कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे? (आसान तरीक़ा)

2

जब भी हम नया कम्प्यूटर या लैपटॉप लेते हैं तो वह बहुत ही तेज और अच्छा चलता है लेकिन धीरे धीरे जब हमारा कंप्यूटर और लैपटॉप पुराना होने लगता है तो हमारा कंप्यूटर/लैपटॉप स्लो हो जाता है और वो सही से काम नही करता है। अगर आप किसी भी वजह से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को फॉर्मेट (FORMAT) करना चाहते हो तो आजके इस पोस्ट में हम जानिंगे की आसानी से किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे?

कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे? (आसान तरीक़ा)


कभी-कभी लैपटॉप और कंप्यूटर में वायरस भी आ जाता है जिस कारण भी हमारा सिस्टम स्लो हो जाता है और अपने आप से रिस्टार्ट/ चालू/ बंद होने लग जाता है और कई बार अचानक सिस्टम का सारा डाटा भी उड़ जाता है।

ऐसी अवस्था में अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिए आपको सिस्टम को फॉर्मेट करना होता है। पर चूँकि बहुत से लोगो को अपने सिस्टम को फॉर्मेट करने की जानकारी नहीं होती है जिस कारणवश वह अपने सिस्टम को फॉर्मेट नही करते हैं। इसलिए आज हम आपको हमारे ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे की कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे?, बस आपको यहाँ दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढना होगा।

कंप्यूटर या लैपटॉप को फॉर्मेट करने का मतलब क्या होता है?

कंप्यूटर या लैपटॉप फोर्मेटिंग वह विधि है जिसका इस्तेमाल करके हम अपने सिस्टम की हार्ड ड्राइव में मौजूद सम्पूर्ण डाटा को डिलीट करते हैं, जिसके बाद एक नए कंप्यूटर की भांति कंप्यूटर अपने ओरिजिनल स्टेट में चला जाता है।


दूसरे शब्दों में जब आप अपने सिस्टम के हार्ड ड्राइव में बने हुए पार्टिसन में से किसी एक आधे पार्टिसन को डिलीट करते है और फिर एक नई विंडो को इंस्टाल करते है तो इसी प्रक्रिया को कंप्यूटर/लैपटॉप फोर्मेटिंग कहा जाता है।

आप कभी भी अपने सिस्टम को फॉर्मेट करते है तो उसके लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होता है ताकि आपको अपना सिस्टम फॉर्मेट करते समय कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े तो चलिए उन बातो के बारे में बाते है जिनका आपको अपने सिस्टम को फॉर्मेट करते वक्त ध्यान रखना है।

कंप्यूटर फॉर्मेट करने के दौरान ध्यान देने योग्य बातें:-

  • आपके पास फुल विंडो सेटअप सीडी होनी चाहिए।
  • अगर आपके पास विंडो सेटअप सीडी की सुविधा नहीं है तो आप बूटेबल पेन ड्राइव का प्रयोग कर सकते है।
  • आपके पास कंप्यूटर को चालू रखने के लिए एक बैकअप होना चाहिए। जैसे सीपीयू। क्योंकि अगर आप अपना कंप्यूटर फॉर्मेट करते है और लाइट चली जाती है तो आपको दिक्कत आ सकती है।
  • अगर आप लैपटॉप को फॉर्मेट कर रहे है तो आपका लैपटॉप भी पूरा चार्ज होना चाहिए।
  • आपको अपना सिस्टम फॉर्मेट करने से पहले उसका बैकअप लेना जरुरी होता है, क्योंकि जब आप अपने सिस्टम को फॉर्मेट करते है तो आपका पुराना पूरा डाटा डिलीट हो जाता है। इसलिए आपको अपने डाटा का सी ड्राइव में बैकअप ले लेना चाहिए।

कंप्यूटर/लैपटॉप को फॉर्मेट करने से पहले क्या-क्या बैकअप करना जरूरी है?

आप जब भी अपने सिस्टम को फॉर्मेट करे तो आपको सभी जरुरी डाटा का बैकअप लेना बहुत जरूरी होता है। आपको अपने सभी जरुरी डाटा को पेन ड्राइव या किसी सीडी डिवाइस में सेव कर लेना चाहिए। आपको नीचे लिखी हुई चीजों को एक एक करके सेव कर लेना चाहिए।


  • आपको ब्राउजिंग सेटिंग की एक कॉपी बनानी चाहिए।
  • आपको ड्राइव्स की भी एक कॉपी क्रिएट कर लेनी चाहिए।
  • अपने सभी मेल क्लाइंट का भी बैकअप ले लेना चाहिए।
  • अपने सभी इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट फाइल, म्यूजिक और सभी वीडियो को सेव कर लेना चाहिए।
  • अपने लैपटॉप के सभी इंपोर्टेंट सॉफ्टवेयर की भी एक अलग से लिस्ट बना के रखनी चाहिए।
  • डाउनलोड इन प्रोग्रेस को भी सेव करना चाहिए।
  • आपको इन सभी चीजों को अपने सिस्टम को फॉर्मेट करने से पहले सेव कर लेना चाहिए ताकि आपको बाद में कोई समस्या नहीं हो।

कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे?

