How to make logo in hindi? Logo Kaise Banaye In Hindi? अगर आप अपने ब्लॉग, वेबसाइट और बिसनेस या किसी Other Purpose के लिए लोगो बनाना चाहते हो तो आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की आसानी से अपने मोबाइल और कंप्यूटर से 3D, Transparent, Stylish लोगो कैसे बनाये? कंपनी या अपने नाम का Logo कैसे बनाये? लोगो बनाने का Apps और Website कोन कोन से हैं.
Guys अगर आप कोई ब्लॉग, वेबसाइट और बिसनेस Start कर रहे हो तो उसकी Branding करने के लिए आपको एक Logo की जरुरत जरूर पड़ेगी। अगर आपको नहीं पता की लोगो कैसे बनाते है, तो tension लेने वाली कोई बात नहीं है, क्युकी आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की आसानी से बिना किसी app और software के अपने कंप्यूटर और मोबाइल से Logo कैसे बनाये? ऑनलाइन फ्री में कोई भी लोगो कैसे बनाये?
अगर आपने already logo बना लिया है, और आप उसको Transparent बनाना चाहते हो या उसमे से Watermark हटाना चाहते हो तो फोटो का Background Change और Remove कैसे करें? और किसी भी Image और Photo से Watermark कैसे हटाए? उसके बारे में मैंने पहले से ही बताया हुआ है. लेकिन आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की Logo Kaise Banaye in Hindi?
Logo क्या है?
वैसे तो logo का फुल फॉर्म Language Of Graphics Oriented होता है पर अगर मैं आसान भाषा में बोलू तो logo एक symbol होता है जो किसी खास चीज को दर्शाने के लिए बनाया जाता है।
logo के मदद से हम चीजों को आसानी से पहचान पाते हैं एग्जांपल के लिए बोलूं तो Google को पहचानने के लिए G देखना ही काफी होता है वैसे ही व्हाट्सएप फेसबुक यूट्यूब टि्वटर इंस्टाग्राम जैसी चीजों को भी उनके logo के वजह से ही पहचान पाते हैं।
यही कारण है कि बड़ी बड़ी कंपनी अपना logo बनवाने के लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करती हैं। तो ऐसे में अगर आप expert के जैसा logo बनाना सीख जाते हैं! तो आपको फिर पैसे कमाने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि professional logo creators को एक Logo बनाने के लिए इतने रुपए दिए जाते हैं जितना आप इमेजिन भी नहीं कर सकते।
Logo बनाने से पहेले ध्यान रखे यह बातें;
वैसे तो Logo बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन अगर आप बिल्कुल भी creative नहीं है तो logo बनाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि लोगो बनाने के लिए आपको थोड़ी बहुत क्रिएटिविटी की जरूरत पड़ेगी क्योंकि तभी आप कलर और डिजाइन के बीच कोआर्डिनेशन बैठा पाएंगे।
लोगो बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ चीजों को ध्यान में रखना होगा जैसे कि –
Color;
ज्यादातर लोगो को यही लगता है कि अलग-अलग तरह के रंग सिर्फ चीजों को सुंदर बनाने के ही काम आते हैं पर आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि हर रंग का अपना एक मतलब होता है।
और जब आप किसी रंग का इस्तेमाल लोगो बनाने के लिए करते हैं तो वो रंग किसी और मतलब को भी प्रदर्शित करता है इसीलिए लोगो बनाने से पहले यह बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप पहले रंगों के बारे में अच्छी तरह से जान ले।
Design;
जैसे हर चीज की अलग अलग theme होती है वैसे ही logo में भी होता है। Game में अलग तरह के लोगो का इस्तेमाल किया जाता है, music में अलग और बाकी चीजों के लिए भी अलग तरह से लोगो को डिजाइन किया जाता है। इसीलिए अगर आप लोगो बनाने जा रहे हैं तो पहले आपको यह भी समझना होगा कि किस तरह की चीज के लिए कौन सा लोगो बनाया जाता है।
