कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये? (आसान तरीक़ा)

0

कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये? दोस्तों जैसे पहले के टाइम में लोगों के लिए उनकी तिजोरी बहुत जरूरी होती थी वैसे ही आज के टाइम में लोगों का मोबाइल या फिर कंप्यूटर उनके लिए किसी तिजोरी से कम नहीं है। अगर आप कंप्यूटर या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल करते है तो आपके कंप्यूटर में कई सारे ऐसे डाटा होंगे, जिसे आप सुरक्षित रखना चाहते होंगे।

कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये? (आसान तरीक़ा)


अगर आपके कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में ऐसे डाटा है जिसे आप नहीं चाहते कि चोरी हो तो आपको अपने कंप्यूटर पर लॉक लगाना होगा! आपने देखा होगा कि कंप्यूटर को सुरक्षित करने के लिए कई लोग उसमें लॉक लगाते हैं।

लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने कंप्यूटर में कोई शौक नहीं लगाते हैं। पर अगर आपको अपने कंप्यूटर की security चाहिए या फिर आप अपने data को safe रखना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये?

कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये?

चाहे आपके पास Windows 7 हो, 8 हो 10 हो या फिर windows 11 आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में लॉक लगा सकते हैं। अगर आप नहीं जानते कि कंप्यूटर में लॉक कैसे लगाते हैं ? तो आप नीचे बताई गई बातों को फॉलो करके ये काम बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं –


1. Windows के control panel पर जाए

go to window control panelअपने कंप्यूटर में पासवर्ड सेंड करने के लिए आपको सबसे पहले keyboard में दिखाई दे रहे windows के बटन को press करना है या फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे tv जैसे icon पर क्लिक करना है।

इसके बाद आप सर्च बार के control panel सर्च कर लीजिए और उस पर क्लिक करके उसे ओपन कर लीजिए।

2. User account पर क्लिक कीजिए

Tap on user account Control panel पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा इस पेज में आपको User account का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा तो आप उस पर क्लिक कर दीजिए।


जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको दोबारा से User account देखने को मिल जाएगा तो आप उस पर भी क्लिक कर दीजिए।

इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका अकाउंट आ जाएगा जिसमें आपको देखने को मिलेगा कि आप के अकाउंट में कोई पासवर्ड नहीं है तो आपको उस पर क्लिक कर देना है।

3. Create password पर क्लिक करेंTap on create

जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने नया page आ जाएगा जिसमें आप को create a password के बटन पर क्लिक कर देना है।


4. Password createMake password

create a password के बटन पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही आप एक नए पेज में आ जाएंगी जिसमें आपको New password डालकर उसे confirm करने के लिए कहा जाएगा, तो आप वो कर लीजिए। साथ ही अगर आपको अपने पासवर्ड का Hint रखना है तो आप उसे भी विजिबल रख सकते हैं।

5. Save पर क्लिक करें

जैसे ही आप अपने पासवर्ड क्रिएट कर ले वैसे ही आपको अपना पासवर्ड कंप्यूटर पर लगाने के लिए Save के बटन पर क्लिक कर देना है।

इस बटन पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही आपके कंप्यूटर पर पासवर्ड सेट हो जाएगा और आपका कंप्यूटर का डाटा सेफ रहेगा।


Windows 10 में लॉक कैसे लगाएं?

वैसे तो अधिकतर लोग अब windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को चला रहे हैं लेकिन अगर आप अब भी अपने कंप्यूटर में या फिर लैपटॉप में Windows 10 चला रहे हैं तो आप Windows 10 में आसानी से लॉक लगा सकते हैं। Windows 10 में लॉक लगाने के लिए आपको नीचे दिए गए steps को follow करना हैं –

Step 1. Windows 10 में लॉक लगाने के लिए आप सबसे पहले start बटन पर क्लिक करके settings को ओपन कर लीजिए।

Step 2. Settings पर जाने के बाद आपको Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।tap on account here

Step 3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको Sign in option पर क्लिक कर देना है।Tap on sign in

Step 4. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे जहां पर आपको Create पर क्लिक करना है।Tap on create

Step 5. अब आपको New Password में उसको Re एंटर करके Create पर क्लिक करना है। इस तरह से कंप्यूटर को आसानी से लोक लगा सकते हैं।Make password

इस तरीके से आप windows 10 में आशादी से पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर को digital thieves से बचा सकते हैं।

कंप्यूटर में फोल्डर लॉक कैसे करे?

