भारत में हर कोई इंसान करोड़पति बनने का सपना देखता है। आम इंसान के इसी सपने को साकार करने के लिए सोनी TV द्वारा कौन बनेगा करोड़पति शो की शुरुआत की गई थी। इस शो के अंदर काफ़ी सारे लोग अपने ज्ञान का इस्तेमाल करते हैं और करोड़पति बनते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठना तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तो आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि “KBC में कैसे जाये” और “KBC में जाने का तरीका क्या है।“
इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जो की अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाता है। हालांकि आज भी भारत में ऐसे कई सारे लोग हैं जो यह सपना देखते हैं और इसे पूरा करना चाहते हैं।
पर उन्हें यह नहीं पता होता है कि वह कौन बनेगा करोड़पति शो में किस तरह रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सही जानकारी न होने के कारण KBC में जाने का कई लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता हैं।
KBC में कैसे जाये?
कौन बनेगा करोड़पति भारत का एक बहुत ही पॉपुलर TV शो है जिसके अंदर कंटेस्टेंट अपने नॉलेज का इस्तेमाल करके काफी सारी धनराशि जीतते हैं। KBC में रजिस्ट्रेशन कराने के कई सारे तरीके है। आप KBC में रजिस्ट्रेशन करवाकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं और करोड़पति बन सकते हैं।
अगर आप कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पहले कौन बनेगा करोड़पति के नियम पता होना बहुत ही आवश्यक है।
तो आइए जानते हैं कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन करने के नियम क्या है:
- कौन बनेगा करोड़पति में वही व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है जो भारत का निवासी हो और उसके पास भारतीय पहचान पत्र होना जरूरी है।
- कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष और उससे ज्यादा की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को कोई शारीरिक बीमारी नहीं होनी चाहिए। वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- उम्मीदवार को खेल के सभी नियमों का पालन करना होगा और कोई भी अपमानजनक बात नहीं करनी होगी जिससे खेल या होस्ट को ठेस पहुंचे।
कौन बनेगा करोड़पति में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप भी KBC खेलकर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए की कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन किस तरह होता है। भारत में आज भी काफ़ी सारे लोग हैं जो यह सपना देखते हैं और उनके पास ज्ञान का पूरा सागर होता है पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की जानकारी ना होने के कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति में किस तरह रजिस्ट्रेशन होता है।
KBC पंजीकरण करने के लिए तीन मुख्य तरीक़े हैं :
Sony Liv App के माध्यम से KBC ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
आप अपने फ़ोन के अंदर सोनी लिव एप्लीकेशन डाउनलोड करके या उनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आइये जानते हैं इस एप्लिकेशन पर किस तरह रजिस्ट्रेशन होता है।
Step 1: सबसे पहले आपको इंटरनेट ऑन करना है और उसके बाद गूगल प्ले स्टोर पर जाकर के सोनी लीव एप्लीकेशन को सर्च करके और इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके सोनी लीव एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है और उसके बाद इस एप्लीकेशन को ओपन करना है।
Step 2: एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको अपने जेंडर का सिलेक्शन करना है। इसके अंतर्गत आपको मेल, फीमेल और अदर वाले ऑप्शन दिखाई देंगे। जेंडर का सिलेक्शन करने के बाद नीचे आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ इंटर करना है और उसके बाद सफेद रंग के बॉक्स में दिखाई दे रहे तीर वाले आइकन पर क्लिक करना है।
Step 3: अब अगले स्क्रीन पर आपको निश्चित जगह में अपना फोन नंबर डाल देना है और नीचे दिखाई दे रहे बॉक्स को चेक मार्क करके सफेद रंग में दिखाई दे रही कंटिन्यू बटन दबाना है।
Step 4: अब सोनी लीव एप्लीकेशन के द्वारा आपके फोन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड सेंड किया जाएगा, जिसे एप्लीकेशन के द्वारा ऑटोमेटिक ही वेरीफाई कर लिया जाएगा।