कंप्यूटर/लैपटॉप फॉर्मेट करने के बहुत से तरीके है, लेकिन मैं आपको दो ऐसे आसान तरीके बताऊंगा, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को फॉर्मेट कर पाएंगे।

बूटेबल पेन ड्राइव की मदद से कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे?

Step 1. आपके पास एक पैन ड्राइव होना चाहिए। जो कम से कम 8 जीबी का होना जरूरी है। फिर आपको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप में this pc या my pc वाले ऑप्शन पर जाना है।

यहाँ आपको अपने पेन ड्राइव का नाम शो होगा। आप अपनी मदद के लिए पेन ड्राइव का नाम बुटेबल नाम रख सकते है। यह ज्यादा जरूरी तो नहीं है, फिर भी आप नाम बदल सकते हैं।


Step 2. बुटेबल बनाने के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेयर होते है। लेकिन आज हम आपको पावर iso सॉफ्टवेयर के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप इसे जल्दी बुटेबल बना पाएंगे।

Step 3. आपको गूगल क्रोम पर पावर iso नाम डालकर सर्च करना है, फिर आपके सामने power iso सॉफ्टवेयर की ऑफिशियल वेबसाइट शो होने लग जाएगी। आपको इस वेबसाइट को ओपन करना है।


Step 4. आप जैसे ही वेबसाइट खोलते है तो आपको डाउनलोड वाला सेक्शन शो होगा। वहां पर आपको दो पावर iso डाउनलोड करने को मिलेंगे। एक 32 बिट का और एक 64 बिट का आपको आपके सिस्टम के अनुसार पावर iso डाउनलोड कर लेना है।

इसके साथ ही आपके पास एक विंडो का os फाइल भी होनी चाहिए। जिसे आप टोरेंट की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

विंडो इनस्टॉल (Window Install) कैसे करें कंप्यूटर या लैपटॉप में उसकी पूरी जानकारी यहाँ है।

Step 5. अब आपको पावर iso को ओपन करना है और आपको उसमे टूल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपको Create Bootable usb drive का ऑप्शन शो होगा, आपको इस पर क्लिक करना है।

क्लिक करते ही आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा। फिर आपको

 इसमें पेन ड्राइव वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है क्योंकि हम उसको बुटेबल बनाने वाले है।

Step 6. डायलॉग बॉक्स में ही आपको उपर की ओर इमेज फाइल का ऑप्शन शो होगा। आपको उसमे टोरेंट से की हुई विंडो os फाइल को सबमिट करना है। फिर आपको नीचे स्टार्ट का ऑप्शन दिखेगा।

आपको उस पर क्लिक करना है। इसके बाद यह आपसे कन्फर्म करेगा की क्या आप अपनी पेन ड्राइव को बुटेबल करना चाहते हैं तो आपकी पेन ड्राइव का पहले का डाटा इरेज करना होगा। आपको Yes वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपकी पेन ड्राइव बुटेबल होने लग जाएगी, इसमें दस से बीस मिनट का समय लग सकता है।

अब आपके पास बुटेबल पेन ड्राइव पूरी तरीके से रेडी हो जाएगा। तो अब हम कंप्यूटर को फॉर्मेट करना शुरू करते हैं।

Step 7. सबसे पहले आपको आपके बुटेबल पेनड्राइव को अपने कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना है और फिर अपने कंप्यूटर को चालू करना है, सिस्टम को चालू करने के साथ आपको अपने कीबोर्ड में डिलीट बटन को बार बार प्रेस करते रहना है। क्योंकि आपको आपके कंप्यूटर की बायोस स्क्रीन को ऑन करना है, ऐसा करने से आपके कंप्यूटर की बायोस स्क्रीन ओपन हो जाएगी।

Step 8. बायोस स्क्रीन में आपको एडवांस्ड बायॉस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और इसमें आपको हार्ड डिस्क ड्राइव वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

