फ्री फायर का बाप कौन है? (Free Fire Ka Baap Kaun Hai)

0

Free Fire भारत की एक टॉप ट्रेंडिंग गेम है। यह काफी ज्यादा पॉपुलर गेम है और यह एक Battle Royale गेम है। लेकिन पिछले कुछ सालों से ही कई सारी गेम ऐसी लॉन्च हुई है! जो की फ्री फायर को भी टक्कर देने का दम रखती है। यही नहीं अधिकतर लोग तो कुछ टॉप गेम्स को फ्री फायर का बाप तक कह देते हैं।

हालांकि फ्री फायर का बाप कौन है? कौन सी गेम है जोकि फ्री फायर को भी टक्कर देती है? इसके साथ ही फ्री फायर को किसने बनाया है? यह सब आपको इस लेख में जानने को मिलेगा।


Free Fire का बाप कौन है?

अगर आप भी Free Fire का बाप अर्थात इसके मालिक के बारे में जानना चाहते है! तो आपको बता दें की Free Fire को 20 नवंबर साल 2017 को लॉन्च किया गया था। उस समय यह Beta वर्जन में था। जिसके बाद इसे 4 दिसंबर 2017 को ऑफिशियली प्ले स्टोर पर लॉन्च कर दिया गया।

Free Fire एक Battle Royale मल्टीप्लेयर गेम है। जोकि आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर Worldwide खेल सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की 500 मिलियन से भी अधिक इसके डाउनलोड हो चुके हैं। वहीं इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

फ्री फायर को Garena नामक मोबाइल गेम कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस कंपनी ने फ्री फायर के अलावा भी 30 अन्य गेम डिजाइन किए हैं। परंतु Free Fire सभी में टॉप पॉपुलर रहा है। इस Game के फाउंडर Forrest Li है इसलिए उन्हें फ्री फायर का बाप भी कह सकते हैं।

परंतु कुछ PUBG गेम को पसंद करने वाले फ्री फायर का बाप PUBG को कहते हैं। हालांकि यह कहां तक सही है इसके बारे में अनुमान लगाना भी गलत है। परंतु अगर PUBG और Free Fire की तुलना की जाए तो Free Fire अधिक लोकप्रिय है। इसके साथ ही फ्री फायर के डाउनलोड भी PUBG से कहीं अधिक है।


PUBG फ्री फायर का बाप क्यों है?

नीचे हमनें कुछ इसे फैक्ट्स तथा पॉइंट्स बताएं हैं जिनसे आपको आसानी से पता लग जायेगा कि PUBG क्योंकि फ्री फायर से बेहतरीन है।

  • PUBG के ग्राफिक्स एकदम रियल्सटिक और टॉप क्वालिटी के हैं।
  • PUBG में आपको 5 Realistic मैप मिलते हैं।
  • PUBG में सभी इफेक्ट्स जैसे कि बॉम्ब, शूट इत्यादि फ्री फायर की तुलना में ज्यादा रियल्सटिक है।
  • PUBG में रियल्सटिक फिजिक्स जैसे गाड़ी रोकना, गाड़ी में से कूदना इत्यादि है। जबकि फ्री फायर में ऐसा कुछ नहीं है।
  • PUBG में रेड जोन इत्यादि एकदम Real लगता है।

Free Fire और PUBG में क्या अंतर है?

फ्री फायर और पब्जी दोनों ही बेहतरीन गेम है। इसके साथ यह दोनों ही बैटल फील्ड रॉयल गेम है। आप इसे मल्टीप्लेयर आसानी से अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। परंतु दोनों ही गेम में ज्यादा अधिक अंतर नहीं है।

दोनों ही गेम में लगभग एक ही प्रकार के मोड आपको दिखाई देते हैं। इसके साथ ही इनमें लगभग वही स्ट्रेटजी कार्य करती है। अर्थात आपको Game Play के दौरान प्लेन से उतारा जाता है और आपको 25 टीम में सरवाइव करके Winner होना होता है।


Free Fire में Booyah! होता है। जबकि PUBG में विनर को Winner Winner Chicken Dinner होता है। बाकी दोनों ही गेम में लगभग Guns में थोड़ा बदलाव हैं। वहीं Free Fire में Glue Walls इत्यादि भी मोजूद है जोकि PUBG में नहीं है।

यह भी पढ़ें; PUBG का बाप कौन है?

Free Fire से भी अच्छा Game कौन सा है?

फ्री फायर अभी तक एक ट्रेडिंग गेम है। हालांकि PUBG इसकी टक्कर में काफी बढ़िया था। परंतु उसको कई बार भारत से बैन किया जा चुका है। जिसकी वजह से इसके डाउनलोड भी कम होते जा रहे हैं।


वहीं इसमें अब हैकर की शिकायत भी मिलती रहती है। जिसकी वजह से कम लोग खेलना पसंद करते हैं। इसलिए फ्री फायर से बेहतरीन गेम अभी कोई मौजूद नहीं है।

Previous articleमोबाइल में ऐड (Ads) कैसे बंद करें? (4 तरीक़े)
Next articleपीडीएफ फाइल एडिट कैसे करें (ऑनलाइन 1 मिनट में)
Arun Kumar
अरुण कुमार हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। यह साल 2018 से लेखक का कार्य कर रहे हैं एवं टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, इंटरनेट ट्रिक्स, मोबाइल इत्यादि विषयों में कुशल हो चुके हैं। इन्होंने अब तक कई सारे मोबाइल न्यूज़ ब्लॉग तथा हिन्दी टेक्नोलॉजी ब्लॉग के लिए कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here