलेक्ट्रोनिक)
- Y – Yet (अभी तक)
- B – Board (बोर्ड)
- O -Operating (ऑपरेटिंग)
- A – A To Z (ए से ज़ेड तक)
- R – Response (प्रतिक्रिया)
- D – Directly (सीधे)
कीबोर्ड का प्रकार (Types of Keyboard in Hindi)
स्ट्रक्चर अर्थात संरचना और वर्क मेथड अर्थात कार्य पद्धति के अनुसार की बोर्ड को टोटल 2 भागों में बांटा गया है। नीचे दोनों ही भागो की जानकारी दी जा रही है।
यह भी पढ़े: हिंदी में टाइपिंग कैसे करे – हिंदी में कैसे लिखे
QWERTY Layout Keyboard
सबसे पहले क्वर्टी कीबोर्ड का इस्तेमाल टाइपराइटर पर होता था परंतु बाद में इसका इस्तेमाल कंप्यूटर में भी किया जाने लगा। यह कीबोर्ड QWERTY design Sholes and Glidden typewriter के लिए जिस लेआउट का निर्माण किया गया है। उसी लेआउट पर आधारित है।
दुनिया भर में अगर सबसे ज्यादा किसी कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है तो वह QWERTY Layout Keyboard ही होता है। साल 1873 में इसकी बिक्री कर दी गई थी।
इसे खरीदने वाली कंपनी का नाम E. Remington and Sons था। हालांकि इसे बेहतरीन तरीके से प्रसिद्ध होने में तकरीबन 4 से 5 साल और लग गए। इस प्रकार से साल 1878 में इसने काफी लोकप्रियता और प्रसिद्धि हासिल की और तब से लेकर के वर्तमान के समय तक इसका काफी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस कीबोर्ड को भी टोटल 4 भागों में बांटा गया है जो कि निम्नानुसार है।
1: QWERTY
हमारे देश में सबसे ज्यादा इसी प्रकार के कीबोर्ड का इस्तेमाल लोगों के द्वारा डिवाइस में किया जाता है। इस प्रकार के कीबोर्ड में पहले के 6 अक्षर Q, W, E, R, T, Y इत्यादि होते हैं।
2: QWERTZ
इस प्रकार के कीबोर्ड का इस्तेमाल तो हमारे देश में कम होता है परंतु जर्मनी और मध्य यूरोप के अंतर्गत जो भी देश आते हैं वहां पर सबसे ज्यादा इस प्रकार के कीबोर्ड का इस्तेमाल होता है। इस कीबोर्ड में पहले के 6 अक्षर Q, W, E, R, T, Z होते हैं।
3: AZERTY
फ्रांस और उसके आसपास के देश में इस कीबोर्ड का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस कीबोर्ड में पहली लाइन में A, Z, E, R, T, Y इत्यादि बटन मौजूद होते हैं।
4: QZERTY
इटली जैसे देश में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस प्रकार के कीबोर्ड में डब्ल्यू बटन को जेड बटन से रिप्लेस कर दिया जाता है।
Non QWERTY Keyboard
Non QWERTY Keyboard ऐसा कीबोर्ड होता है जिसमें QWERTY का इस्तेमाल नहीं होता है। इस प्रकार के कीबोर्ड में ऐसी ही बटन को ज्यादा महत्व दिया जाता है जिनका इस्तेमाल यूजर के द्वारा सबसे अधिक किया जाता है। इसके भी टोटल 3 प्रकार उपलब्ध होते हैं, जिनकी जानकारी निम्नानुसार है।
1: Dvork
अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा साल 1930 में इस कीबोर्ड का आविष्कार किया गया था, जिनका नाम August Dvork था। इसलिए उनके नाम पर ही इस कीबोर्ड का नाम Dvork रखा गया है। जल्दी टाइपिंग के लिए यह कीबोर्ड बहुत ही बेहतरीन माना जाता है। इस कीबोर्ड के बीच में सिर्फ वैसी ही बटन उपलब्ध होती है, जिनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल यूजर के द्वारा किया जाता है।
2: Colemak
साल 2006 में Sahi Colemak के द्वारा इस कीबोर्ड का निर्माण किया गया था और इस कीबोर्ड को Dvork का एक बेहतरीन वर्जन माना जाता है। अधिकतर जो बड़ी कंपनियां होती है, वह काम करने के लिए इसी कीबोर्ड का इस्तेमाल करती है।
3: Workman
