कंप्यूटर में फोल्डर कैसे बनाये? (स्टेप by स्टेप)

0

दोस्तों अगर आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते होंगे तो आपने देखा होगा कि कंप्यूटर में कई अलग-अलग तरह के फोल्डर्स होते हैं। जिसमें अलग-अलग तरह की फाइल्स होती हैं और कंप्यूटर में इन फाइल्स को मैनेज करने के लिए फोल्डर बनाए जाते हैं।

ऐसे में अगर आप को अपने कंप्यूटर में भी बहुत सारा डाटा है जिसे आपको manage करना है! तो आपको कंप्यूटर में फोल्डर बनाना होगा। आइए जानते हैं कि कंप्यूटर में फोल्डर कैसे बनाते हैं?


कंप्यूटर में फोल्डर क्या होता है?

फोल्डर कंप्यूटर की डायरेक्टरी होती है जिसमें कंप्यूटर में मौजूद अलग अलग files होती है उसको एक जगह करके रखा जाता है। आसान भाषा में आपके समझ सकते हैं कि फोल्डर एक बॉक्स होता है जिसमें अलग-अलग फाइल्स को रखते हैं।


क्योंकि फोल्डर में रखने पर फाइल्स ना सिर्फ एक जगह पर रहते हैं बल्कि सुरक्षित भी रहते हैं। और फोल्डर का एक फायदा यह भी होता है कि जब भी आपको कोई फाइल खोज नहीं होती है तो वो आपको आसानी से मिल जाती है।

कंप्यूटर में फोल्डर कैसे बनाये?


1. फोल्डर बनाने के लिए आपको सबसे पहले यह डिसाइड करना होगा कि आप कहां पर फोल्डर बनाना चाहते हैं!

2. डेस्कटॉप (होम स्क्रीन) पर फोल्डर बनाने के लिए आपको अपना माउस लेना है और माउस पर right click कर देना है।right click

3. जैसे ही आप right click करेंगे वैसे ही आपके कंप्यूटर पर एक छोटा सा menu open हो जायेगा जिसमे आप को New के अंदर folder का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा तो आप उस पर क्लिक कर दीजिए।


new , folder

4. न्यू फोल्डर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फोल्डर क्रिएट हो जाएगा जिस पर डबल क्लिक करके आप उसका नाम बदल दीजिए।

rename


5. इतना करते ही आपका फोल्डर क्रिएट हो जाएगा अब आप इसमें अपनी पसंदीदा Files और डाटा रख पाओगे।

Shortcut Key से कंप्यूटर में फोल्डर कैसे बनाएं?

1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कीबोर्ड पर Ctrl Shift+ N के बटन को एक साथ दबाना है।

2. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही वैसे ही आपके सामने नया फोल्डर क्रिएट हो जाएगा।

3. अब आप उसके नाम पर क्लिक करके अपना नाम चेंज कर लीजिए और जिस नाम से आप फोल्डर बनाना चाहते थे वो नाम रख लीजिए।

4. इस तरह से आप का फोल्डर तैयार हो जाएगा और आप इसमें कोई भी फाइल सेव करके रख सकते हैं।

कंप्यूटर में फोल्डर को डिलीट कैसे करते है?

जिस तरह से फोल्डर को क्रिएट करना बहुत ज्यादा आसान होता है उसी तरह से आप बहुत ही आसानी से फोल्डर को डिलीट कर सकते हैं। अगर आपके कंप्यूटर में कोई फोल्डर है ऐसा है जो अब आपको नहीं चाहिए तो उसे इस तरीके से डिलीट कर सकते है;

1. फोल्डर को डिलीट करने के लिए आपको पहले उस फोल्डर राइट क्लिक करके सिलेक्ट करना होगा।

2. फोल्डर सिलेक्ट हो जाने के बाद आप या तो उसे right click करके delete के बटन पर क्लिक करके फोल्डर को डिलीट कर सकते हैं।

नोट: अगर आप चाहे तो आप फोल्डर को सिलेक्ट करके सीधे कीबोर्ड में दिखाई दे रहे delete बटन को press करके भी फोल्डर को तुरंत डिलीट कर पाओगे।

तो इस तरह से आप अपने कंप्यूटर में कहीं पर भी कोई भी फोल्डर बना सकते हो और उसको डिलीट कर सकते हो।

यह भी पढ़ें;

Previous articleWhatsApp के About में क्या लिखें? (Girls & Boys)
Next articleGenYouTube [गेन यूट्यूब] 2024 Download YouTube Videos
Mahipal Negi
महिपाल उत्तराखण्ड से हैं। इन्हें मोबाइल तकनीक के क्षेत्र में पाँच सालों से भी ज़्यादा का अनुभव है। यह इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़े टुटोरिअल शेयर करते हैं। यह पिछले काफ़ी समय से FutureTricks ब्लॉग पर लेखक एवं एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here