MS Word में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे? (सरल तरीक़ा)

0

क्या आप भी ये जानना चाहते हैं की MS Word में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे? तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है इस आर्टिकल में हम ms word में hindi typing करने के तरीको के बारे में बताने वाले है। इसके लिए बस आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

MS Word में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे? (सरल तरीक़ा)

आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है पर इंग्लिश की तरह हिंदी में टाइप करना आज भी आसान नही है! चाहे आपको आर्टिकल या कोई निबंध लिखना हो MS Word में हिंदी टाइपिंग करना इंग्लिश के मुकाबले ज्यादा कठिन होता है!


हिंदी में टाइपिंग करने पर मात्राओं और व्यंजन का सामना करना पड़ता है जबकि इंग्लिश में कुल 26 अल्फाबेट होते है जिससे इंग्लिश टाइपिंग में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। इस आर्टिकल में हम उन तरीको के बारे में समझेंगे जो हमारी ms word में हिंदी टाइपिंग करने में मदद करेंगे, आईये उन सभी तरीको के बारे में विस्तार से समझते हैं।

MS Word क्या है?

जैसा कि हम सभी जानते है ms word Mircrosoft office suite का ही हिस्सा है जिसमें हम विभिन्न प्रकार की जानकारियां, रिज्यूम या कोई डॉक्यूमेंट तैयार करते हैं और इसमें assignment वैगरा भी तैयार किये जाते है।


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हमें अलग अलग fonts, डिज़ाइन देखने को मिल जाते है जो हमारे कंटेंट को और भी रोचक बनाते हैं। Ms वर्ड में कंटेंट बनाते समय grammer और speling मिस्टेक को भी जांचना बहुत ही आसान है।

MS Word Me Hindi Typing Kaise Kare?

MS Word में हिंदी टाइपिंग करने के बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन मै आपको 3 आसान तरीकों के बारे में बताऊंगा जिन्हें इस्तेमाल करके आप बड़ी ही आसानी से हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे।

MS Word में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए

इस तरीके में अपको किसी भी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की जरूरत नही होगी इसके लिए आपको प्रैक्टिस करनी होगी क्योंकि ये तरीका हमे ms word के अंदर ही देखने को मिल जाता है और ये तरीका थोड़ा मुश्किल भी है। आइए जानते हैं की किस तरह से आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।


Step1. सबसे पहले आपको MS Word open करना है। अब आपको Fonts पर क्लिक करके Kurki dev 010 Fonts Select कर लेना है।

Step2. अब आपको keyboard की मदद से कुछ टाइप करके देखना है। अगर आपको शुरू में टाइपिंग करने में परेशानी आ रही है तो आप इस हिंदी कीबोर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कौन सा अक्षर कहां पर मौजूद है।


दोस्तो यह तरीका उन लोगो के लिए है जो हिंदी टाइपिंग सीखना चाहते हैं, इस तरीके से शुरू में आपको परेशानी देखने को मिल सकती है लेकिन जब आपको इसकी प्रैक्टिस हो जायेगी तब आप इस तरह से हिंदी टाइपिंग करने में एक्सपर्ट हो जायेंगे।

सॉफ्टवेर की मदद से MS Word में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे?

अगर आपके पास इतना समय भी नहीं है की आप हिंदी टाइपिंग सीख सके। तो ये तरीका आपके लिए बहुत बढ़िया साबित होने वाला है इसमें आपको हिंदी टाइपिंग करने के लिए एक टूल को डाउनलोड करने की जरूरत होगी जिसे आप बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते है आइए जानते है ।


Step1. सबसे पहले आपको अपने laptop/computer की सेटिंग पर चले जाना है। अब आपको Time & Language पर क्लिक करना है।

Step2. अब आपको language & region पर क्लिक करना है।

Step3. जैसे ही आप इस पर click करेंगे आपके सामने Add Language करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अपको उस पर क्लिक करना है।