Step 5: अब आपको हिंदी अथवा अंग्रेजी इस प्रकार की दो लैंग्वेज दिखाई देंगी। जिस लैंग्वेज में आप अप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसके ऊपर क्लिक करें।
Step 6: अब आपको एप्लीकेशन के होम पेज पर रजिस्टर नाउ वाला ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 7: अब आपको एक बार फिर से अपने जेंडर का सिलेक्शन करना है और उसके बाद आगे जाएं वाले ऑप्शन पर अथवा नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 8: अब आपको अपनी उम्र का सिलेक्शन करना है और आगे जाएं अथवा नेक्स्ट बटन दबाना है।
Step 9: अब आपको इसका सिलेक्शन करना है कि आप देश के किस क्षेत्र में रहते हैं। इसके लिए आपको नीचे बहुत सारे ऑप्शन भी दिखाई देंगे। जिस क्षेत्र में आप रहते हैं उसके ऊपर क्लिक करें और आगे जाएं अथवा नेक्स्ट बटन दबाएं।
Step 10: अब आपसे पूछा जा रहा है कि क्या आप ग्रेजुएट है। अगर है तो हां वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और नहीं है तो ना वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद आगे जाएं अथवा नेक्स्ट बटन दबाएं।
Step 11: अब आपको अपना व्यवसाय अर्थात अपने प्रोफेशन का सिलेक्शन करना है और उसके बाद आगे जाएं अथवा नेक्स्ट बटन दबाना है।
Step 12: अब आपकी स्क्रीन पर एक सवाल केबीसी की टीम के द्वारा पूछा जाएगा, जिसका जवाब देने के लिए आपको चार प्रकार के ऑप्शन दिए जाएंगे। आपको जो ऑप्शन सवाल का सही जवाब लगता है उसके ऊपर क्लिक करें और आगे जाएं अथवा नेक्स्ट बटन दबाएं।
अब आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज आता है जिसमें कहा जाता है कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए धन्यवाद। अगर आपका सिलेक्शन होता है तो कौन बनेगा करोड़पति की टीम के द्वारा अगले 15 दिनों के अंदर आपसे संपर्क किया जाएगा। इस प्रकार से आप उपरोक्त प्रक्रिया के द्वारा केबीसी में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Note: KBC के सीज़न 15 का रजिस्ट्रेशन अभी शुरू नहीं हुआ है तो हो सकता है आपको एप्लीकेशन के अंदर वह ऑप्शन न दिखाई दें। जैसे ही रजिस्ट्रेशन ओपन हो जाएगा आप इस एप्लीकेशन के द्वारा फ़ॉर्म भर सकते हो।
SMS के माध्यम से KBC में कैसे जाये?
आप SMS के माध्यम से भी KBC में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर आप जिओ के उपभोक्ता हैं तो आप फ्री मैसेज भेजकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं वहीँ अगर आप किसी अन्य सिम का उपयोग करते हैं तो अन्य नेटवर्क उपभोक्ताओं को SMS भेजकर रजिस्ट्रेशन करने के लिए 3 रुपये का चार्ज लगता है।
सोनी लिव TV पर रात को 9 बजे श्री अमिताभ बच्चन जी एक सवाल पूछते हैं जिसके अंदर आपको चार विकल्प दिए जाते हैं। उसका जवाब आप SMS के माध्यम से भेज सकते हैं।
सवाल का सही जवाब आपको SMS के द्वारा 509093 पर भेजना होता है। इस SMS के अंदर आपको सबसे पहले अपना ऑप्शन (A/B/C/D ) उसके बाद आपकी उम्र और फिर आप Male हो तो M या फिर Female हो तो F टाइप करके भेजना होता है।
उदाहरण के रूप में इस तरह (KBC C 25 M ) आपको अपना जवाब भेजना होता है। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है और उन्हें आगे की प्रोसेस के लिए अपडेट किया जाता है।
शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को कौन बनेगा करोड़पति की टीम द्वारा संपर्क किया जाएगा।
IVRS के माध्यम से केबीसी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
IVRS का पूरा नाम इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम होता है। यह एक ऐसा सिस्टम होता है जो आपके साथ वॉयस मैसेज से बात करता है।
जब भी आप कस्टोमर केयर में कॉल करते हो तो आपको वहाँ पर जो आवाज़ सुनाई देती है। जहाँ पर आपको 1 या 2 दबाने के लिए कहा जाता है। वह आवाज़ IVR की ही सिस्टम से ही होती है।
केबीसी के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 5052525 01-04 पर कॉल करना है और कॉल के दौरान बताए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करना है। इस कॉल के लिए आपको प्रति मिनट सात रुपये का चार्ज लगता है।
केबीसी में सिलेक्शन की प्रक्रिया क्या होती है?