सबसे ज्यादा प्रोग्रामिंग के लिए इस प्रकार के कीबोर्ड को इस्तेमाल में लिया जाता है, क्योंकि हमने जब इस कीबोर्ड के बारे में सर्च किया तब हमने यह पाया कि मुख्य तौर पर प्रोग्रामर के लिए ही इस कीबोर्ड को डिजाइन किया गया है। इसलिए प्रोग्रामर के द्वारा इस कीबोर्ड का इस्तेमाल सरलता से प्रोग्रामिंग करने के लिए किया जाता है।
वर्क मेथड के आधार पर कीबोर्ड के प्रकार
वर्क मेथड अर्थात काम करने के तरीके के आधार पर कीबोर्ड के पांच प्रकार उपलब्ध है जिन्हें लेटेस्ट कीबोर्ड अर्थात आज के जमाने का कीबोर्ड कहां जाता है जिनके नाम निम्नानुसार हैं।
- वर्चुअल कीबोर्ड
- फोल्डेड कीबोर्ड
- स्टैंडर्ड कीबोर्ड
- लैपटॉप कीबोर्ड
- गेमिंग कीबोर्ड
वर्चुअल कीबोर्ड
इसे आज के आधुनिक जमाने का कीबोर्ड कहा जाता है, क्योंकि इस प्रकार के कीबोर्ड में किसी भी प्रकार की बटन को नहीं दिया गया होता है। इस प्रकार के कीबोर्ड में एक लाइट होती है जो टेबल पर जब पड़ती है, तो टेबल पर आपको कीबोर्ड दिखाई देता है। यह कीबोर्ड बहुत ही अट्रैक्टिव होता है जो यूजर को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
मुड़ा हुआ कीबोर्ड
अंग्रेजी भाषा में इसे फोल्डेड कीबोर्ड कहा जाता है, जो कि आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित कीबोर्ड होता है। इस कीबोर्ड की एक विशेषता यह है कि आप जब चाहे तब इस कीबोर्ड को मोड़ करके अपने साथ किसी भी जगह पर ले कर के जा सकते हैं और जब कभी आपको इन की बोर्ड को काम करने के लिए इस्तेमाल करना हो तब आप इसे किसी जगह पर ओपन करके इस पर काम करना शुरू कर सकते हैं। जो लोग अक्सर ट्रैवल करने का शौक रखते हैं उनके लिए यह कीबोर्ड बेस्ट माना जाता है।
स्टैंडर्ड कीबोर्ड
स्टैंडर्ड कीबोर्ड को हिंदी भाषा में मानक कीबोर्ड कहा जाता है। अगर आप अपने स्कूल में कंप्यूटर चलाते हैं या फिर ऑफिस में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि उसमें जो कीबोर्ड होता है वह काफी बेहतरीन होता है। इसे ही स्टैंडर्ड कीबोर्ड कहा जाता है।
स्कूल अथवा ऑफिस के अलावा स्टैंडर्ड कीबोर्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बैंक के कामों को करने के लिए भी किया जाता है। सामान्य यूजर के लिए सामान्य कामों को अंजाम देने के लिए स्टैंडर्ड कीबोर्ड एक आदर्श कीबोर्ड माना जाता है। इस पर टाइपिंग करना काफी आसान होता है और इस प्रकार के कीबोर्ड पर जो बटन होती है, वह काफी हाइलाइटेड होती है। इसीलिए फास्ट टाइपिंग करने के लिए यह कीबोर्ड अच्छा होता है।
लैपटॉप कीबोर्ड
इसके नाम से ही यह पता चल रहा है कि इस प्रकार का कीबोर्ड सबसे ज्यादा लैपटॉप में ही इस्तेमाल होता है। इसलिए इस कीबोर्ड को लैपटॉप कीबोर्ड का नाम दिया गया है।
दरअसल स्पेशल तौर पर लैपटॉप के स्ट्रक्चर के आधार पर ही उनके कीबोर्ड का निर्माण किया जाता है। यहां पर हम आपको यहां भी बता देना चाहते हैं कि लैपटॉप कीबोर्ड का कोई निश्चित आकार नहीं होता है। यह कभी छोटा भी हो सकता है अथवा बड़ा भी हो सकता है।
गेमिंग कीबोर्ड
गेमिंग कीबोर्ड के नाम से भी यह पता चल रहा है कि इस प्रकार के कीबोर्ड का निर्माण कंप्यूटर में गेम का आनंद उठाने के लिए किया जाता है। गेमिंग कीबोर्ड में सामान्य कीबोर्ड की तुलना में बिल्कुल अलग ही बटन होती है। यह बटन इसलिए दी जाती है ताकि गेम के चाहने वाले लोग गेम खेलने का पूरा पूरा आनंद उठा सकें।
कीबोर्ड बटन के प्रकार
