Online F.I.R. की सुविधा चालू कर दी गई है, जिसका मतलब यह होता है कि अब आपको कुछ चुनिंदा राज्यों में किसी घटना की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने जाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। और आजके इस पोस्ट में हम आपको उसी के बारे में बतायेंगे की आसानी से अपने फ़ोन से ऑनलाइन FIR कैसे करे घर बैठे?
आप चाहे तो घर बैठे बैठे ही निश्चित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन F.I.R. दर्ज करवा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी F.I.R. संबंधित थाने में भेज दी जाती है और उसके पश्चात आप की F.I.R. पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जाती है।
आइए इस पेज पर जानते हैं कि “ऑनलाइन F.I.R. क्या है” और “ऑनलाइन FIR कैसे करे।”
ऑनलाइन F.I.R. क्या है?
घर बैठे बैठे ही जब आपके द्वारा ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जाती है, तो इसे ही ऑनलाइन F.I.R. कहा जाता है। हमारे देश की सरकार के द्वारा जनता को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तरह गवर्नमेंट के द्वारा देश के लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन जो एफआईआर दर्ज करवाई जाती है, उसमें किसी व्यक्ति विशेष का नाम दर्ज नहीं किया जाता है अर्थात ऑनलाइन F.I.R. में सिर्फ आप अज्ञात लोगों के खिलाफ ही F.I.R. को दर्ज करवा सकते हैं।
इसके पश्चात आप चाहे तो अपनी एफआईआर का ऑनलाइन प्रिंट निकाल सकते हैं और उसका इस्तेमाल आप किसी भी जगह पर आसानी से कर सकते हैं। आपके पास जो F.I.R. का प्रिंटआउट मौजूद है, उसी के आधार पर आपको खोई हुई वस्तु की दूसरी कॉपी भी हासिल हो सकती है। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आपके पास मोबाइल सिम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और बैंक पासबुक इत्यादि की जानकारियां मौजूद होनी चाहिए।
ऑनलाइन FIR कैसे करे?
अभी तक इंडिया के सभी राज्यों की पुलिस के द्वारा ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाने की सुविधा चालू नहीं की गई है। इसलिए अगर आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाना चाहते हैं। तो सबसे पहले यह चेक कर ले की आप जिस इलाके में रहते हैं या फिर आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य की पुलिस के द्वारा आप को यह सुविधा दी जाती है अथवा नहीं।
इसके द्वारा हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि हर राज्य में पुलिस डिपार्टमेंट में ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। नीचे हमने आपको कुछ प्रमुख राज्यों के नाम और उनके पोर्टल के वेब यूआरएल को दिया हुआ है। आप किसी भी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवा सकते हैं।
- ONLINE FIR MP – CITIZEN.MPPOLICE.GOV.IN
- ONLINE FIR UP – UPPOLICE.GOV.IN
- ONLINE FIR DELHI – DELHIPOLICE.NIC.IN
- FIR ONLINE HARYANA – HARYANAPOLICEONLINE.GOV.N
- ONLINE FIR RAJASTHAN – POLICE.RAJASTHAN.GOV.IN
- ONLINE FIR BIHAR – BIHARPOLICE.IN
U.P. में ऑनलाइन FIR कैसे करे?