काफी लोग नहीं जानते हैं कि आखिर केबीसी में सिलेक्शन किस प्रकार से किया जाता है। नीचे हम आपको केबीसी में सिलेक्शन की प्रक्रिया को विस्तार से बता रहे हैं।
1: कौन बनेगा करोड़पति में सिलेक्शन की प्रक्रिया अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे जाने वाले सवाल से स्टार्ट होती है। इसके तहत आपको चार ऑप्शन दिए जाते हैं, जिनका सही जवाब आपको देना होता है। सही जवाब देने के लिए आप एसएमएस या फिर सोनी लिव एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन के द्वारा जो सवाल पूछे जाते हैं उसका सही जवाब देने के लिए आपको 24 घंटे का समय मिलता है।
2: अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे जाने वाले सवाल का लाखों लोग सही जवाब देते हैं। ऐसे में उन लोगों में से जिन लोगों का सिलेक्शन केबीसी की टीम के द्वारा किया जाता है, उन्हें दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, जिसके अंतर्गत कंप्यूटर के माध्यम से रैंडम 10000 प्रतिभागियों का सिलेक्शन किया जाता है।
जिन लोगों का सिलेक्शन होता है, उनके फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी के द्वारा केबीसी की टीम उनसे संपर्क स्थापित करती है और उनसे कुछ क्वेश्चन पूछती है, जो कि पंजीकरण से संबंधित ही होते हैं। जिन लोगों के द्वारा सही जवाब दिया जाता है उन्हें आगे के राउंड में शामिल किया जाता है और जो लोग गलत जवाब देते हैं उन्हें यहीं पर रिजेक्ट कर दिया जाता है।
3: केबीसी के द्वारा अभी तक जिन लोगों का सिलेक्शन किया गया होता है, उन्हें केबीसी के कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव के द्वारा निश्चित समय पर फोन लगाया जाता है और व्यक्ति से कुछ सवाल पूछे जाते हैं। जैसे कि उसकी उम्र, लिंग और बिजनेस इत्यादि के बारे में। इसके अलावा भी कुछ अन्य सवाल व्यक्ति से पूछे जाते हैं, जिसका जवाब व्यक्ति को सही-सही देना होता है। अगर आप सही जवाब देते हैं तो आप अगले चरण में जाते हैं और अगर गलत जवाब देते हैं तो आपका केबीसी में जाने का सफर यहीं पर खत्म हो जाता है।
4: अब अगले चरण में एक बार फिर कंप्यूटर सिस्टम के द्वारा कुछ प्रतिभागियों को सिलेक्ट किया जाता है। यह सिलेक्शन रेंडमली होता है और फिर सिलेक्ट किए गए प्रतिभागियों को आगे के चरण के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में उन्हें अपने घर से मुंबई में मौजूद केबीसी के ऑडिशन सेंटर पर जाना होता है।
अगर आप ऑडिशन सेंटर पर नहीं पहुंच पाते हैं तो आप आगे के चरण में शामिल नहीं हो पाते हैं। ऑडिशन सेंटर में आपको कब जाना है इसकी सूचना आपको फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से मिल जाती है। ऑडिशन सेंटर में जाने के दरमियान आपको अपने पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो और अपनी पहचान पत्र को अपने साथ रखना होता है।
5: ऑडिशन सेंटर में जाने के पश्चात केबीसी के कार्यक्रम के दरमियान लाइफलाइन इस्तेमाल करने की जो सुविधा मिलती है उसके लिए आपको पहले ही अपने किसी भरोसेमंद तीन दोस्तों का नाम और उनकी जानकारी और उनके फोन नंबर को ऑडिशन सेंटर के कर्मचारियों को देना होता है।
6: अब आगे के चरण में आपको यहां पर लिखित और मौखिक टेस्ट भी देने की आवश्यकता होती है। आपको यहीं से एक नंबर प्राप्त होता है, जो कि आपका प्रतिभागी नंबर होता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको आगे के राउंड के लिए भेजा जाता है।
7: अब यहां पर दो मेंबर वाली ज्यूरी राउंड होता है जिसे आप को पार करने की आवश्यकता होती है। इसी राउंड के आधार पर आपको अगले राउंड के लिए भेजा जाता है, जिसे फिंगर राउंड कहा जाता है। इसके पश्चात कौन बनेगा करोड़पति के द्वारा दो लिस्ट बनाकर के तैयार की जाती है।