अगर आपके कंप्यूटर में ऐसे फोल्डर्स है जिसे आप दूसरों को नहीं दिखाना चाहते हैं तो आप अपने कंप्यूटर में लॉक लगाने के साथ-साथ अपने फोल्डर में भी लॉक लगा सकते हैं। कंप्यूटर फोल्डर में लॉक लगाना बहुत आसान होता है इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है –

1. Folder को open करे

कंप्यूटर के फोल्डर में लॉक लगाने से पहले आपको एक बार उस फोल्डर को ओपन कर लेना है जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।

2. Add to Archive करें

इसके बाद आपको माउस में right click करना है और Add to archive के बटन पर क्लिक करना है।

इस बटन पर क्लिक कर देने के बाद आप के सामने फिर से एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको Lock archive पर क्लिक करके set password के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

3. Create Password 

Create and set password अब आप यहां पर अपना पासवर्ड एंटर कर दीजिए और अपने पासवर्ड को कंफर्म कर दीजिए। पासवर्ड क्रिएट हो जाने के बाद आप Ok बटन पर क्लिक कर दीजिए।

4. PIN Setting Complete 

Pin setting जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप के फोल्डर में PIN set हो जाएगा।

5. Locked Folder Open करें

इसके बाद जब आप अपने फोल्डर को ओपन करें तो फोल्डर ओपन करने के लिए आपको पासवर्ड मांगा जाएगा तो जो पहले आपने पहले सेट किया था वही PIN आपको यहां पर डालना पड़ेगा।

कंप्यूटर के फोल्डर में इस तरह से अगर आप PIN set करते हैं तो आप आसानी से
फोल्डर में पिन लगा सकते हैं।

Computer के Keyboard को लॉक कैसे करे?

अगर आप ऐसा चाहते हैं कि कोई आपके कंप्यूटर का इस्तेमाल भी ना कर पाए तो आप अपने कंप्यूटर के keyboard में भी लॉक लगा सकता है जिसके बाद कोई भी आपके कीबोर्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंप्यूटर के कीबोर्ड में लॉक लगाने का तरीका हमें नीचे बताया है –

1. 8 सेकंड तक shift press करे

कंप्यूटर के कीबोर्ड पर लॉक लगाने के लिए आपको 8 सेकंड तक अपने कीबोर्ड के shift बटन को दस्त करके रखना होगा।

2. Yes पर क्लिक करेEnable sticky keg

बटन प्रेस करके रखने के वजह से आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको filter keys में लॉक लगाने का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो आप Yes पर क्लिक कर दीजिए।

3. Keyboard successfully lock

जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपका कीबोर्ड लॉक हो जाएगा जिसके बाद आप अपने कीबोर्ड से कुछ भी enter नहीं कर पायेंगे।

कंप्यूटर का पासवर्ड कैसे हटाए?

जिस तरह से कंप्यूटर पर पासवर्ड लगाना बहुत आसान होता है ठीक उसी तरह से आप कंप्यूटर पासवर्ड हटा भी सकते हैं। कंप्यूटर से पासवर्ड हटाने के लिए आपको नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करना होगा –

1. कंप्यूटर का पासवर्ड हटाने के लिए आपको सबसे पहले कंप्यूटर के start बटन पर क्लिक करके settings पर जाना है।

2. Settings पर जाने के बाद आपको Account के बटन पर क्लिक करना है।tap on account here

3. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आप को sign in option पर क्लिक करना है।Tap on sign in

4. यहां पर आपको Remove के बटन पर क्लिक करना है तो आप उस पर क्लिक कर दीजिए।Tap on Remove

इतना करते ही आपका पासवर्ड रिमूव हो जाएगा और आपको कंप्यूटर को ओपन करने के लिए कोई पासवर्ड नहीं डालना होगा। कई बार Remove पर क्लिक करने के बाद आपको अपना एक्टिव पासवर्ड डालना पड़ सकता है।

कंप्यूटर का पासवर्ड कैसे चेंज करें?