जैसे आप किसी म्यूजिक लेबल के लिए कोई gaming logo नहीं बना सकते हैं और ना ही किसी gaming logo के लिए horror logo बना सकते हैं। इसीलिए लोगो बनाते समय ये बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप लोगो के डिजाइन के बारे में भी अच्छे से सीखे। क्योंकि तभी आप वैसे logo design कर पाएंगे जैसा professionals करते हैं।
अलग अलग तरह के Logo के बारे में जानें
अगर आप ऐसा लोगो बनाना चाहते हैं जिसके लिए लोग पैसे देने से पहले बिल्कुल भी ना हिचके तो आपको पहले ऐसे Logo के बारे में जाना होगा जिसे लोगो ने पहले ही बहुत ही ज्यादा पसंद किया है।
और ये जानने की कोशिश करनी होगी कि उस लोगो में ऐसी क्या खास बात है जो वो Logo मार्केट में इतना चल गया। जब आप दूसरों के Logo को देखकर और उनसे सीखने के बाद अपना लोगो बनाएंगे तो आप Logo बनाने में वह गलती कभी नहीं करेंगे जो beginners करते थे।
Logo को imagine करे
Logo बनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप Logo को अपने दिमाग में इमेजिन करें। आप जिस चीज के लिए भी लोगो बनाना चाहते हैं अगर आप Logo को पहले इमेजिन करेंगे तो आप उस Logo में नई-नई चीजें Add कर पाएंगे और कुछ ऐसा क्रिएट कर पाएंगे जो शायद आप के मोबाइल से एक बार में create न हों।
Logo बनाने के पीछे का कारण जाने
अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो आपको ये बात पता होगी कि कई Logo ऐसे होते हैं जिनमें खास तरह का मैसेज छुपा रहता है। तो कोई भी logo बनाने से पहले ये बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप Logo बनाने से पहले यह बात जान ले कि आप जो Logo बनाने जा रहे हैं उसे बनाने के पीछे का कारण क्या है ?
क्योंकि जब आपको पहले से ही अपने Logo बनाने का कारण पता होगा तब आप Logo को और भी अच्छी तरह से बना पाएंगे। और ऐसा भी हो सकता है कि logo बनाने के लिए Logo बनाते समय आप उस Logo को डिजाइन करने का purpose, Logo के अंदर message create कर सकें।
Logo कैसे बनाये?
वैसे तो अब तक हमने आपको जितनी भी बातें बताइ है वह सारी बातें आपको Logo बनाने के लिए जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। लेकिन Logo बनाने के लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए गए बातों को फॉलो करना होगा –
1. Logo बनाने के लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल पर Logo बनाने वाला कोई एप्लीकेशन डाउनलोड कीजिए। वैसे तो play Store पर कई सारे ऐसे एप्लीकेशन है जो आपको Logo बनाने की सुविधा देते हैं पर उन सभी एप्लीकेशन में जो Application सबसे ज्यादा अच्छा है वो है – Canva. तो आप अपने मोबाइल पर इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लीजिए।
2. Canva इंस्टॉल हो जाने के बाद आप इसे ओपन कर लीजिए और Google या Facebook से login कर लीजिए।
3. Login करने पर आप के सामने Canva का homepage open हो जायेगा।
4. Canva का होम पेज ओपन हो जाने के बाद आपको ऊपर Search bar में Logo लिखकर सर्च करना होगा।
5. जब आप Logo लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने Gaming, circle कई सारे ऑप्शन आ जाए जायेंगे। तो आप को जिस भी ऑप्शन पर क्लिक करना है आप उस पर क्लिक कर दीजिए। जैसे अगर आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट को देखेंगे तो मैंने वहां पर Circle logo पर क्लिक किया है।
6. जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने कई सारे Circle logo के ऑप्शन दिखाई देना शुरू हो जाएंगे।
7. वैसे तो ये template बिल्कुल फ्री है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इनमें से किसी भी template को चुन कर उसे edit भी कर सकते हैं।