8: केबीसी के द्वारा जो लिस्ट बनाई गई होती है उसमें अगर आप किसी भी वजह से पहुंच नहीं पाते हैं तो आपको दूसरा मौका दिया जाता है।
9: अब आप सबसे आखरी राउंड पर पहुंच जाते हैं, जहां पर अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठते हैं। यह कार्यक्रम लाइव टीवी पर चलता है। अमिताभ बच्चन के द्वारा एक सवाल पूछा जाता है और उसके चार ऑप्शन सभी प्रतिभागियों को दिए जाते देते हैं। जिस प्रतिभागी के द्वारा सबसे पहले सवाल का सही जवाब दिया जाता है अमिताभ बच्चन के द्वारा उसे अपने सामने खाली पड़ी हुई हॉट सीट पर बैठने का निमंत्रण दिया जाता है।
10: अगर आपने सवाल का सही जवाब दिया है तो आपको अमिताभ बच्चन के निमंत्रण पर उनके सामने खाली पड़ी हुई हॉट सीट पर बैठना होता है। अब अमिताभ बच्चन के द्वारा जो सवाल पूछे जाते हैं आपको उनका सही जवाब देना होता है।
सभी सवाल के बदले में आपको चार ऑप्शन दिए जाते हैं जिनमें से आपको सही जवाब बताना होता है। अगर आप अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों का सही जवाब देते हैं तो आप कौन बनेगा करोड़पति के माध्यम से 5 करोड अथवा 7 करोड जीतने में सफल हो जाते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति में खेल कैसे खेला जाता है?
हॉट सीट पर बैठने के बाद श्री अमिताभ बच्चन आपसे सवाल पूछेंगे, हर पूछे गए सवाल के लिए आपको पैसे का चेक मिलता है। हर एक सही सवाल के बाद आप के सामने फिर अमिताभ बच्चन द्वारा दूसरा सवाल पेश किया जाता है। कौन बनेगा करोड़पति खेलने के नियम कुछ इस प्रकार हैं:
1: कौन बनेगा करोड़पति खेल के अंदर 15 सवाल होते हैं। जिनका आपको सही जवाब देना होता है और इन सवालों की धन राशि 1000 से लेकर 7.5 करोड़ तक होती है। इसके अंदर आपको दो पड़ाव मिलते हैं।
पहले पड़ाव में आपको 1 मिनट के अन्दर प्रश्न का जवाब देना होता है, जबकि दूसरे पडाव में आपके पास समय रेखा निर्धारित करने का विकल्प होता है! आपको सही उत्तर देने में विफल रहने पर न्यूनतम राशि मिलती है।
2: यदि आप किसी भी सवाल पर खेल छोड़ना चाहते हैं तो आपको पिछले प्रश्न तक जीती हुई राशि मिलती है। यदि आपको किसी उत्तर देने में कठिनाई होती है तो इसके लिए आपको लाइफ लाइन की सुविधा भी दी जाती है आप खेल के दौरान 5 लाइफ लाइन ले सकते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 में रजिस्टर करने के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली का बिल
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
FAQs:
केबीसी 2023 का रजिस्ट्रेशन आप SonyLiv App, SMS और IVRS के माध्यम से कर सकते है
इस सीजन की पहली करोड़पति कविता चावला बनी थी, जिनसे एक करोड़ का सवाल पूछा गया था!
पहला सीजन 3 जुलाई 2000 को शुरू हुआ था, और इस शो के पहला विजेता हर्षवर्धन नवाथे थे।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर दिखाया जाता है!
केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का मालिक राहुल वर्मा हैं।
केबीसी का फुल फॉर्म कौन बनेगा करोड़पति है।
KBC में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया हमने ऊपर आपको आर्टिकल में बताई है।
सोनी टीवी के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई है।
KBC Show को सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन होस्ट करते है
हाँ, भारत का कोई भी व्यक्ति इस क़्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकता है।
यह भी पढ़े:
Hope की आपको KBC में कैसे जाये? का यह पोस्ट पसंद आया होगा और आपके लिए हेल्पफुल भी रहा होगा।
यदि आपके मन में इस पोस्ट सम्पबंधित कोई प्रश्न या सुज्झाव हो तो कमेन्ट में बतये तथा पोस्ट पसंद आने पर इसे अपने सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे।