जिओ फ़ोन में कोई भी मूवी डाउनलोड कैसे करें?

1

जिओ फ़ोन जोकि आजकल काफी ज्यादा Users के पास है। लेकिन जिओ फोन में मूवी डाउनलोड कैसे करते हैं यह जानकारी बहुत कम लोगों को है। 

आप इंटरनेट Archive का प्रयोग करके अपने जिओ फ़ोन में आसानी से मूवी डाउनलोड कर सकते हो। और Jio Cinema ऐप से भी मूवी को ऑनलाइन देख सकते हो। आइये स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझ लेते हैं।


जिओ फ़ोन में मूवी डाउनलोड कैसे करें?

1. सबसे पहले अपने जिओ फ़ोन से archive.org नामक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब यहां स्क्रॉल करें और आप जिस भी कैटेगरी की मूवी जैसे की Horror, Sci-Fi, Comedy इत्यादि डाउनलोड करना चाहते हैं उस कैटेगरी पर क्लिक करें।

3. अब आपको उस कैटेगरी से संबंधित सभी मूवी दिखाई देगी। यहां से आपको जो भी मूवी पसंद आती है उसपर क्लिक करें।

4. अब नीचे स्क्रॉल करें और यहां Download Option में MPEG4 पर क्लिक करें।


5. अब इसके बाद आप Redirect हो जाओगे। यहां पर अब थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है। उसके बाद अब यहां Download पर जैसे ही क्लिक करोगे आपके जिओ फोन में मूवी डाउनलोड होना शुरू हो जायेगी।

नोट: इंटरनेट Archive से आप कुछ सलेक्टेड मूवी को ही डाउनलोड कर पाओगे।

जिओ फ़ोन में ऑनलाइन मूवी कैसे देखें?

1. सबसे पहले अपने फोन में Jio Store को ओपन करें।


2. अब इसके बाद Entertainment सेक्शन में जाएं। फिर यहां से Jio Cinema पर क्लिक करके इंस्टॉल करें।

3. अब Jio Cinema इंस्टॉल होने के बाद Open पर क्लिक करें।

4. अब यहां Movies सेक्शन में आएं। जहां पर आपको सभी ट्रेंडिंग मूवी दिखाई देगी।

5. अब आपको जो भी Movies देखनी है उसपर क्लिक करें। इसके बाद वह Play हो जायेगी।


नोट: आप Jio Cinema से मूवी को सिर्फ देख पाओगे। यहां से Movie डाउनलोड करना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें;

Previous articleजियो फोन में कोई भी ऐप डाउनलोड कैसे करें?
Next articleजिओ फ़ोन में नंबर ब्लॉक कैसे करें? (1 क्लिक में)
Mahipal Negi
महिपाल उत्तराखण्ड से हैं। इन्हें मोबाइल तकनीक के क्षेत्र में पाँच सालों से भी ज़्यादा का अनुभव है। यह इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़े टुटोरिअल शेयर करते हैं। यह पिछले काफ़ी समय से FutureTricks ब्लॉग पर लेखक एवं एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here