8. Edit करने के लिए आपको canva page के नीचे वाले tool bar में कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। आप उन tools का यूज करके editing कर सकते है।
9. लेकिन कोई template चुनने के बाद भी अगर आपको वो template पसंद नहीं आता है तो आप template के option में जाकर और भी कई सारे template देख सकते है और उनमें से जो टेम्पलेट आप को पसंद आए आप उसे सिलेक्ट कर सकते है।
10. इसके बाद आप elements में जाकर अपने logo में अलग अलग चीजों को अपने डिजाइन के हिसाब से लगा सकते हैं।
11. और अगर आप अपने logo में text लगाना चाहते है तो आप toolbar के नीचे दिखाई दे रहे text के icon पर क्लिक करके आपको जैसा भी text अपने logo में डालना है आप पैसा text लिख सकते हैं।
12. अगर आपको अपने Logo का background बदलना है तो आप background पर क्लिक करके आसानी से अपने बैकग्राउंड को बदल सकते हैं।
13. इतना हो जाने के बाद आपको canva के एडिटिंग पेज में आ जाना है और ऊपर दिखाई दे रहे नीचे down के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
14. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपका Logo बनकर तैयार हो जाएगा।
तो इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल से logo बना सकते हैं। अगर आपको इन स्टेप्स में कुछ दिक़्क़त आ रही हो तो यह वीडियो देख सकते हो;
वैसे तो इस तरीके से आप किसी भी चीज का logo बहुत ही आसानी से बना सकते हैं लेकिन आपको कोई परेशानी ना हो, इस चीज को ध्यान में रखते हुए हमने आपको अलग-अलग चीजों के लिए भी अलग से Logo बनाना सिखाया है।
YouTube Logo कैसे बनाये?
जिन Logo का YouTube channel होता है उन्हें अपने चैनल के लिए Logo बनाना पड़ता है और आपका चैनल जिस चीज के बारे में है। आपको उसी से जुड़ा Logo बनाना पड़ेगा। तो ऐसे में अगर आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए Logo बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए steps फॉलो कर सकते हैं –
1. Logo बनाने के लिए Picsart App सबसे अच्छा काम करता है। तो यूट्यूब चैनल का लोगो बनाने के लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल में Picsart इंस्टॉल कर लीजिए।
2. Picsart इंस्टॉल करने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे + के बटन पर क्लिक करके background को सेलेक्ट कर लीजिए।
3. background select हो जाने के बाद आपको tools में जाकर अपने logo के साइज को crop कर लेना है।
4. अब अपना logo क्रिएट करने के लिए आपको text पर जाना होगा और यहां पर आपका चैनल का जो नाम है उसका first letter डालना होगा।
5. उसके बाद आप अपने text को अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं और उसमें कलर डाल सकते हैं।
6. Text को attractive बनाने के बाद आपको अब शायद ऐसा लग रहा होगा कि अभी कुछ कमी है तो आप यहां पर cut लगा सकते हैं। मतलब कि आपको दो text को जोड़ता हुआ एक suitable cut लगाना होगा।
7. इस तरह से कट लगाने से आपका logo professional जैसा लगने लगेगा।
8. इतना हो जाने के बाद अब आप चैनल का नाम नीचे लिख दीजिए और फिर tool में जाकर आप अपने logo के ऊपर circle draw कर दीजिए।
9. थोड़ा adjust कर देने से ही आपका Logo को बिल्कुल professional जैसा दिखने लगेगा और कोई भी नहीं बोल पाएगा कि जो logo आप ने बनाया है वो किसी expert ने नहीं बल्कि आप ने बनाया है।
10. Logo create हो जाने के बाद आप उसे PNG या फिर किसी भी format में save करके उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपने यूट्यूब चैनल के लिए एक सुंदर दिखने वाला professional logo तैयार कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप यह वीडियो देख सकते हो;
Gaming Logo कैसे बनाये?
