MS Word Kya Hai? – What Is MS Word In Hindi? दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल तो आप सभी ने किया होगा, पर क्या आपको पता है की आख़िर MS Word क्या है? और किसने बनाया? अगर नही। तो आज इस पोस्ट में हम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में डिटेल से जानिंगे की आख़िर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है? फ़ायदे क्या है? कैसे सिखे और डाउनलोड कैसे करे? History of ms word & all about MS Word In Hindi?
दोस्तों कंप्यूटर के इस युग में यदि आपको कोई डॉक्यूमेंट create करना हो या print करना हो तो उसके लिए कंप्यूटर में किसी सॉफ्टवेयर की मदद ली जाती है दोस्तों जब भी हमें कंप्यूटर में डॉक्यूमेंट create करने की जरूरत पड़ती है तो सबसे पहले उपयोगकर्ताओं के दिमाग में ms word प्रोग्राम का ख्याल आता है।
क्या आपने कभी माइक्रोसॉफ्ट word का इस्तेमाल किया है क्या आप इस प्रोग्राम से परिचित हैं?
यदि नहीं। तो शायद आप कंप्यूटर का इस्तेमाल पूरी क्षमता से नहीं कर रहे हैं क्योंकि आज माइक्रोसॉफ्ट word का इस्तेमाल ना सिर्फ एक प्रकार के डाक्यूमेंट्स बनाने बल्कि letters, brochures, resume, biodata आदि दैनिक जीवन के कई कार्यों के लिए किया जाता है।
इसलिए एक कंप्यूटर यूजर को माइक्रोसॉफ्ट word के बारे में जानना तथा इसके फीचर्स के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे कि माइक्रोसॉफ्ट word क्या होता है? इसके क्या-क्या फायदे होते हैं। इसे कब और किसने बनाया तथा हम इसके basic functions के बारे में जानेंगे जिन्हें जानना आपके लिए बेहद उपयोगी है।
दोस्तों यदि आप microsoft word से संबंधित पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो आज के इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।उम्मीद है इस पोस्ट में आपको माइक्रोसॉफ्ट word से संबंधित कई सारी नई जानकारियां प्राप्त होंगी। चलिये दोस्तों सबसे पहले जानते हैं की MS Word क्या है? Microsoft Word Kya Hai?
यह भी पढ़े: सॉफ्टवेयर क्या है? – What Is Software In Hindi
MS Word क्या है? (What Is Microsoft Word In Hindi)
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड अर्थात ms word एक graphical word processing प्रोग्राम है जिसमें उपलब्ध फ़ीचर्स का उपयोग digital documents create करने के लिए किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को विश्वविख्यात कंपनी microsoft द्वारा विकसित किया गया है। Ms word ms office का एक भाग है। आज माइक्रोसॉफ्ट word का इस्तेमाल बिजनेस तथा पर्सनल उद्देश्य के लिए कार्यालयों तथा घरों में किया जाता है।
आप माइक्रोसॉफ्ट word में कई प्रकार के डाक्यूमेंट्स create कर सकते हैं इसके अलावा यूज़र्स माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल करना इसलिए भी पसंद करते है क्योंकि इसमें pdf फाइल जो कि read only फॉर्मेट में होती है उसे भी ms word वर्ड के जरिए edit किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक कॉमर्सियल word processor प्रोग्राम है दोस्तों यहां पर आपका word प्रोसेसर का अर्थ जानना जरूरी है word प्रोसेसर एक डिवाइस या कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो की किसी पेज में text की input, output, formatting तथा अन्य फॉर्मेटिंग फीचर्स उपलब्ध करता है।
पहले word प्रोसेसर एक डिवाइस के रूप में किसी function को पूर्ण करता था। परंतु वर्तमान word प्रोसेसर एक प्रोग्राम के रूप में कंप्यूटर पर कार्य करते हैं। दोस्तों वर्तमान समय में आप माइक्रोसॉफ्ट word का इस्तेमाल सिर्फ अपने कंप्यूटर में बल्कि Android स्मार्टफोन में भी ms word एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर सकते हैं।