Step4. अब आपके सामने कई भाषाएं देखने को मिलेगी अब आपको सर्च बॉक्स में हिंदी सर्च करना है

Step5. हिंदी भाषा आने के बाद आपको next पर क्लिक करना है। Next पर क्लिक करने के बाद आपको इसे इंस्टॉल कर लेना है।

Step6. कुछ समय में इंस्टाल होने के बाद आपको हिंदी भाषा दिख जायेगी अब आपको 3 डॉट पर क्लिक करना है और language option पर क्लिक करना है।

Step7. अब आपको add a keyboards पर click करने के बाद Hindi Phonetic पर क्लिक करना है।

Step8. अब आपको ms word में आ जाना है। Ms word में आने के बाद आपको window + space दबा कर हिंदी सिलेक्ट कर लेना है। उसके बाद आप हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे।

उसके बाद आप हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे।

तो कुछ इस तरह से आप अपने कंप्यूटर में हिंदी भाषा को ऐड कर सकते है जिसके बाद आप ms word में हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे ये तरीका काफी सरल और अच्छा है। अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में अलग window इनस्टॉल है तो आपको इंटरफ़ेस थोड़ा अलग देखने को मिल सकता है लेकिन आपको इस तरीके को हो फॉलो करना है।

MS Word में हिंदी Voice टाइपिंग कैसे करें?

दोस्तो कई बार हमे काफी ज्यादा कंटेंट लिखना होता है ऐसे में बोलकर टाइपिंग करना फायदेमंद साबित होता है, बस आपको उसके लिए हम वाइस टाइपिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। वाइस टाइपिंग करने के लिए हमे गूगल डॉक्यूमेंट की मदद लेनी होगी जो हमे वाइस टाइपिंग करने के लिए अलग से फीचर देता है।

 फिर हम उस हिंदी कंटेंट को ms word फाइल में डाउनलोड कर सकते है और या उस कंटेंट को कॉपी करके ms word में पेस्ट कर सकते है इस तरह से हमें किसी भी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की जरूरत नही पड़ेगी। तो आइए जानते है हिंदी में वाइस टाइपिंग कैसे करें?

#1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र ओपन कर लेना है, अब आपको Google Document ओपन करना है।

#2. Google Document ओपन होने के बाद आपको सबसे ऊपर की लाइन में टूल्स में क्लिक करना है।

#3. जैसे ही आप टूल्स पर क्लिक करेंगे सबसे नीचे आपको Voice Typing का ऑप्शन देखने को मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

#4. अब आपकी स्क्रीन पर माइक का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा उसमें आपको english भाषा देखने को मिलेगी जिसे आपको हिंदी में बदल लेना है। उसके बाद अब आप हिंदी में Voice टाइपिंग स्टार्ट कर सकते हैं।

#5. जब आपका कंटेंट पूरी तरह तैयार हो जाये तो आपको उसे MS Word में लाने के लिए File ⇒ Download ⇒ Microsoft Word (.docs) क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है।

#6. और आप इसे Control+C करके Copy और MS Word में आकर Control+V करके पेस्ट भी कर सकते हैं, ये तरीका ज्यादा आसान है।

Note:- दोस्तों आप Voice टाइपिंग लैपटॉप में थो बड़ी आसानी से कर सकते हैं लेकिन कंप्यूटर के लिए आपको Mic की जरुरत पड़ेगी जिसके बिना कंप्यूटर में voice टाइपिंग करना मुश्किल काम है। अगर आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करना चाहते है तो आपको Google Input Tools Extension को गूगल क्रोम में ऐड करना होगा जिसके बाद आप गूगल डॉक्यूमेंट के अंदर हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे।

MS Word में हिंदी से इंग्लिश अनुवाद कैसे करे?

