BHIM UPI ID Kaise Banaye In Hindi

0

बिना अपनी बैंक जानकारी सांझा किए, किसी के भी अकाउंट में सीधे पैसे भेजने के लिए यूपीआई एक बेहतरीन माध्यम है लेकिन यदि आप नहीं जानते हैं UPI आईडी क्या है? और इसे कैसे बनाएं? तो आजके इस पोस्ट में हम जानिंगे की BHIM UPI ID Kaise Banaye In Hindi? या UPI Kaise Banaye?

BHIM UPI ID Kaise Banaye In Hindi

इस लेख में आपको UPI आईडी से जुड़ी पूर्ण जानकारी मिलने वाली है। बता दें अगर आप UPI आईडी बना लेते हैं तो आप अपनी एक यूपीआई आईडी का इस्तेमाल फोनेपे, Gpay जैसे कई अन्य एप्स के लिए कर सकते है। पिछले कुछ महीनों से इंडिया में कैशलेस इंडिया की चर्चा बहुत तेजी से की जा रही है। कैशलेस इंडिया को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार नए नए कदम उठा रही है। 


इसी दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए भारत सरकार और NPCL ने इंडिया में ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए UPI की शुरुआत की है। 

आप यूपीआई के माध्यम से बहुत ही आसानी से अपने परिवार, दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। अगर आपको भी Upi के बारे में जानकारी नहीं है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए। हम आपको Upi के बारे में संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे हैं।

UPI ID Kaise Banaye?

यहां पर हम आप सभी लोगों के जानकारी के लिए बता दें कि आप इस समय इंडिया में जितनी भी बैंक है सभी बैंक आपको अपनी बैंक का UPI I’d बनाने की सुविधा देती हैं। आप अपने सुविधा के अनुसार जिस बैंक में आपका बैंक अकाउंट हो आप उस बैंक के नेट बैंकिंग के द्वारा अपना खुद का UPI I’d बना सकते हैं।

आइए अब हम आपको स्टेप टू स्टेप बताते हैं कि आप अपना यूपीआई आईडी कैसे क्रिएट कर सकते हैं।

यूपीआई से पेमेंट करने के लिए सबसे पहले आपको एक यूपीआई आईडी बनानी होगी। UPI आईडी बनाने के लिए आपको  Bhim UPI, Google Pay, Phonepe एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भीम यूपीआई के माध्यम से बताएंगे कि आप अपना UPI आईडी कैसे बना सकते हैं।


BHIM UPI Kaise Banaye?

1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में भीम यूपीआई एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। उसके बाद लैंग्वेज सेलेक्ट करें।

2. उसके बाद 4 अंकों का एक पासवर्ड बनाएं।


3. फिर अगले स्टेप में अपना बैंक सेलेक्ट करें।

4. बैंक अकाउंट ऐड करने के बाद UPI पिन सेट करें बटन पर क्लिक करें।


5. अब अपने ATM card की डिटेल एंटर करें अपना एटीएम नंबर, एक्सपायरी डेट, मंथ इत्यादि सभी डिटेल्स

6. अगले स्टेप में आपको सेट यूपीआई पिन का ऑप्शन दिखेगा यहां पर एक नई यूपीआई आईडी बनाएं

7. Upi example:- 851***[email protected] इस तरह से Upi बना सकते है।

इस तरह से आप बहुत ही आसानी से यूपीआई आईडी क्रिएट कर सकते हैं। और आप इस यूपीआई आईडी का Google Pay, Paytm किसी को भी ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं।

UPI क्या है?

UPI भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) एवं भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा लांच किया गया एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है। जिसकी मदद से हम बहुत ही आसानी से ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। 

UPI एक ऐसा सिस्टम है जिसकी मदद से हम अपने स्मार्टफोन से एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। और साथ में हम UPI  की मदद से शॉपिंग एवं ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।

आप अपने यूपीआई आईडी से किसी भी बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जिस तरह से हर किसी व्यक्ति के अलगअलग  बैंक अकाउंट नंबर होते हैं। उसी तरह से हर किसी व्यक्ति के लिए अलगअलग यूपीआई नंबर यानी  एक Unique Number मिलता है।

UPI के क्या फायदे हैं?

अगर आप UPI इस्तेमाल करते हैं तो इसके आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। अब हम आपको कुछ फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। UPI के माध्यम से हम किसी भी बैंक में इंस्टेंट पेमेंट कर सकते हैं। UPI एक डिजिटल प्लेटफॉर्म  है जिसकी मदद से हम सातों दिन और 24 घंटे यानी छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

UPI से पेमेंट करने के लिए आपको दूसरे व्यक्ति का ना तो बैंक अकाउंट नंबर  और ना ही उस बैंक की IFSC कोड की जरूरत होती है। आप UPI की मदद से ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। हर बैंक अकाउंट नंबर का अलगअलग यूपीआई नंबर होता है।

UPI कैसे काम करता है?

अब हम आपको बहुत ही आसान शब्दों में समझाएंगे कि यूपीआई कैसे काम करता है। सबसे पहले आपको यूपीआई से पेमेंट करने के लिए अपने अकाउंट से वर्चुअल पेमेंट ऐड्रेस (VPA) क्रिएट करना होगा।

इसके बाद आपको वर्चुअल पेमेंट ऐड्रेस को अपने बैंक अकाउंट मैं ऐड करना है। इसके बाद जब भी आपको किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने होंगे तो आपको केवल उस व्यक्ति का यूपीआई आईडी डालकर पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं।

UPI Address क्या होता है?

अगर आप यूपीआई आईडी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यूपीआई ऐड्रेस के बारे में मालूम होना बहुत जरूरी है। क्योंकि हमें पैसे ट्रांसफर करते समय यूपीआई ऐड्रेस का ही इस्तेमाल करना पड़ता है। 

जब आप यूपी यूपीआई आईडी के लिए अपना न्यू यूपीआई आईडी क्रिएट करते हैं तो उसमें आपको अपना खुद का एक यूपीआई आईडी क्रिएट करने के लिए यूपीआई ऐड्रेस मांगता है। समझने के लिए आपको हम एक उदाहरण देते हैं 8354***[email protected] यह आपके यूपीआईडी का एक यूपीआई ऐड्रेस है।

तो साथियों इस लेख को यहां तक पढ़ने के बाद UPI क्या है? UPI आईडी कैसे बनाएं? अब आप यह जान गए होंगे, अगर आपकी पोस्ट पसंद आए तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करना ना भूलें!

Hope आपको BHIM UPI ID Kaise Banaye In Hindi? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, ओर हेल्पफ़ुल लगा होगा।

दोस्तो! हमें उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ होगा। आप इस लेख से जुड़े अपने विचारों को कमेंट की मदद से हमें बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here