अगर आपका कोई Gaming youtube channel है या फिर अगर आपके कोई कंपनी है जिसके लिए आप gaming logo बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए steps को फॉलो करके एक अच्छा गेमिंग लोगो तैयार कर सकते हैं –
1. Gaming लोगो बनाने के लिए Canva सबसे अच्छा एप्लीकेशन है क्योंकि इसमें आपको कई सारे ऐसे element और template मिल जाते हैं जिससे कि आप cool gaming logo बना सकते हैं। ऐसे में अगर आपके मोबाइल में canva नहीं है तो आप उसे प्ले स्टोर से पहले इंस्टॉल कीजिए
2. App इंस्टॉल करने के बाद आप इसे लॉगिन करके ओपन कर लीजिए। Login करते ही आप सीधे homepage में पहुंच जाएंगे यहां पर आप सीधे search bar में gaming logo लिखकर सर्च कीजिए।
3. जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने अलग-अलग तरह के gaming Logo template आ जायेगा। तो आप अपने पसंद का कोई भी template चुन लीजिए। या फिर अगर आप को blank page चाहिए तो आप blank पर क्लिक कर सकते हैं।
4. जैसे ही आप blank पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने कुछ ऐसा पेज ओपन हो जाएगा तो Logo बनाने के लिए आपको सबसे पहले background के color को change करना होगा। आप नीचे दिख रहे color के बटन पर क्लिक करके आसानी से background का color बदल सकते हैं।
5. इसके बाद आपको अपने Logo में जो element डालना है उसके लिए आपको नीचे दिखाई दे रहे element के tool पर जाना होगा। जैसा कि आपको पता है कि gaming Logo में element कितना जरूरी होता है! तो आपको भी अपने Logo में अच्छा सा element लगाना पड़ेगा।
6. अब आपको अपने Logo में अपना नाम डालना होगा। तो आप + बटन पर क्लिक करके text मे जाकर अपने नाम के text को और अच्छे से डिजाइन कर सकते हैं।
7. जैसे आपको पहले बताया था अगर आपने अपने Logo के लिए कुछ अलग डिजाइन होता है तो आप अपने हिसाब से यहां नीचे दिखाई दे रहे tools का इस्तेमाल करके अपने पसंद का Logo create कर सकते हैं।
8. जब आपका Logo create हो जाए तो आप ऊपर दिखाई दे रहे down arrow के बटन पर क्लिक करके बहुत ही आसानी से अपने बनाए Logo को png, jpeg किसी भी फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और आसानी से उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Apne Naam Ka Logo Kaise Banaye?
अगर आप घर में ही कोई छोटा मोटा बिजनेस करते हैं और अपना brand बनाने के लिए अपना कोई logo बनाना चाहते हैं। तो आप अपने नाम का लोगो भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में PicsArt App इंस्टॉल करना पड़ेगा। इसके बाद आपको नीचे बताए गए steps को फॉलो करना होगा –
1. PicsArt इंस्टॉल करने के बाद जब आप इसे ओपन करेंगे तो आपको Login करने के लिए कहा जाएगा तो आप सीधे login कर लीजिए।
2. Login कर लेने के बाद आपके सामने एक नया page ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको ऊपर एक सर्च का बटन देखने को मिलेगा। आप सर्च बटन पर क्लिक करके logo search कीजिए।
3. जैसे ही आप सर्च करेंगे वैसे ही आपके सामने कई सारे logo के डिजाइन आना शुरू हो जाएंगे तो आप वहां से अपने Logo के मुताबिक कोई डिजाइन देख लीजिए और फिर उस डिजाइन को सिलेक्ट कर दीजिए।
4. इतना हो जाने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन हो जाएगा यहां पर आपको नीचे कई सारे अलग अलग तरह के tools देखने को मिलेंगे।
5. तो अब आप सीधे text पर क्लिक करके अपना नाम लिख सकते हैं।
6. नाम लिखने पर आपको जो text देखने को मिलेगा वो थोड़ा अगर बड़ा होता है तो आप उसे एडजस्ट कर लीजिए और फिर नीचे दिए गए text के tools का use करके अपने नाम को और भी ज्यादा attractive बना सकते हैं।
7. अपने Logo के नाम और उसकी डिजाइन को और अच्छा बनाने के लिए आप उसका कलर चेंज कर सकते हैं और stroke में जाकर text को bold करके और उभार कर दिखा सकते है।
8. इतना हो जाने के बाद आप अपने Logo को okay कर दीजिए और फिर ऊपर दिखाई दे रहे डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके अपने logo को किस भी format में डाउनलोड कर सकते हैं।
तो इस तरीके से आप बहुत आराम से अपने नाम का एक अच्छा सा Logo बना सकते हैं।
Channel Logo कैसे बनाये?