कंप्यूटर का पासवर्ड अगर आपको मुश्किल लग रहा है या फिर आप बार-बार अपना पासवर्ड भूल जा रहे हैं तो आप अपने कंप्यूटर के पासवर्ड को आसानी से चेंज कर सकते हैं –

1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर के सेटिंग में जाना है।

2. और वहां पर Account में जाकर Sign in option पर क्लिक कर देना है।Tap on sign in

3. आप उस पर क्लिक कीजिए, और अब आपको पासवर्ड चेंज करना है तो आप change के बटन पर क्लिक कर दीजिए।Change now

4. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, यहां पर आपको अपना नया पासवर्ड चेंज करना है और अपने चेंज पासवर्ड को कंफर्म करना है।Make password

इस तरीके से आप बहुत आसानी से कंप्यूटर का पासवर्ड चेंज कर सकते हैं और कोई आसान सा पासवर्ड लगा सकते हैं।

कंप्यूटर का पासवर्ड भूल जाने पर क्या करे?

अगर आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड भूल गए हैं और बहुत कोशिश करने के बाद भी अपना कंप्यूटर ऑन नहीं कर पा रहे हैं तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए –

1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर के शब्द बटन को प्रेस करके रखना है और उसके बाद shut down बटन पर क्लिक कर देना है।

2. अब आप को trouble shoot के बटन पर क्लिक कर देना है।

3. इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा तो इस पेज में आपको reset this pc पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे तो इसमें से आप को remove everything के बटन पर क्लिक कर देना है।

5. इस बटन पर क्लिक कर देने के बाद आपको only the drive where windows is installed के बटन पर क्लिक कर देना है।

6. और अब आप को Just remove my files के बटन पर क्लिक कर देना है।

7. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपका पीसी ऑफ हो जाएगा और पूरी तरह reset हो जाएगा, जिससे जब आप पीसी को ओपन करेंगे तो आप से कोई पासवर्ड नहीं मांगा जाएगा।

इस तरीके से आप आसानी से पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं और पासवर्ड भूल जाने के बाद भी अपने पीसी को ओपन कर सकते हैं।

FAQ

कंप्यूटर को लॉक करने का Shortcut Key क्या है?

कंप्यूटर का shortcut lock key Windows + L हैं तो आप अपने कीबोर्ड में सीधा ये key प्रेस करके भी लॉक कर सकते हैं।

कंप्यूटर का पासवर्ड कितने अंको का रखना चाहिए ?

कंप्यूटर का पासवर्ड 4 से 6 अंको का रखना चाहिए।

पीसी में लॉक कैसे लगाएं?

पीसी में लॉक लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका हमने आपको ऊपर बताया है तो आप आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

तो दोस्तों इस लेख को पढ़ने के बाद अब आप जान गए होंगे कि कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगाये? कंप्यूटर लॉक कैसे करे? इस आर्टिकल में हमने आपको कई सारे ऐसे तरीके बताएं जिससे आप अपने कंप्यूटर को आसानी से लॉक कर सकते हैं।

Hope अब आपको कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये? समझ आ गया होगा, और आप जान गये होगे की कंप्युटर को लॉक करने का सही तरीका क्या है।

अगर आपके पास कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हो. और अगर आपको यह पोस्ट हेल्पफुल लगा हो तो इसको सोशल मीडिया पर अपने अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हो.

Previous article(101% Free) T20 World Cup 2023 लाइव कैसे देखें?
Next articleएक फ़ोन से दूसरे फ़ोन में डेटा ट्रांसफ़र कैसे करे?
मेरा नाम अरुण कुमार है और मैं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला हूँ। मैंने हाल ही में अपनी हिंदी स्नातक डिग्री कंप्लीट की है। मैं मुख्य रूप से एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट तथा लाइफस्टाइल से संबंधित लेख लिखता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here