हमें कई बार ms word में काम करते समय किसी भाषा का अनुवाद करना होता है या हम हिंदी को इंग्लिश में अनुवाद करना चाहते हैं, इसी काम को करने के लिए ms word में अनुवाद करने का फीचर दिया जाता है अब हम उसी तरीके के बार में बात करने जा रहे हैं।

हम ms word की मदद से किसी भी लैंग्वेज को दूसरी लैंग्वेज में बदल सकते है ये तरीका ms word में ही होता है आइए जानते हैं की किस तरह हम किसी भाषा को दूसरी भाषा में बदल सकते है।

स्टेप1. सबसे पहले आप जिस भी कंटेंट या भाषा को बदलना चाहते हैं उस डॉक्यूमेंट को ओपन कर लीजिए

स्टेप2. अब आपको जिस भी लाइन या पैराग्राफ को दूसरी भाषा में बदलना चाहते हैं उसे ctrl+a press करके सेलेक्ट कर लीजिए।

स्टेप3. अब आपको Home वाली लाइन में 6 नंबर review पर क्लिक करना है

स्टेप4. Review पर क्लिक करने के बाद आपको Translate पर क्लिक करना है।

स्टेप5. Translate पर क्लिक करने के बाद आपको सेकंड नंबर Translate Selected Text पर क्लिक करना है।

स्टेप6. जैसे ही आप उसपर क्लिक करेंगे आपको left side एक बॉक्स में अनुवाद देखने को मिल जायेगा।

इस तरह से आप किसी भी भाषा की लाइन या पैराग्राफ को दूसरी भाषा में बदल सकते है बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा, उम्मीद करते हैं आपको ये तरीको समझ आया होगा।

FAQ:-

Ms word में हिंदी में टाइपिंग कैसे करें।

Ms वर्ड में हिंदी में टाइपिंग करने के लिए आपको हिंदी भाषा को अपने लैपटॉप में ऐड करना होगा। उसके लिए Setting ⇒ time and language ⇒ language ⇒ add hindi language ⇒ install हिंदी को ऐड करने के बाद आपको window+space देकर हिंदी को सेलेक्ट करना है बस अब आप ms word में हिंदी टाइपिंग स्टार्ट कर सकते है

MS word में Spelling कैसे चेक करें?

Ms वर्ड में spelling मिस्टेक जांचने के लिए आप shortcut key F7 पर क्लिक करके स्पेलिंग मिस्टेक का पता लगा सकते है।

English keyboard से हिंदी टाइपिंग कैसे करे?

दोस्तो हिंदी में टाइपिंग करने के लिए आपको google input hindi टाइपिंग टूल को अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करना होगा जिसके बाद आप इंग्लिश keyboard से ही हिंदी में टाइपिंग कर सकते है।

Hindi Fonts कितने types के होते है?

हिंदी fonts के दो प्रकार है।
unicode font
non unicode font

Hindi typing कैसे सीखें? सीखने में कितना समय लगता है?

हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए आपको इंग्लिश ट्यूपिंग से ज्यादा समय लगेगा क्योंकि हिंदी में मात्रा का ध्यान रखना होता है जिसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी! या फिर आप ms word में kurki देव 010 fonts select कर हिंदी टाइपिंग सीखना शुरू कर सकते हैं।

आज हमने इस आर्टिकल की मदद से ये जाना की MS Word में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे? Voice टाइपिंग कैसे करे? आशा करते हैं यह सभी तरीके आसान और समझ आए होंगे। हमारी राय में दूसरा तरीका बेहतर है ms word में हिंदी टाइपिंग करने के लिए।

यह भी पढ़े:

इस तरीके को कई लोग और हम भी इस्तेमाल करते है बस आपको एक बार हिंदी को अपने डिवाइस में add कर लेना है फिर अब जब चाहे हिंदी में टाइपिंग कर सकते है।

Ms word से रिलेटेड किसी भी सवाल पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। बस इसी के साथ हम इस आर्टिकल को समाप्त करते हैं, अगर आपकी इस आर्टिकल से थोड़ी भी मदद हुई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें! हम आपसे मिलते है ऐसे ही किसी दूसरे आर्टिकल के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here