दोस्तों चलिए हम जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट word को कब और किसने बनाया।
यह भी पढ़े: गूगल ड्राइव क्या है? – What Is Google Drive In Hindi
MS Word के फ़ायदे? (Benefits Of Microsoft Word In Hindi)
Create A Doc File
माइक्रोसॉफ्ट word एक यूजर को किसी पेन या पेपर के स्थान पर डिजिटल डॉक्यूमेंट को तैयार करने की सुविधा देता है। तथा यह information कंप्यूटर मेमोरी में save रहती है। एक बार इस डाक्यूमेंट्स क तैयार करने के बाद दोबारा से edit कर इसमें परिवर्तन करना संभव होता है।
Share Documents
क्योंकि word प्रोसेसर इन डाक्यूमेंट्स को electronically store करता है अतः यह विभिन्न फॉर्मैट्स में save किये है जा सकते हैं। साथ ही इन डॉक्युमेंट्स को आवश्यकता पड़ने पर बिना प्रिंट किए किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है।
Create Notes & Assignment
माइक्रोसॉफ्ट word में notes तथा असाइनमेंट को क्रिएट किया जा सकता है। word में text को write तथा format करना सरल हो जाता है। तथा paragraph, font, फॉर्मेटिंग के जरिए डाक्यूमेंट्स को पाठकों के लिए शानदार डिजाइन तथा easy to read बना सकते हैं।
इसके अलावा आप cover page को insert कर सकते हैं। Water mark को अपनी आवश्यकतानुसार अपने असाइनमेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं। दोस्तों दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड करोड़ों users द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसमें आप आसानी से डाक्यूमेंट्स को प्रिंट कर सकते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में आप एक book भी तैयार कर सकते हैं।
जी हाँ। दोस्तों एक book में cover पेज, header, footer, image adjustment, text alignment तथा text एडिटर की जरूरत पड़ती है। और यह सभी फीचर्स आप को माइक्रोसॉफ्ट word में मिल जाते हैं। ईस प्रकार माइक्रोसॉफ्ट आपको books आर्टिकल्स, newsletters को create करने की अनुमति देता है।
आप ms वर्ड में पीडीएफ डॉक्युमेंट्स को क्रिएट करने के साथ ही उन्हें एडिट भी कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल data entry ऑपरेटर, असिस्टेंट, typist द्वारा सबसे अधिक किया जाता है। दोस्तों यदि आपको अपने किसी डॉक्यूमेंट को एक भाषा से दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करना है। तो ms वर्ड आपकी सहायता करता है। आप इटालियन डॉक्यूमेंट को इंग्लिश भाषा में भी आसानी से convert कर सकते हैं।।
दोस्तों सवाल आता है हम अपने कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट word कैसे इस्तेमाल करें?
MS Word का इस्तेमाल कैसे करे?
यदि आपके कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इंस्टॉल है तो सबसे पहले कीबोर्ड से windows key प्रेस कीजिए। उसके बाद search bar में microsoft word टाइप कीजिए तो आपके सामने word एप्लीकेशन दिखाई देगी।
अब उस पर क्लिक करते ही माइक्रोसॉफ्ट word आपके सामने ओपन हो जाएगा।
दोस्तों यदि आपके कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस suite package नहीं है तो आप इसे free में इंस्टॉल कर सकते हैं। उसका तरीका हम पिछले लेख (MS) में बता चुके हैं आप इस लेख को पढ़कर ms office suite package को मुफ्त में डाउनलोड तथा install करने का तरीका जान सकते हैं।
- टैली क्या है और कैसे सीखे – What Is Tally In Hindi
- कोरलड्रॉ क्या है और कैसे सीखे – What Is CorelDraw In Hindi
- फोटोशॉप क्या है और कैसे सीखे – What Is Photoshop In Hindi
Microsoft Word Kya Hai? Or MS Word कैसे सीखें?