कीबोर्ड की बटन को यूजिंग के आधार पर 6 भागों में डिवाइड किया गया है। आइए उनकी जानकारी भी प्राप्त करते हैं।
Function Key
फंक्शन बटन को हिंदी में प्रकार्य कुंजी कहते हैं। कंप्यूटर के कीबोर्ड को ध्यान से देखने पर आपको ऊपर F1 से लेकर के f12 तक बटन एक सीरीज में लगी हुई दिखाई देती है। इन्हें ही फंक्शन बटन कहा जाता है। इसके अंतर्गत टोटल 12 बटन होती हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग कामों को करने के लिए किया जाता है।
F1 से लेकर के f12 तक की जितनी भी बटन है, उनके काम क्या होते हैं और उनके नाम क्या है, आईए इसके बारे में जानते हैं।
1: F1
कंप्यूटर से संबंधित अपने किसी काम के लिए आप कंप्यूटर से ही सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको उपरोक्त बटन का इस्तेमाल करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर आपको गूगल क्रोम ब्राउजर में किसी भी प्रकार की हेल्प चाहिए तो आपको उपरोक्त बटन को प्रेस करना चाहिए।
जब आपके द्वारा ऐसा किया जाता है तो तुरंत ही आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर गूगल का सपोर्ट पेज ओपन हुआ आ जाता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हुई होती है।
2: F2
आपके द्वारा कंप्यूटर में जो फाइल या फिर फ़ोल्डर बनाया गया है, अगर कभी आपको उसके नाम को चेंज करने की आवश्यकता हो तो आप उपरोक्त बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3: F3
इमरजेंसी की अवस्था में अगर आपको तुरंत ही कंप्यूटर में सर्च बॉक्स को ओपन करना है तो आप ऊपर दी गई बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि अगर आपने गूगल क्रोम ब्राउजर खोला हुआ है।
और आप ऊपर दी गई बटन को दबाते हैं तो उसके पश्चात तुरंत ही आपकी स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स ओपन होकर आता है, जिसमें आप जो सर्च करना चाहते हैं उसे टाइप कर सकते हैं और सर्च कर सकते हैं।
4: F4
उपरोक्त बटन का इस्तेमाल अधिकतर सीटीआरएल और एएलटी बटन के साथ किया जाता है। अगर आप उपरोक्त बटन का इस्तेमाल एएलटी के साथ करते हैं तो तुरंत ही आपके कंप्यूटर के ब्राउजर में जो टैब ओपन हुआ है वह बंद हो जाता है।
5: F5
अगर आपका कंप्यूटर हैंग करता है तो उसे रिफ्रेश करने की आवश्यकता होती है। कंप्यूटर को रिफ्रेश करने के लिए कीबोर्ड में उपरोक्त बटन को दबा सकते हैं।
6: F6
आपके कंप्यूटर के कीबोर्ड के साथ माउस कनेक्टेड नहीं है परंतु इसके बावजूद भी अगर आपको ब्राउज़र के सर्च बॉक्स पर जाना है तो आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है कि आप F6 बटन का इस्तेमाल करेंगे, जो कीबोर्ड में होती है।
7: F7
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कोई स्पेलिंग अथवा ग्रामर के बारे में आपको शक है कि वह सही है अथवा नहीं अथवा यही चीज आपको आउटलुक में भी लगती है तो इसके लिए आप उपरोक्त बटन का इस्तेमाल बिना किसी झिझक के कर सकते हैं।
8: F8
विंडो को सेफ मोड में ले जाने के लिए इस बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
9: F9
क्या आपको पता है कि अगर आप अपने कंप्यूटर में नए विंडो को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कौन सी बटन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। अगर नहीं तो बता दें कि इसके लिए आपको F9 बटन का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
10: F10
आपके स्क्रीन पर जो विंडो ओपन हो चुकी है उसके मेनू बार में जाने के लिए इस बटन को दबा सकते हैं।