फिर आपको आपके यूएसबी ड्राइव का ऑप्शन शो होने लग जाएगा। आपको कीबोर्ड की मदद से यूएसबी ड्राइव वाले ऑप्शन को सबसे उपर रखा है और दूसरे नंबर पर हार्ड डिस्क वाले ऑप्शन को रखना है।

Step 9. यह सब सेटिंग करने के बाद आपको f10 key प्रेस करनी है। जिससे आपकी सेटिंग सेव हो जाएगी। फिर इसके बाद आपका कंप्यूटर रिस्टार्ट होने लग जाएगा।

फिर आपकी विंडोज फाइल लोड होने स्टार्ट हो जाएगी। आपको यह भाषा स्लैक्ट करनी होती है, आप जिस भाषा में रखना चाहते है आपको उसे सेलेक्ट करना है। आपको टाइम भी सेलेक्ट करना है और फिर कीबोर्ड के इनपुट मैथड को सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद नीचे नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 10. अब आपको इस पेज में ऑपरेटिंग सिस्टम को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। आपको आपके कंप्यूटर के अनुसार विंडो को सेलेक्ट कर लेना है।

फिर आपके सामने लाइसेंस वाला पेज ओपन हो जाएगा। इसमें सारी टर्म्स एंड कंडीशन लिखी होती है आपको इसे पढ़कर नीचे बटन पर क्लिक कर देना है और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करना है।

Step 11. अब आपके सामने दो ऑप्शन आएगा। जिसमे आपसे पूछा जाएगा कि आपको पुराने विंडोज में ही अपग्रेड करना है या फिर कस्टम में करना है। आपको कस्टम वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

कस्टम में आपको बहुत सारे डिस्क पार्टिसियन देखने को मिलेंगे, नही तो आप अलग से भी डिस्क पार्टिसियन बना सकते है। आप उस डिस्क पार्टिसियन को सेलेक्ट करे जिसमे आपको स्पेस देखने को मिलता है और स्पेस वाली डिस्क को सेलेक्ट करके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।

Step 12. अब आपकी विंडो फॉर्मेट होने के बाद न्यू विंडो इंस्टाल होने लग जाएगी और यह थोड़ा टाइम लेगी। इसको इंस्टाल होने में दस से बीस मिनिट का समय लग सकता है। आपको इस बीच किसी भी तरह की कोई छेड़खानी नही करनी है वरना यह प्रोसेस बीच में रुक भी सकता है।

Step 13. इसके बाद आपको अपनी पेन ड्राइव अपने कंप्यूटर से निकाल देनी है। इंस्टाल होने के बाद आपका कंप्यूटर स्टार्ट हो जाएगा और फिर आपसे यह कंप्यूटर का नाम रखने को बोलेगा।

आपको उसमे अपना नाम डाल देना है। और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करना है फिर आपके सामने पासवर्ड का ऑप्शन आएगा।

आपको पास वर्ड फिल कर देना है। अब आपका कंप्यूटर पूरी तरीके से फॉर्मेट हो गया है। अब आप अपने कंप्यूटर का फिर से नए तरीके से इस्तेमाल कर सकते है।

फाइल एक्सप्लोरर की मदद से कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे?

अगर आप अपना कंप्यूटर फॉर्मेट करना चाहते है तो यह तरीका भी बहुत आसान है। में आपको नीचे कुछ स्टेप बताता हूं, जिससे आप अपने सिस्टम को जल्दी से जल्दी फॉर्मेट कर सके।

Step 1. आपको अपने सिस्टम में नीचे सर्च बार वाले ऑप्शन पर फाइल एक्सप्लोरर के ऑप्शन को सर्च करना है। अगर आप कीबोर्ड की मदद से फाइल एक्सप्लोरर को खोलना चाहते हैं तो आप ctrl+E (शॉर्ट कट की) को प्रेस कर सकते है। फिर फाइल एक्सप्लोरर खुल जायगा।

Step 2. अब आप this pc वाले ऑप्शन पर क्लिक करके उसे ओपन करें।

Step 3. अब आपको आपके सिस्टम के सभी ड्राइव्स दिखने को मिल रहे होंगे। आपको उन सभी ड्राइव्स में से किसी एक Drive को सेलेक्ट करना है।

Step 4. फिर आप उस ड्राइव पर माउस की मदद से राइट बटन पर क्लिक करें यहाँ आपको फॉर्मेट का ऑप्शन शो होगा इसको सेलेक्ट करें।

Step 5. अगर आप क्विक फॉर्मेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपका ड्राइव 10 से 15 मिनिट के अंदर अंदर फॉर्मेट हो जाएगा।

लेकिन यह तरीका कभी कभी ही काम आता है, इसलिए आप पहले वाले तरीके से ही कंप्यूटर या लैपटॉप को फॉर्मेट करें।

कंप्यूटर/लैपटॉप फॉर्मेट करने के क्या क्या फायदे होते है?

