Android Phone Ki Location Change Kaise Kare?

13

कभी कभार हमें अपने फ़ोन की लोकेशन को चेंज करने की ज़रूरत पड़ जाती है। अगर किसी कारणवश आप भी अपने मोबाइल की लोकेशन को बदलना चाहते हो तो Android फ़ोन में Fake GPS App के माध्यम से आप Location चेंज कर सकते हैं। आप आसानी से अपनी Live और Current दोनों लोकेशन को बदल सकते हैं। आइये जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है?

Android फोन की लोकेशन चेंज कैसे करें?

नोट: इसका इस्तेमाल किसी भी गलत कार्य के लिए ना करें। यह लेख सिर्फ और सिर्फ इनफॉर्मेशन पर्पज के लिए लिखा गया है।


1. सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Fake GPS Location Spoofer नामक ऐप को डाउनलोड करें।

2. फिर इसके बाद आपको Allow पर क्लिक करना है और सभी जरूरी परमिशन को एलाऊ करें।

3. इसके बाद अब Enable पर क्लिक करें। फिर Permission पर टैप करें।

4. उसके बाद यहां Location पर क्लिक करें। फिर उसको Allow करें।


5. अब ऐप पर आ जाएं और फिर Accept पर टैप करें।

6. अब आप यहां Enable पर फिर से टैप करें। अब आपको Developer Setting पर क्लिक करना है।

7. अब आप फोन Setting में Redirect हो जाओगे। यहां पर अपने फोन के Developer ऑप्शन को ऑन करें।


नोट: आप Phone Settings > About Phone > Software Version में जाएं। फिर Builder Version पर 7 से 8 बार टैप करें। इस तरह से भी आप डेवलपर ऑप्शन को इनेबल कर पाओगे।

8. अब यहां नीचे तक स्क्रॉल करें और “Select Mock Location App” पर एक बार क्लिक करें। अब यहां Fake GPS Free को सेलेक्ट करें।

9. अब इसके बाद ऐप में वापिस आने के बाद Search Box पर क्लिक करें। फिर यहां पर आपको जो भी Fake लोकेशन सेट करनी है उसको Search करें।

10. अब वह लोकेशन Map पर आ जायेगी जोकि आपने सर्च की है। अब इसको Map लोकेशन Icon की मदद से PIN कर दीजीए। फिर Play आइकन पर टैप करें।

11. अब इसके बाद Without ADs पर टैप करें। फिर OK पर एक बार फिर से क्लिक करें। अब आपकी एंड्रॉयड फोन की लोकेशन चेंज हो चुकी है।


12. अब अपना Google Map ओपन करें। आप देखोगे की यहां पर आपने जो Fake Location सेट की है वही दिखाई देगी। इस तरह से आप अपने फोन की लोकेशन को बदल सकते हैं।

Android Phone की Location चेंज करने का दूसरा तरीका

अगर आप ऊपर दिए गए ऐप के माध्यम से अपने फोन की लाइव लोकेशन और करेंट लोकेशन को चेंज नहीं कर पा रहे हैं! तो इस दूसरे तरीके को फॉलो करें: 

1. सबसे पहले प्ले स्टोर से Fake GPS Location – GPS Joystick नामक ऐप को इंस्टॉल करें।


2. अब ऐप को ओपन कर लीजिए। इसके बाद Privacy Policy को एक्सेप्ट करें।

3. अब नीचे स्क्रॉल करें और “Select an option to get started” में Set Location पर क्लिक करें। फिर इसके बाद “Click Here to Open the Map” पर टैप करें।

नोट: इसको करने से पहले अपने फोन Setting में जाकर डेवलपर ऑप्शन को इनेबल अवश्य करें।

4. अब इसके बाद राइट साइड में दिए गए Search Box पर क्लिक करें। फिर यहां पर आपको जो भी Fake Location डालनी है उसको सर्च करें और Select करें।

5. अब PIN Icon की सहायता से उस लोकेशन को पिन करें और फिर उसके बाद START बटन पर टैप करें। फिर यहां पर GO TO SETTING पर टैप करें।

6. अब यहां GSP Joystick ऐप को सेलेक्ट करें। फिर उसके बाद Allow display over other apps को इनेबल करें।

7. अब इसके बाद वापिस ऐप पर आएं और START पर टैप करें। फिर GO TO SETTING पर फिर से आपको क्लिक करना है।

8. अब आप फोन के डेवलपर ऑप्शन में Redirect हो जाओगे तो यहां पर Allow Mock Modem पर टैप करें। फिर नीचे स्क्रॉल करें और Select Mock Location पर टैप करें।

9. अब यहां पर GPS JoyStick ऐप को सेलेक्ट करें। इसके बाद वापिस से ऐप पर आएं

10. अब आप जब भी START बटन पर क्लिक करोगे उसके बाद आपकी फोन की लोकेशन चेंज हो जायेगी। अब जब आपको यह फेक लोकेशन बंद करनी होगी तो STOP बटन पर टैप करें।

नोट: आप ऐप ऑन अनइंस्टॉल करके भी दोबारा से अपनी FAKE GPS लोकेशन को बंद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े;

Previous articleSnapchat पर ID कैसे बनाएं? (स्टेप by स्टेप गाइड)
Next articleAirtel का Data कैसे चेक करे? (1 सेकंड में)
Arun Kumar
अरुण कुमार हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। यह साल 2018 से लेखक का कार्य कर रहे हैं एवं टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, इंटरनेट ट्रिक्स, मोबाइल इत्यादि विषयों में कुशल हो चुके हैं। इन्होंने अब तक कई सारे मोबाइल न्यूज़ ब्लॉग तथा हिन्दी टेक्नोलॉजी ब्लॉग के लिए कार्य किया है।

13 COMMENTS

  1. Facebook mai ye work karega kya? I mean k kuch bhi upload karte hai us time real location aati hai to kya vo in sab trick se change ho jayegi ya kuch aur krna hoga?

  2. Yes I am Vicky sir I am working in pharma company his key live location chaotic his humnay fake location app download Kat rakhha the jo developers may jakar setting Kat Diya that Peking kuch soon say wo open nahi go eahi hai

  3. bina mock location use kiya agar change karne ka koi trach hai to batya plz.
    mock location use krene se mera company ka appnication pakar lata hai

  4. Sir this is helpful but i have a App Which is HI DOCTOR i am Reporting daily with gps but this is not working ,
    My gps Location is Change (jaishe Me Chatha Hu) bu my Hi dr app is Not change its accutate , please Help me.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here