11: F11
जो विंडो आपकी स्क्रीन पर चल रही है, उसे या फिर विंडो पर ओपन हुए फोल्डर को अगर आप बड़ी स्क्रीन अर्थात फुल स्क्रीन में देखना चाहते हैं तो आपको उपरोक्त बटन का इस्तेमाल करना चाहिए।
12: F12
क्रोम डेवलपर टूल को ओपन करने के लिए अथवा फायरबग को ओपन करने के लिए इस वाली बटन का इस्तेमाल की बोर्ड में कर सकते हैं।
Navigation Key
नेविगेशन की अर्थात नेवीगेशन बटन का इस्तेमाल या तो विंडोज की एडिटिंग करने के लिए या फिर वेबपेज की एडिटिंग करने के लिए किया जाता है। इसकी बटन के द्वारा विंडोज अथवा वेबपेज को मूव भी किया जा सकता है। बता दे कि एक स्टैंडर्ड कीबोर्ड में तकरीबन 10 की संख्या में नेवीगेशन बटन मौजूद होती है, जिनके नाम और उनके जानकारी निम्नानुसार है।
1: End Key
स्क्रीन पर चल रहे वेब पेज अथवा दस्तावेज को इंड में ले जाने के लिए एंटर बटन का इस्तेमाल होता है।
2: Insert Key
जब आप कंप्यूटर में टाइपिंग करते हैं तो उस दरमियान insert mode को चालू करने के लिए इंसर्ट बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं अथवा ओवर टाइपिंग मोड में स्विच करने के लिए भी Insert mode का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3: Arrow Key
दुनिया भर में चाहे किसी भी प्रकार का कीबोर्ड क्यों ना हो, उसमें यह बटन अवश्य मौजूद होती है। इसके टोटल 4 भाग होते हैं जैसे कि Up, Down, Right, Left. अगर आपके कंप्यूटर के साथ लगे हुए कीबोर्ड में माउस कनेक्टेड नहीं है और उसके बावजूद भी आप वेबपेज को इधर-उधर करना चाहते हैं।
तो इसके लिए एरो बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है, वही गेम खेलने के दरमियान भी इस बटन का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। कंप्यूटर की स्क्रीन को नीचे लाने के लिए भी इस बटन का इस्तेमाल किया जाता है।
4: Home Key
कंप्यूटर के करसर को या तो वेब पेज पर लाने के लिए या फिर डॉक्यूमेंट के स्टार्ट पर लाने के लिए होम बटन का इस्तेमाल किया जाता है।
5: Delete Key
टाइपिंग करने के दरमियान करसर के बाद के जो शब्द होते हैं उन्हें मिटाने के लिए डिलीट बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
6: Page Up
पेज के ऊपर की साइड में करसर को ले जाने के लिए इस बटन का इस्तेमाल होता है।
7: Page Down
पेज के नीचे की साइड में करसर को ले जाने के लिए इस बटन का इस्तेमाल होता है।
Typing Key
टाइपिंग बटन को हिंदी में अल्फान्यूमैरिक कुंजी कहा जाता है। कंप्यूटर में अगर किसी बटन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वह टाइपिंग बटन ही होती है। कंप्यूटर के कीबोर्ड में जितनी भी बटन होती हैं, उन सभी की गिनती टाइपिंग बटन में होती है।
क्योंकि किसी न किसी बटन का इस्तेमाल किसी न किसी टाइपिंग के उद्देश्य के लिए किया गया है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर में किसी दस्तावेज की टाइपिंग करने के लिए या फिर पेज में टाइपिंग करने के लिए होता है। इस बटन में अल्फाबेट और नंबर दोनों ही शामिल होते हैं। इसलिए टाइपिंग बटन को अल्फान्यूमैरिक बटन भी कहा जाता है।
Control Key
कंट्रोल बटन को हिंदी में नियंत्रण कुंजी कहा जाता है। इस बटन का इस्तेमाल अपनी आवश्यकता के हिसाब से अकेले भी किया जा सकता है अथवा दूसरी बटन के साथ भी कंट्रोल बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। Esc, Alt, Ctrl, Menu, Page Break, PrtSc, Scroll Key और विंडो बटन का इस्तेमाल कंट्रोल बटन के तौर पर किया जाता है।