चैनल का लोगो बनाने से अगर आप का मतलब यूट्यूब चैनल के Logo बनाने से है तो आप ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए बहुत ही आसानी से अपने youtube चैनल के लिए अपने पसंद का professional logo अपने मोबाइल से ही बना सकते हैं।
Instagram Logo कैसे बनाये?
अगर आप का इंस्टाग्राम में कोई पेज है और आप आप अपने इंस्टाग्राम को प्रोफेशनल पेज में बदलना चाहते हैं इसके लिए अगर आपको logo बनाना है तो आप उसके लिए नीचे बताई गई बातों को फॉलो कीजिए –
- जैसा कि मैंने आपको बताया कि लोगो डिजाइन करने के लिए मोबाइल में ही सारे एप्लीकेशन होता है जिसकी मदद से आप कोई भी Logo बना सकते हैं।
- तो ऐसे में अगर आपको अपने इंस्टाग्राम पेज के लिए कोई Logo तैयार करना है तो सबसे पहले आपको यह सोचना होगा कि आप अपने instagram में Logo को किस चीज के बारे में बताने का सोच रहे हैं।
- जितना हो सके आपको ये चीज उतने डिटेल में सोचना पड़ेगा।
- जब आपको समझ में आ जाए कि आपको अपने इंस्टाग्राम के लिए किस तरह का Logo चाहिए तो आप ऊपर बताए गए किसी भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके अपना लोगो डिजाइन करना शुरू कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पेज के लिए लोग बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है बस आपको पहले थोड़ा यह सोचना होगा कि आप किस तरह का लोगो बनाना चाहते हैं!
Photography Logo कैसे बनाये?
आपने देखा होगा कि जो लोग फोटोग्राफर होते हैं उनके Logo के डिजाइन कुछ अलग ही टाइप की होती है जो दिखने में बहुत ही ज्यादा attractive लगती हैं। तो अगर आप एक फोटोग्राफर है और आपको अपने लिए कोई Photography logo बनाना है तो आप नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं –
1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर या फिर अपने कंप्यूटर पर pixelab ओपन करना होगा।
2. pixelab ओपन कर लेने के बाद आपको सबसे पहले 3 dots पर क्लिक करके इमेज साइज में जाकर अपने Logo के इमेज साइज को सही करना होगा।
3. Image size के लिए आप को 3840×3840 के साइज को सिलेक्ट करना होगा क्योंकि यही Logo का size होता हैं।
4. इतना कर लेने के बाद आपको सबसे पहले अपने Logo के color को चेंज करना होगा तो अगर आप कंप्यूटर में लोगो डिजाइन कर रहे हैं तो आप दाहिने तरफ दिखाई दे रहे कलर पर क्लिक करके logo के background को कलर कर सकते हैं।
5. जैसा कि आपने देखा होगा कि फोटोग्राफी लोगो में ज्यादातर text होता है। तो आपको भी सबसे पहले + के बटन पर क्लिक करके text add करना होगा। ध्यान रहे कि आपको सबसे पहले अपना नाम लिखना हैं।
6. नाम लिख लेने के बाद आपको text tool में text की डिजाइन change करने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे text format मिलेंगे तो आप उनमें से किसी भी फॉर्मेट को चुन सकते हैं।
7. अपने नाम डिजाइन कर लेने के बाद अब आपको अपने Logo में photography लिख कर डालना होगा। आप ठीक उसी तरीके से फोटोग्राफी लिखिए और फिर उसे डिजाइन कर दीजिए।
8. Design हो जाने के बाद आप को उसमे camera का छोटा सा icon डालना होगा ताकि आप का logo और भी अट्रैक्टिव लगे।
9. Camera के icon को adjust कर लेने के बाद आपको background में जाकर अपने logo के background को transparent करना होगा ताकि आप उसका इस्तेमाल जहां चाहे वहां कर सके।
10. फिर आप को 3 dots पर क्लिक करके अपने फोटोग्राफी लोगो को Save करना होगा।
3D Logo कैसे बनाये?