दोस्तों अभी हमने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के उपयोग के बारे में सीखा अतः यदि आप भी यह सब चीजें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के जरिए करना चाहते हैं। तो आपको पहले माइक्रोसॉफ्ट Word को सीखना होगा तो दोस्त सवाल आता है कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कैसे सीख सकते हैं।
Internet
दोस्तों यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो जैसा कि आप जानते ही हैं आपको अपने सारे सवालों के जवाब आजकल इंटरनेट पर मिल जाते हैं।
अतः यदि आपको माइक्रोसॉफ्ट word के फीचर्स तथा इसके उपयोग के बारे में जानकारी चाहिए। तो आप इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं। आप youtube की सहायता से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सीख सकते हैं। आज यूट्यूब पर कहीं सारी वीडियो ट्यूटोरियल्स इंग्लिश, हिंदी तथा उर्दू आदि अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।
जहां से आप अपनी सुविधानुसार किसी भी भाषा में माइक्रोसॉफ्ट word के जरिए डॉक्यूमेंट, पीडीएफ फाइल, बुक, ई-book बनाना आदि कई सारी चीजें सीख सकते हैं।
Institute
दोस्तों आपके पास एक दूसरा तरीका है कि आप किसी कोचिंग सेंटर में जाकर कंप्यूटर कोर्स कर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को सीख सकते हैं। कंप्यूटर के बेसिक कोर्स में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में जानकारी दी जाती है। तथा आप प्रैक्टिकल अनुभवी टीचर्स के जरिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल करना सीख सकते है। जिसका आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
तो दोस्तों यदि आप माइक्रोसॉफ्ट word का इस्तेमाल बेहतर तरीके से सीख जाते हैं तो आप किसी कंपनी में जॉब भी पा सकते हैं। या आप अपने पर्सनल कार्यों के लिए माइक्रोसॉफ्ट word का उपयोग कर फ़ीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों आइए अब हम आगे बढ़ते हैं तथा जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट word के बेसिक function के बारे में जो आपको किसी डॉक्यूमेंट को create एडिट करने में सहायता करते हैं।
- विंडोज क्या है? – What Is Microsoft Windows In Hindi
- ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? – What Is Operating System In Hindi
Basic Function Of MS Word In Hindi
WYSIWYG
तो दोस्तों यह अब आप यह समझ रहे होंगे कि आखिर यह कौन सा शब्द है। दोस्तों यह एक शॉर्ट फॉर्म है इसका मतलब है what you see what you get यह शब्द अपने आप में कई सारी चीजें बताता है।
इस शब्द का अर्थ है कि जैसा आप कंप्यूटर स्क्रीन पर उस पेज में text या ऑब्जेक्ट्स आदि तत्वों को देख रहे हैं ठीक उसी तरह जब आप उस पेज को प्रिंट करते हैं या किसी अन्य फॉर्मेट में move करते हैं तो same चीज दूसरे डिवाइस या फिर प्रोग्राम में भी दिखाई देंगी। तो दोस्तों इसलिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक पावरफुल सॉफ्टवेयर है।
Spell Check
हम बचपन से ही किसी आर्टिकल या कॉपी में पेन से लिखते हुए कई बार स्पेलिंग mistake कर देते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट वर्ड आपके द्वारा पेज पर लिखे गए text की स्पेलिंग को चेक करता है तथा सुनिश्चित करता है कि कोई शब्द गलत तो नहीं लिखा है हालांकि यदि आप इंग्लिश भाषा में आर्टिकल लिख रहे हैं तो तब यह फीचर आपकी विशेष काम आएगा।
कभी-कभी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड गलत वर्ड को स्वतः ठीक कर देता है या फिर उसके नीचे एक लाल रंग की underline show करता है जो कि मिस्टेक सूचक है।
Formatting Text
आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर कार्य करते हुए किसी विषेस शब्द को bold, italic, underline तथा strike through के जरिये highlight (प्रकाशित) कर सकते हैं।
Insert Table
यदि आप किसी चीज को टेबल के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं तो आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड प्रोग्राम के जरिए टेबल्स insert तथा edit कर सकते हैं।
MS Word का इतिहास? (History Of Microsoft Word In Hindi)
दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास काफी पुराना है इसे सर्वप्रथम microsoft कंपनी द्वारा वर्ष 1983 में लांच किया गया। उस समय माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को xenix सिस्टम के लिए multi tool word के रूप में लांच किया गया।
उसके बाद word को माइक्रोसॉफ्ट windows, तथा Mac (apple) ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लॉन्च किया गया।
तो दोस्तों उम्मीद है की अब आपको Microsoft Word से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगा की MS Word क्या है? Microsoft Word Kya Hai?