हर राज्य में ऑनलाइन f.i.r. करने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। हम नीचे आपको उत्तर प्रदेश राज्य में ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाने की प्रक्रिया बता रहे हैं, क्योंकि उत्तरप्रदेश हमारे देश में मौजूद सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है। यहां की आबादी तकरीबन 20 करोड़ के आसपास में है।
उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने का तरीका पता होना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो अपने राज्य की वेबसाइट के हिसाब से अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
1: उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में डाटा कनेक्शन ऑन कर लेना है और उसके पश्चात आपको उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
विजिट वेबसाइट : https://uppolice.gov.in/
2: उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको ऊपर जो मीनू वाला तीन होरिजेंटल लाइन दिखाई दे रही है, इसी लाइन पर क्लिक कर देना है।
3: अब आपको अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से आपको सिटीजन सर्विस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। ऐसा करने से आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाता है,आपकी स्क्रीन पर जो पेज आया है, उसमें आपको अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से आपको e- f.i.r. वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने से स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा।
4: अब आपको स्क्रीन पर जो क्रिएट सिटिजन लॉगइन वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5: अब आपको नीचे दी गई जानकारियों को उनकी निश्चित जगह में दर्ज करना है और उसके पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करना है। ऐसा करने से आपका पोर्टल पर आईडी बन जाती है। इसके बाद आपको अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल में लॉगिन हो जाना है।
- First Name:
- Middle Name:
- Last Name:
- Gender:
- Email id:
- Mobile no.:
- Password:
- Confirm Password:
6: अब आपके स्क्रीन पर एक खाली बॉक्स आएगा, जिसमें आपको अपने f.i.r. की सभी बातों को सही सही दर्ज करना है। सभी बातों को दर्ज करने के पश्चात आपको सबसे नीचे जो सबमिट वाली बटन दिखाई दे रही है, उसी बटन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने पर आपका f.i.r. का पंजीकरण पूरा हो जाता है।
अब आप जिस इलाके में रहते हैं, वह इलाका जिस थाने के अंतर्गत आता होगा, उस थाने की पुलिस के द्वारा आपकी एफ आई आर का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन हो जाने के पश्चात आपको अपनी ईमेल आईडी पर पुलिस के द्वारा भेजा हुआ एक एफ आई आर की कॉपी हासिल होगी।
अधिक जानकारी के लिए आप यह वीडियो देख सकते हो।
यूपी में FIR का स्टेटस कैसे चेक किया जाता है?
जब आपके द्वारा ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाई जाती है, तो f.i.r. सफलतापूर्वक दर्ज हो जाने के पश्चात आपको एफ आई आर की कॉपी प्राप्त होती है।
जिसमें एफआईआर का नंबर होता है, इसी f.i.r. नंबर के द्वारा आप आसानी से यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके और सामान्य सी प्रक्रिया का पालन करके अपने f.i.r. के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। नीचे हमने इसका तरीका भी आपके साथ शेयर किया हुआ है।
1: एफआईआर का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है, जिसका लिंक आपको इसी आर्टिकल में दिया गया है।
2: आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद ऊपर जो तीन होरिजेंटल लाइन आपको दिखाई दे रही है उसी लाइन पर आपको क्लिक करना है।
3: अब आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन आते हैं जिनमें से आपको सिटीजन सर्विस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
4: अब आपकी स्क्रीन पर जो पेज आया है, उसमें आपको निश्चित जगह में यूजरनेम, उसके पश्चात पासवर्ड को दर्ज करना है और उसके बाद आपको नीचे जो लोगइन वाली बटन दिखाई दे रही है, उस पर क्लिक करना है। ऐसा करने से आप पोर्टल में लॉगिन हो जाते हैं।
5: लॉगिन हो जाने के बाद आपको सिटीजन डैशबोर्ड दिखाई दे रहा होगा। आपको यहां पर प्राथमिकी देखें हिंदी भाषा में अथवा अंग्रेजी भाषा में एफ आई आर स्टेटस चेक वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
6: अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन हो करके आ जाता है। आपको फॉर्म के अंदर निश्चित जगह में एफ आई आर नंबर, उसके बाद डिस्ट्रिक्ट, उसके पश्चात पुलिस स्टेशन और साल इत्यादि की जानकारियों को दर्ज करना है।
7: सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको जो सर्च या फिर खोजे वाली बटन दिखाई दे रही है, उसी बटन पर क्लिक कर देना है।
अब सर्चिंग की प्रक्रिया चालू होगी और थोड़ी ही देर के पश्चात यूपी f.i.r. स्टेटस ऑनलाइन आपके स्क्रीन पर ओपन हो करके आ जाएगा।
यूपी पुलिस आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाली सुविधाएं
- खोयी वस्तु का पंजीकरण
- प्राथमिकी स्थिति देखें
- ई-प्राथमिकी पंजीकरण
- ख़राब ब्यवहार
- सूचनाएं साझा करें
- अज्ञात शव
- स्थिति खोजें/डाउनलोड करें
- गिरफ्तार अभियुक्त
- वरिष्ठ नागरिक
- आपातकालीन हेल्पलाइन
- जुलूस अनुरोध
- लापता व्यक्ति
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
- फिल्म शूटिंग
- किरायेदार सत्यापन
- विरोध / हड़ताल पंजीकरण अनुरोध
- कार्यक्रम/प्रदर्शन निवेदन
- दुर्घटनाजुलूस अनुरोध चेतावनी क्षेत्र
- चरित्रप्रमाणपत्र
- कर्मचारी सत्यापन
- चुराये गये/बरामद वाहन
- घरेलू सहायता सत्यापन
- अपना थाना जानें
Jharkhand में ऑनलाइन FIR कैसे करे?
ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाना काफी ज्यादा आसान होता है अगर आपको सही तरीका पता हो तो। अगर आप झारखंड के निवासी हैं और आप झारखंड के पुलिस विभाग में किसी भी अपराध के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए आसानी से ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवा सकते हैं!
1. झारखंड में अगर आपको ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाना है तो उसके लिए आपको सबसे पहले झारखंड पुलिस विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। झारखंड पुलिस विभाग की हमने नीचे दे दी है तो आप उस पर क्लिक करके सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं।इस लिंक पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने झारखंड पुलिस विभाग का ऑफिशियल होम पेज ओपन हो जाएगा और आपके फोन या फिर कंप्यूटर की स्क्रीन पर इस तरह का पेज देखने को मिलेगा।
2. आपको यहां पर ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवाना है इसीलिए आप लाल रंग के इस complain के बटन पर क्लिक कर दीजिए। क्योंकि ऐसा करने के बाद ही आप अगले पेज पर जा पाएंगे।3. अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन हो जाएगा, ये कोई दूसरा page नहीं बल्कि FIR Form हैं! अपनी कंप्लेंट पुलिस को करने के लिए आपको इस फॉर्म को सही तरीके से भरना पड़ेगा। इस फोन में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा तभी आपके f.i.r. पर कार्यवाही की जाएगी।
4. जैसा कि आप सबसे ऊपर देख सकते हैं यहां पर आपको personal details भरनी है इसमें आपको अपना पूरा नाम, Gender, Age जानकारी भरनी पड़ेगी। उसके बाद आपको Address के section में अपने घर का पता और Pin number डालना होगा। इसके बाद आपको अपना contact details भरना होगा इसमें आपको अपना Mobile, email address और Telephone number डालना होगा।
5. इतना हो जाने के बाद आपको अपनी आईडेंटिटी को proof करने के लिए या फिर पुलिस को यह दिखाने के लिए कि जो जानकारी आपने डाली है वो सही है! आपको यहां पर अपना कोई भी आईडेंटिटी प्रूफ सिलेक्ट करके उसका नंबर दर्ज करना होगा और उस आईडेंटिटी प्रूफ की एक कॉपी attach करनी पड़ेगी।
6. Personal details भर लेने के बाद आपको occurrence details भरने के लिए कहां जाएगा यहां पर आपको अपना district, police station, place of occurrence की जानकारी भरनी पड़ेगी। इसके बाद आपको नीचे के सेक्शन यानी कि complaint के अंदर सबसे पहले अपने कंप्लेन का विषय चुनना होगा, आपके विषय वस्तु पर कंप्लेन करना चाहते हैं आपको उसका चुनाव करना होगा। और उसके बाद आपको अपने कंप्लेन या फिर यूं कहें कि f.i.r. के बारे में detail जानकारी देनी होगी।7. सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आप को one time password डालने के लिए कहा जाएगा तो आप ने ऊपर जो मोबाइल नंबर डाला है उस पर आपको ओटीपी आएगा आप उस ओटीपी को यहां पर डाल दीजिए। ओटीपी डाल देने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे verify OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
OTP वेरीफाई हो जाने के बाद आप नीचे दिखाई दे रहे submit के बटन पर क्लिक कर दीजिए। जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको एक FIR form number मिल जाएगा। जिसके द्वारा आप ऑनलाइन f.i.r. स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हो।
राजस्थान में ऑनलाइन FIR कैसे करे?