Numeric Keypad
नंबर को जल्दी से इंटर करने के लिए इस प्रकार के कीपैड का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें जो बटन होती है वह बिल्कुल कैलकुलेटर की तरह ही होती है।
कंप्यूटर को गौर से देखने पर आपको कंप्यूटर की राइट साइड में छोटा सा कीपैड दिखाई देता है जिसमें 0 से लेकर के 9 तक के नंबर होते हैं और , +, -, *, /, . जैसे निशान भी होते हैं। इसे ही न्यूमैरिक कीपैड कहा जाता है।
Special Key
स्पेशल बटन को विशेष कुंजी कहा जाता है। कीबोर्ड में जो बहुत सारी बटन होती है, उनमें से कुछ ऐसी भी बटन होती हैं जिनका निर्माण स्पेशल कामों के लिए किया गया होता है। इसलिए उस प्रकार की बटन को स्पेशल बटन कहा जाता है। आईए इनके बारे में भी जानते हैं।
1: Caps Lock Key
अगर आपके द्वारा इस बटन को ओन कर दिया जाता है तो उसके पश्चात आप कंप्यूटर में जो भी शब्द टाइप करते हैं वह सभी शब्द कैपिटल अर्थात खड़े तौर पर लिखे जाते हैं और जब आपके द्वारा इसे ऑफ किया जाता है तो सभी शब्द स्माल में लिखे जाने शुरू कर दिए जाते हैं।
2: Num Lock Key
अगर आप कीबोर्ड में इस बटन को ऑन कर देते हैं तो ऐसा करने से न्यूमैरिक कीपैड स्विच ऑफ हो जाता है।
3: Tab Key
कंप्यूटर पर किसी भी शब्द को टाइपिंग करने के दरमियान आपको 2 शब्दों के बीच में एक समान दूरी को देने के लिए इस बटन का इस्तेमाल करना होता है। कंप्यूटर कीबोर्ड में ऐसे कई शॉर्टकट होते हैं जिन्हें करने के लिए आपको इस बटन का इस्तेमाल करना चाहिए।
4: Shift Key
इस बटन का इस्तेमाल शॉर्टकट के लिए तो होता ही है, इसके अलावा अगर आप इस बटन को ऑन कर देते हैं तो शब्द टाइप करने से स्माल शब्द टाइप होता है।
5: Space Bar Key
कीबोर्ड में ध्यान से देखने पर आपको जो सबसे बड़ी बटन दिखाई देती है उसे ही स्पेस बार बटन कहा जाता है। इस बटन का इस्तेमाल 2 शब्दों के बीच में स्पेस देने के लिए अर्थात थोड़ी जगह बनाने के लिए किया जाता है।
6: Back Space Key
करसर के लेफ्ट साइड में जो शब्द मौजूद है उसे मिटाने के लिए अर्थात डिलीट करने के लिए इस वाले बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
7: Enter Key
नई लाइन का निर्माण करने के लिए इस बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल सिर्फ इसी काम के लिए नहीं किया जाता है। अन्य ऐसे कई काम है जिन्हें कंप्यूटर पर करने के लिए इस बटन का इस्तेमाल किया जाता है।
कंप्यूटर कीबोर्ड की शार्टकट बटन
कंप्यूटर में ऐसी कई शॉर्टकट बटन मौजूद होती हैं, जो काफी काम की होती हैं। अगर आपको इन शॉर्टकट बटन के बारे में जानकारी होती है तो आप अपने कामों को कंप्यूटर पर जल्दी कर सकते हैं अथवा किसी प्रोग्राम को जल्दी से ओपन कर सकते हैं। नीचे हमने आपको एक टेबल के हिसाब से यह बताने का प्रयास किया है कि कंप्यूटर में अवेलेबल शॉर्टकट बटन कौन सी होती है और उनका इस्तेमाल करने पर क्या होता है।
- Ctrl+I: Italic
- Ctrl+N: New Page
- Ctrl+O: Open
- Ctrl+P: Print
- Ctrl+A: Select All
- Ctrl+B: Bold
- Ctrl+C : Copy
- Ctrl+F: Find
- Ctrl+S: Save
- Ctrl+X: Cut
- Ctrl+Y: Repeat
- Ctrl+Z : Undo
- Windwo + E: Open File Manager
- Ctrl+U: Underline
- Ctrl+V: Paste
- Ctrl W: Close
- Alt + F: Shut Down
- Shift + Delete: Cut Select Item
- Alt+Shift+Tab: Open New Window
कीबोर्ड की विशेषताएं?