कंप्यूटर और लैपटॉप को फॉर्मेट करने के बहुत सारे फायदे होते है। हम आपको कुछ ऐसे फायदे के बारे में बताएंगे जो बहुत ज्यादा जरूरी है। वो कुछ इस प्रकार है:

  • कंप्यूटर लैपटॉप को फॉर्मेट करने से यह आपके हार्ड डिस्क ड्राइव में बने पार्टिसियन को डिलीट कर देता है और आपके हार्ड डिस्क में ज्यादा लोड नही पड़ने देता है।
  • यह आपके हार्ड डिस्क में मौजूद वायरस प्रोग्राम को भी फॉर्मेट के समय डिलीट कर देता है।
  • जिससे आपके सिस्टम में बहुत स्पेस हो जाता है आप एक नया पार्टिसियन बना कर फिर से नई विंडो इंस्टाल कर सकते है।
  • यह आपके कंप्यूटर और लैपटॉप में पहले के इंस्टाल बेकार के सॉफ्टवेयर प्रोग्राम को भी डिलीट कर देता है।
  • यह आपके हार्ड डिस्क की सभी बेकार चीज को साफ कर देता है। इसके बाद आप अपने कंप्यूटर/लैपटॉप को पहले के मुकाबले और भी फास्ट चला सकते है बिना किसी रुकावट के।

कंप्यूटर/लैपटॉप फॉर्मेट कैसे करे, इस विषय पर लोगो के कुछ सवाल और उसके जवाब (FAQ)

पेन ड्राइव को फॉर्मेट कैसे करते है?

अगर आपको पेन ड्राइव को फॉर्मेट करना है तो आपको यूएसबी ड्राइव को यूएसबी पोर्ट में डालना होगा। फिर आपको फाइल एक्सपोलर को खोलना चाहिए, और my pc को खोले। और अब आपको नीचे बहुत से ड्राइव देखने को मिलेंगे, इसी में आपको आपकी पेन ड्राइव भी दिख जायगी। जिसे आप आसानी से फॉर्मेट कर सकते है।

कंप्यूटर को फॉर्मेट करने के क्या फायदे होते है?

कम्प्यूटर को फॉर्मेट करने के बहुत सारे फायदे होते है। आपका कंप्यूटर बहुत तेजी से चलता है और आपके कम्प्यूटर में कोई वायरस का खतरा नहीं होता है।

यूएसबी फ्लैश ड्राइव क्या होता है?

यूएसबी फ्लैश ड्राइव एक बुटेबल पेन ड्राइव होता है। जिसकी मदद से हम नए ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में इंस्टाल कर सकते है।

F 12 key का क्या कार्य होता है?

F 12 key का माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस की का इस्तेमाल Save as के ऑप्शन को खोलने के लिए करते हैं। अगर आप शिफ्ट के साथ F 12 key को प्रेस करते है तो माइक्रोसॉफ्ट फाइल सेव हो जाती है।

क्या विंडो 10 को रीसेट करना सही है?

जी हा, अगर आप अपने विंडो 10 को रीसेट करना चाहते है तो यह बहुत सही है। आपको 6 महीने या साल भर में अपने विंडो 10 को रीसेट करना चाहिए। इससे आपका कंप्यूटर/लैपटॉप सही से काम करता है और उसकी स्पीड भी सही रहती है।

निष्कर्ष:

आज हमने आपको हमारे ब्लॉग के माध्यम से कंप्यूटर या लैपटॉप FORMAT कैसे करे? के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। अगर आपने हमारा यह ब्लॉग पूरा लास्ट तक पढ़ा है तो आप आसानी से अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को फॉर्मेट कर सकते हैं।

अगर आपका अभी भी कंप्यूटर/लैपटॉप के फॉर्मेट को लेकर या कोई भी अन्य सवाल है तो आप कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। हम आपके सभी सवाल के जवाब ज़रूर देगे।

Previous articleC Language क्या है और कैसे सीखें? (C Language in Hindi)
Next articleFake Payment Screenshot Kaise Banaye (Paytm, PhonePe, G Pay)
नमस्कार! मैं मोहित नेगी FutureTricks ब्लॉग का लेखक हूं। इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी में काफ़ी रुचि है और इस ब्लॉग पर में इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़े टुटोरिअल लिखता हूँ।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here