3D लोगो बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है और अब तक आप जिस तरीके से Logo बनाते आ रहे थे आपको उसी तरीके से Logo बनाना बस 3D logo बनाने के लिए आप जिस भी तरह के elements या फिर text की डिजाइन चुने।
आपको उसमें यह ध्यान रखना होगा कि उसकी graphics बहुत ही ज्यादा अच्छी हो और Logo की जो डिजाइन हैं वो ज्यादा उभर कर दिखे। अगर आप इन सारी बातों को फॉलो करते हुए लोगो डिजाइन करते हैं तो आप बहुत अच्छा Logo क्रिएट कर पाएंगे।
Picsart से Logo कैसे बनाये?
यह बात तो आप भी जानते होंगे और मैंने खुद भी अभी आपको बताना है कि picsart Logo बनाने के लिए बहुत ही अच्छा एप्लीकेशन माना जाता है। खासकर तब जब आप मोबाइल से Logo बना रहे हो!
और अगर आपने ध्यान दिया हो तो मैंने picsart से logo बनाने के बारे में इस आर्टिकल में आप को दो बार बताया आप दोनों में से किसी भी तरीके को फॉलो करते हुए picsart से professional type की logo तैयार कर सकते हैं।
MS Word में Logo कैसे बनाये?
शायद आपको ये बात पता ना हो पर अगर आप चाहे तो आप Ms word में logo में भी एक्सपर्ट के तरह लोगो डिजाइन कर सकते हैं, अगर आपको नहीं पता कि एमएस वर्ड में Logo किस तरह से डिजाइन की जाती है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर Ms word ओपन करना पड़ेगा।
2. इसके बाद आपको ऊपर दिखाई दे रहे layout के ऑप्शन पर क्लिक करके सबसे पहले आपको अपने page के orientation को change करके landscape में करना होगा। जैसा कि आप screenshot में देख सकते हैं।
3. इसके बाद आपको इन insert के बटन पर क्लिक करना है और फिर फोटो में जाकर उस फोटो को सिलेक्ट करना है जिससे आप अपने logo में डालना चाहते हैं।
4. फोटो नहीं आने के बाद आपको उस पर क्लिक करके फॉर्मेट पर क्लिक करना है और position की ऑप्शन पर क्लिक करके उस फोटो के position को सही करना है।
5. फोटो के पोजीशन को सही करने के बाद आप बाएं तरफ दिखाई दे रहे effect color के विकल्प पर क्लिक करके अपने फोटो का कलर चेंज कर सकते हैं।
6. इतना हो जाने के बाद अगर आप अपने Logo में कोई shape डालना चाहते हैं तो आप insert में जाकर shape पर क्लिक करके अपने पसंद का कोई भी शेप डाल सकते हैं और फिर उसमें अलग से कलर फिल भी कर सकते हैं।
7. Shape लगाने के बाद अगर आप उस shape में कोई फोटो वगैरा ऐड करना चाहते हैं तो आप insert में जाकर Add कर सकते हैं।
8. इतना हो जाने के बाद आप अपने logo का नाम वहां पर लिख दीजिए।
9. और फिर Menu में जाकर अपने text को जैसे मन करे वैसे कस्टमाइज कर दीजिए।
इतना सब कर लेने के बाद आपका Logo पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो आप इसे पीडीएफ फॉर्मेट में कन्वर्ट करके सेव कर लीजिए। इस तरह से Logo बनाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर आपको अपने Logo में छोटी सी छोटी डिटेलिंग करनी है तो आप एमएस वर्ड में ही अपना logo बनाइए।
Corel Draw में Logo कैसे बनाये?
Corel draw में logo बनाना बहुत से लोगो के लिए बहुत ही मुस्किल होता है लेकिन अगर आप नीचे बताए तरीके से logo डिजाइन करते हैं तो आप सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही प्रोफेशनल जैसी Logo बना पाएंगे।
1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर Corel draw ओपन करना होगा।
2. इसके बाद अपना लोगो डिजाइन करने के लिए आपको F7 press करना होगा जिससे कि आपके कर्सर में circle का shape आ जायेगा। तो आप उसे माउस की मदद से drag करके सिलेक्ट कर लीजिए।
Note – आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूं कि Coral draw में ज्यादातर ऐसे ही logo बनाए जाते हैं जिसमें केवल sign होते है जैसे chrome का logo!