कीबोर्ड की विशेषताएं निम्नानुसार है।
1: कीबोर्ड लेआउट
कीबोर्ड लेआउट को हिंदी भाषा में कुंजीपटल लेआउट कहा जाता है और आर्टिकल में हमने आपको पहले ही बता दिया है कि लेआउट के आधार पर कीबोर्ड के दो प्रकार अवेलेबल है। पहला होता है QWERTY और दूसरा होता है Non QWERTY. Non QWERTY की कंपैरिजन में QWERTY कीबोर्ड का इस्तेमाल काफी अधिक होता है।
Non QWERTY कीबोर्ड का निर्माण करने वाली दुनिया में कई कंपनी मौजूद है जो इस कीबोर्ड को अलग-अलग भाषाओं में डेवलप करती है। इस प्रकार के कीबोर्ड का इस्तेमाल किसी स्पेशल कामों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।
2: वायरलेस कीबोर्ड
वायरलेस कीबोर्ड का मतलब एक ऐसा कीबोर्ड होता है, जिसमें कोई भी केबल अथवा वायर नहीं होता है। इसलिए इन्हें वायरलेस कीबोर्ड कहां जाता है। जिसका हिंदी में मतलब होता है बिना तार का अथवा केबल का कीबोर्ड।
इस प्रकार के कीबोर्ड को आपको समय-समय पर चार्ज करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसमें इनबिल्ट बैटरी आती है। इस कीबोर्ड में ब्लूटूथ अवेलेबल होता है जिसे आपको अपने डिवाइस के साथ कनेक्ट करना होता है। इसके बाद आप वायरलेस कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3: कीबोर्ड शॉर्टकट बटन
कीबोर्ड में ऐसी कई बटन होती है जिन्हें शॉर्टकट बटन कहा जाता है, जिसकी वजह से कंप्यूटर ऑपरेट करना काफी सरल हो जाता है। आप शॉर्टकट बटन का इस्तेमाल करके किसी भी इच्छित चीज पर जल्दी से जा सकते हैं।
4: कीबोर्ड का आकार
अलग-अलग कामों के लिए कुछ स्पेशल प्रकार के कीबोर्ड भी आता है। जैसे कि अगर आपको गेम खेलना है तो इसके लिए आपको गेमिंग कीबोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।
यह गेम खेलने के आनंद को काफी ज्यादा बढ़ा देता है, वही अगर आप अधिकतर ट्रैवल करते हैं तो इसके लिए आपको फोल्डेड कीबोर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसे आप मोड़ करके अपने साथ लेकर जा सकते हैं।
कीबोर्ड के फायदे?