Microsoft Word से जुड़े कुछ FAQs
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल दुनिया में करोड़ों यूजर्स करते हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप निम्न चीजें कर सकते हैं।
1. आपको एक नया Docs फाइल बनानी हो या फिर किसी Text फाइल को डॉक्यूमेंट में कन्वर्ट करना हो आप Ms word का उपयोग कर सकते हैं। Ms word आपको Text के साथ-साथ अपने डॉक्यूमेंट के बीच में Photos ऐड करने के भी सुविधा देता है।।
2. आप पहले से तैयार किसी भी दो फाइल को Ms word की मदद से एडिट कर सकते हैं।
3. विभिन्न फीचर्स जैसे table, Bullet list, text Formatting के जरिए आप अपने डॉक्यूमेंट को अच्छी तरह Present कर सकते हैं।
4.इस software का इस्तेमाल कई लेखकों और researchers द्वारा किया जाता है।
5. साथ ही इनके अलावा Microsoft word का एक बड़ा फायदा यह है कि docs क्रिएट करने के दौरान यह ग्रामेटिकल मिस्टेक्स को भी चेक कर सकता है। आप इंग्लिश, हिंदी इत्यादि अन्य भाषाओं में ग्रामेटिकल मिस्टेक्स चेक कर सकते हैं।
Windows computer में सामान्यतः Microsoft office सभी डिवाइस में उपलब्ध होता है जिस वजह से हम winword को आसानी से इस्तेमाल कर पाते हैं। तो यदि आप अपने Android smartphone में Microsoft word से कोई डॉक्यूमेंट Create करना चाहते हैं। और कंप्यूटर की तरह ही सारे फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फिर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके माइक्रोसॉफ्ट Word की एंड्रॉयड एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Microsoft आज विश्व प्रसिद्ध कंपनी बन चुकी है, जिसकी शुरुआत बिल गेट्स और पौल एलन द्वारा 4 अप्रैल 1975 में की गई थी। घर घर में आज माइक्रोसॉफ्ट विंडोस का इस्तेमाल यूजर्स द्वारा कंप्यूटर पर किया जाता है। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला है। बता दें Microsoft Excel, word, powerpoint जैसे सॉफ्टवेयर जिनका ऑफिस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह सभी माइक्रोसॉफ्ट पैकेज के तहत आते हैं।
अगर आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का जॉब, office या business purpose से use करना चाहते हैं तो आपको माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को बारीकी से सीखना होगा। पहले जहां ms word को सीखने के लिए कोचिंग जाना पड़ता था वहीं यदि आज आपके घर में कंप्यूटर है और internet connection है तो आप घर बैठे Microsoft word सीख सकते हैं। यूट्यूब पर कई ऐसे चैनल हैं जो आपको Microsoft word, हिंदी एवं इंग्लिश भाषा में सिखाते हैं। जिनकी मदद से आप घर बैठे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के फिचर्स और उनका प्रयोग सीख सकते हैं।
तो दोस्तों आज के इस लेख में इतना ही है उम्मीद है। आज के इस लेख को पढ़कर आप सीख चुके होंगे कि MS Word क्या है? Microsoft Word Kya Hai? फ़ायदे क्या है? कैसे सिखे और डाउनलोड कैसे करे? History of ms word & all about MS Word In Hindi?
यह भी पढ़े:
Hope की आपको MS Word क्या है? Microsoft Word Kya Hai? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।
अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.