3. तो अब आपको अपने Logo में जिस भी तरह का shape डालना है उसे बाय तरफ दिखाई दे रहे tools की मदद से अपने Logo में डाल दीजिए।
4. और फिर माउस का इस्तेमाल करके उन सभी लाइनों को एडजस्ट कर दीजिए।
5. जब आप देखें कि आप के logo का पूरा layout तैयार चुका है तो आप उसमें color Add कर दीजिए।
ऐसे में अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आप बहुत ही आसानी से Logo बना सकते हैं।
Professional Logo कैसे बनाये?
अगर आप प्रोफेशनल लोगो बनाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए किसी एक्सपर्ट के पास जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप खुद ही अपना मोबाइल खोल कर एक professional logo Logo बना सकते हैं।
यहां पर मैं आपको एक लोगो डिजाइन करने के बारे में नहीं बताऊंगा क्योंकि ऊपर मैंने आपको step by step guide दी है जिसे अगर आप फॉलो करेंगे तो एक प्रोफेशनल लोगो बना पाएंगे। लेकिन प्रोफेशनल लोगो बनाने के लिए आप को उसके अलावा भी कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा जैसे –
• अगर आप चाहते हैं कि आपका लोगो देखने में बिल्कुल प्रोफेशनल के जैसा हो तो आप जिस भी category का लोगो बना रहे हैं आपको सबसे पहले उस category के सभी अच्छे अच्छे logo को analyse करना होगा।
• सारे logo को देखने के बाद आप देखिए कि उन सब में सबसे अच्छा logo कौन सा है और उसमें ऐसी कौन सी बात है जो उसे बाकी सभी logo से अलग बनाती हैं।
• सभी अच्छे अच्छे logo की खास बातों को नोट करके आप उसे अपने Logo बनाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
जब आप एक्सपर्ट को एनालाइज करके अपना लोगो डिजाइन करेंगे तो आप बहुत ही ज्यादा अच्छा logo क्रिएट कर पाएंगे।
Note – मेरे हिसाब से अगर आपको एक अच्छा Logo बनाना है तो आपको सबसे पहले अपने इमेजिनेशन के घोड़े को दौड़ाना होगा। और जिस तरह के Logo आप चाहते हैं उसके बारे में अपने दिमाग में सोच कर फिर उसे बनाना शुरू करना होगा क्योंकि सारे प्रोफेशनल लोग किसी तरह से अपने Logo को डिजाइन करते हैं।
तो दोस्तों उम्मीद है की अब आपको लोगो बानने से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगा की Logo कैसे बनाये? ऑनलाइन फ्री में कोई भी लोगो कैसे बनाये?
FAQ
मोबाइल से आप खुद ही logo maker App का इस्तेमाल करके बिना ₹1 खर्च किए अपना Logo बना सकते हैं।
Text, photo, graphics, elements आदि का इस्तेमाल करके आप आसानी से मोबाइल में डिजाइन बना सकते हैं।
Canva, PicsArt, pixelab जैसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप खुद का लोगो बना सकते हैं।
इस लेख मे हमने आपको How to make logo in hindi? Logo Kaise Banaye In Hindi? 3D, Transparent, Stylish Logo कैसे बनाये? लोगो बनाने का Apps और Website कोन कोन से हैं. के बारे मे बताया है और लोगो बनाने के सभी तरह के तरीकों को भी समझाया है।
Hope की आपको Logo कैसे बनाये? ऑनलाइन फ्री में कोई भी लोगो कैसे बनाये? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफुल लगा होगा।
अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.
Nice information, thanks a lot for the information
nice post
bhut Hi aacha Article hai Sir Thunks Iss logo Kaise Bnaye Article Ko Share karne Ke Liye
thanks & keep visit.
NeW JODHPURI SAFA And SHERWANI House
KHATIPURA JAIPUR
MAA ANNPURNA AUTO PARTS CHIREIYAKOT