राजस्थान राज्य में ऑनलाइन f.i.r. करवाने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके बाद ऑनलाइन f.i.r. राजस्थान लिखकर सर्च कर देना है। सर्चिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके डिवाइस की स्क्रीन पर राजस्थान पुलिस डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी।
आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in पर क्लिक करके वेबसाइट के होम पेज पर जाना है, उसके बाद आपको ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाने की जो स्टेप होते हैं उनका पालन करना होता है।
निश्चित प्रक्रिया का पालन करते हुए आप आसानी से ऑनलाइन f.i.r. राजस्थान राज्य में दर्ज करवा सकते हैं।
दिल्ली में ऑनलाइन FIR कैसे करे?
मध्य प्रदेश में ऑनलाइन FIR कैसे करे?
हरियाणा में ऑनलाइन FIR कैसे करे?
FIR कहां और कब दर्ज की जाती है?
एफआईआर अर्थात फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट आपको अपने नजदीकी पुलिस थाने में करवानी होती है। फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट आपको तब करवाने की आवश्यकता होती है, जब आपके साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना घटित होती है।
जैसे कि अगर किसी ने आपका कोई सामान चोरी कर लिया है या फिर किसी ने आप पर जानलेवा हमला किया है या फिर आपके परिवार वालों पर किसी ने झूठा मुकदमा करवाया हुआ है या फिर ऐसा कोई मैटर जो पुलिस में जाना जरूरी होता है, तो ऐसी अवस्था में आप f.i.r. नजदीकी पुलिस थाने में करवा सकते हैं।
f.i.r. दो प्रकार से होती है पहली ऑफलाइन f.i.r. और दूसरी ऑनलाइन f.i.r.। ऑफलाइन प्रक्रिया में आपको नजदीकी पुलिस थाने में जाकर f.i.r. करवाना होता है और ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको अपने राज्य के पुलिस डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के और निश्चित प्रक्रिया का पालन करके एफ आई आर दर्ज करवानी होती है।
FIR दर्ज होने के बाद क्या होता है?
फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद पुलिस के द्वारा आपके एफ आई आर पर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। इसके अंतर्गत पुलिस के द्वारा सबूत इकट्ठे किए जाते हैं। आपके केस से संबंधित जो भी गवाह होते हैं, उनसे पूछताछ की जाती है, जिस जगह पर घटना घटित हुई है उस जगह का निरीक्षण किया जाता है।
इसके साथ ही साथ आवश्यकता पड़ने पर फॉरेंसिंग टेस्ट और लोगों के बयान भी दर्ज किए जाते हैं। अगर पुलिस के द्वारा क्रिमिनल की पहचान कर ली जाती है अथवा पुलिस अपराधियों को ढूंढने में सफल हो जाती है तो पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी की जाती है।
और उसके पश्चात उन्हें जेल में डाला जाता है और निश्चित दिन कोर्ट के सामने पेश किया जाता है। इसके बाद के सभी मैटर कोर्ट के द्वारा संभाले जाते हैं।
तो दोस्तों उम्मीद है की अब आपको ऑनलाइन FIR करने से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल गई होगी और आप जान गये होगे की आसानी से घर बैठे ऑनलाइन FIR कैसे करे?
FAQ:
अपने इलाके के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाने में या फिर जहां घटना घटित हुई है, उस इलाके के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाने में।
नहीं f.i.r. की फोटोकॉपी निशुल्क दी जाती है और फोटो कॉपी प्राप्त करना आपका अधिकार भी है।
एफ आई आर का फुल फॉर्म फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट है।
अगर पुलिस के द्वारा आपकी एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो आप पुलिस के उच्च अधिकारियों से कंप्लेंट कर सकते हैं या फिर आप ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करवा सकते हैं। ऐसी अवस्था में पुलिस को मजबूरन आपकी f.i.r. लिखनी होगी।
आज के हमारे इस आर्टिकल में हमने आपको ऑनलाइन FIR कैसे करे? के बारे में बताया है, यदि आपने हमारा यह आर्टिकल अच्छी तरह से पढ़ लिया है तो अब आपको ऑनलाइन FIR कैसे करे?के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त हो चुका है, हमें उम्मीद है कि आप हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।
- सिम कार्ड क्या है? कैसे काम करता है? प्रकार एवं फायदे?
- किसी भी क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करे?
- बैंक अकाउंट हैक कैसे होता है
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको ऑनलाइन FIR कैसे करे? के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।
यदि आपका कोई सवाल यह सुझाव है आर्टिकल को लेकर, आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बता सकते हैं।