कीबोर्ड के फायदे क्या है अथवा कीबोर्ड के एडवांटेज क्या है अथवा कीबोर्ड के लाभ क्या है, आइए जानते हैं।
- कंप्यूटर में किसी भी काम को जल्दी से करने में भी कीबोर्ड सहायक साबित होता है, क्योंकि इससे आप तेजी से टाइपिंग कर सकते हैं।
- कीबोर्ड में जो शॉर्टकट बटन मौजूद होती है, उनका इस्तेमाल करके कंप्यूटर पर काम करना बहुत ही आसान हो जाता है। ऐसा करने से समय की भी काफी बचत होती है।
- किसी भी प्रकार के डाटा को जब कंप्यूटर में इनपुट करने की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए कीबोर्ड आपके लिए काफी सहायक साबित होता है।
- गवर्नमेंट नौकरी पाने में भी कीबोर्ड आपके लिए सहायक साबित होता है, क्योंकि कुछ ऐसी गवर्नमेंट नौकरी होती है, जिसमें फास्ट टाइपिंग की डिमांड होती है। ऐसे में अगर आप फास्ट टाइपिंग करना चाहते हैं तो आप कीबोर्ड से तेज टाइपिंग करना सीख सकते हैं।
- कीबोर्ड ज्यादा महंगा नहीं होता है। इसलिए इसे कोई भी आसानी से खरीद सकता है। कीबोर्ड की खरीदारी करना सरल है। इसे ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।
कीबोर्ड के नुकसान?
कीबोर्ड के फायदे क्या है, के बारे में जानने के पश्चात हमें कीबोर्ड के डिसएडवांटेज अर्थात कीबोर्ड की हानियों के बारे में भी जानना चाहिए।
- कीबोर्ड की सहायता से डायग्राम बनाना अथवा डिजाइनिंग करना आसान नहीं होता है।
- अगर आपने पहले कभी कीबोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको कीबोर्ड में मौजूद बटन को याद रखने में अथवा उनका इस्तेमाल करने में काफी समस्या हो सकती है।
- भले ही कीबोर्ड में सामान्य से थोड़ी अधिक और बड़ी बटन होती है, परंतु जो लोग नए होते हैं उन्हें कीबोर्ड में टाइपिंग करना आसान नहीं लगता है।
- नए लोगों से कीबोर्ड में टाइपिंग करने में कभी-कभी गलतियां भी हो जाती है।
भारत में बेस्ट कीबोर्ड निर्माता कंपनी
हमारे देश में ऐसी कई कंपनी मौजूद हैं, जिनके द्वारा अलग-अलग कीमत के और अलग फंक्शन वाले बेस्ट कीबोर्ड का निर्माण किया जाता है, जिनमें से कुछ मुख्य कंपनियों के नाम निम्नानुसार है।
- SteelSeries Apex
- Microsoft
- Amazon Basics
- Mad Catz
- Logitech
- Roccat Ryos MK Pro
दुनिया में बेस्ट कीबोर्ड निर्माता कंपनी
दुनिया में ऐसे कई दिग्गजों ब्रांड मौजूद हैं, जिनके द्वारा कीबोर्ड का निर्माण किया जाता है, उनमें से कुछ प्रमुख 10 ब्रांडों के नाम नीचे आपको बताए जा रहे हैं।
- Dell Computer Keyboard
- Enter Computer Keyboard
- HP Computer Keyboard
- Intex Computer Keyboard
- iball Computer Keyboard
- ASUS Computer Keyboard
- Amkette Computer Keyboard
- Apple Computer Keyboard
- Logitech Computer Keyboard
- TVS Computer Keyboard
- Zebronics Computer Keyboard
- Lenovo Computer Keyboard
- Microsoft Computer Keyboard
आज के हमारे इस आर्टिकल में हमने आपको कीबोर्ड बारे में बताया है कि कीबोर्ड क्या है और इसके प्रकार? (What is Keyboard in Hindi), यदि आपने हमारा यह आर्टिकल अच्छी तरह से पढ़ लिया है तो अब आपको कीबोर्ड के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त हो चुका है, हमें उम्मीद है कि आप हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।
यह भी पढ़े:
अब आपको पता है की कीबोर्ड क्या है और यह कैसे काम करता है, यदि आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले।
हम अपने ब्लॉग पर ऐसे विषयो पर पोस्ट डालते रहते है। अतः हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे।
Sir mobile se Facebook ka password kaise crack kare??
look; Facebook Account कैसे हैक करे – ID हैक करने के 5 तरीक़े
Sir fake Facebook ka password kaise crack kare
matlab?
Ye mere I’d hak ho gayi hai please wapis laya [email protected]