टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये (जाने 11 सरल तरीक़े)

8

डिजिटल इंडिया और टेक्नोलॉजी के बढ़ते हुए इस्तेमाल की वजह से आजकल अधिकतर जगह पर कंप्यूटर पर काम होने लगा है। फिर चाहे वह जगह रेलवे हो, कोई ऑफिस, कंपनी हो या फिर गवर्नमेंट सेक्टर हो। अक्सर विभिन्न प्राइवेट और गवर्नमेंट जॉब के अंतर्गत टाइपिंग एक्सपर्ट की आवश्यकता होती है जो तेज गति के साथ और पूरी एक्यूरेसी के साथ शब्दों को टाइप कर सके। आजके इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की आसानी से अपनी टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये?

टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये (जाने 11 सरल तरीक़े)


अगर आप भी 30 शब्द प्रति मिनट या फिर 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग कर लेते हैं तो आसानी से आप शुरुआत में 12000 से लेकर के 18000 की नौकरी गवर्नमेंट या फिर प्राइवेट सेक्टर में प्राप्त कर सकते हैं और अगर आप सही प्रकार से टाइपिंग नहीं कर पाते हैं तो आप 4 से 5 महीने में ही बेहतरीन टाइपिंग सीख सकते हैं।

इस पेज पर हम जानेंगे कि “टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये” अथवा “फास्ट टाइपिंग कैसे करें?”

अनुक्रम

टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये?

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका होता है किसी कंप्यूटर टाइपिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करना, क्योंकि इसके द्वारा वह कम समय में फास्ट टाइपिंग कर सकते हैं, परंतु काफी लोग ऐसे होते हैं जिनके पास फीस भरने के लिए पैसा नहीं होता है। ऐसे में वह चाहे तो घर पर रहकर ही टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं।


हालांकि इसके लिए उन्हें कम से कम 3 से लेकर के 4 महीने का समय देना पड़ सकता है, परंतु आपको इतना समय लगे यह आवश्यक नहीं है। अगर आप पूरा फोकस लगाकर टाइपिंग की स्पीड बढ़ाने पर ध्यान देते हैं तो आप 1 महीने के अंदर भी बेहतरीन टाइपिंग करना सीख सकते हैं।

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के 11 आसान तरीक़े

टाइपिंग मास्टर का अर्थ होता है एक ऐसा व्यक्ति जो कंप्यूटर पर तेज गति के साथ और पूरी एक्यूरेसी के साथ टाइपिंग कर सकता हो। आप भी टाइपिंग मास्टर बन सकते हैं।

टाइपिंग मास्टर बनने का तरीका क्या हो सकता है, इसकी चर्चा हमने नीचे की है।


1: आरंभ धीमी गति से करें

जहां तक हमें पता है कि आपकी टाइपिंग स्पीड अभी इतनी फास्ट नहीं है, जितना की होनी चाहिए और इसीलिए टाइपिंग स्पीड सीखने के लिए आपको अपनी शुरुआत धीमी गति से करनी चाहिए, क्योंकि जब हमारे द्वारा किसी चीज को पहली बार सीखा जाता है तब हमें उस चीज की पूरी जानकारी नहीं होती है।

अगर हम जल्दबाजी में टाइपिंग सीखना चालू करते हैं तो हम सही प्रकार से टाइपिंग नहीं सीख पाते हैं। इसके अलावा हम टाइपिंग सीखने के लिए जो समय देते हैं वह भी बर्बाद हो जाता है।

इसलिए जब तक आपको टाइपिंग सीखने का सही तरीका पता ना हो, तब तक आप को धीमी गति में अभ्यास करना शुरू करना चाहिए। जैसे कि आपको कीबोर्ड पर अपना हाथ कैसे जमाना है, अपने हाथों की अंगुलियों को कीबोर्ड की कौन सी बटन पर रखनी है और सबसे कॉमन वर्ड कौन-कौन से टाइप होते हैं इत्यादि।


2: कंप्यूटर कीबोर्ड पर हाथों की उंगलियों को एडजस्ट करें

टाइपिंग सीखने के लिए और फास्ट टाइपिंग करने के लिए कंप्यूटर के कीबोर्ड पर आपको अपने हाथों का प्लेसमेंट सही करने की आवश्यकता होती है।

इसके लिए आपको अपने बाएं हाथ की उंगलियों को A, S, D, F पर रखना चाहिए और अपने दाहिने हाथ की उंगलियों को आपको J, K, L और ; पर रखना चाहिए और इसके अलावा आपके जो दोनों अंगूठे हैं उन्हें आपको जो स्पेस बार कंप्यूटर कीबोर्ड पर है उसके ऊपर होना चाहिए।

इस प्रकार से टाइपिंग करने के लिए आपके हाथ का और आपके हाथों की उंगलियों का सही पोजीशन एडजस्ट हो जाता है। आपने देखा भी होगा कि जो लोग फास्ट टाइपिंग करते हैं वह भी अपने हाथों को इसी प्रकार से कंप्यूटर कीबोर्ड पर एडजस्ट करते हैं और धीरे-धीरे उन्हें टाइपिंग करने की इतनी अच्छी प्रैक्टिस हो जाती है कि वह बिना कंप्यूटर की स्क्रीन पर देखे हुए ही सही शब्द कम समय में टाइप करते हैं।


3: स्क्रीन पर लगातार ध्यान दें

जो लोग फास्ट टाइपिंग कर लेते हैं वह लोग बाद में बिना स्क्रीन पर देखे हुए भी टाइपिंग कर लेते हैं परंतु अगर अभी आप टाइपिंग सीख रहे हैं तो आपको टाइपिंग करने के दरमियान स्क्रीन पर अवश्य देखना चाहिए। अगर आप स्क्रीन पर बिना देखे हुए टाइपिंग करेंगे तो आपके काफी शब्द गलत टाइप हो जाएंगे।

यह सब करना शुरुआत में तो आसान नहीं रहेगा परंतु जैसे-जैसे आप प्रैक्टिस करते जाएंगे वैसे वैसे आपको इसका अभ्यास होता जाएगा और 1 दिन ऐसा आएगा कि आप भी एक्सपर्ट टाइपिंग मास्टर की तरह बिना स्क्रीन पर देखे हुए टाइपिंग कर सकेंगे।

4: हाथों को आराम देकर टाइपिंग करें

कम समय में सही और फास्ट टाइपिंग सीखने के लिए यह भी आवश्यक है कि आप अपने हाथों को कंफर्टेबल पोजीशन में रखें क्योंकि जब आपके हाथ कंफर्टेबल पोजीशन में रहेंगे तभी आप बिना थके हुए आसानी से टाइपिंग कर सकेंगे।

अगर आपका हाथ अनकंफरटेबल पोजीशन में है तो इसकी वजह से आपके हाथ और आपके हाथ की उंगलियां दर्द करने लगेंगे और थोड़े समय के पश्चात आपको टाइपिंग करने में बोरियत महसूस होने लगेंगी।

5: एक्यूरेसी पर भी बराबर ध्यान दें

टाइपिंग करने के साथ ही साथ एक सबसे महत्वपूर्ण बात होती है वह यह है कि आपको एक्यूरेसी पर भी बराबर ध्यान देना होता है।

एक्यूरेसी का हिंदी भाषा में मतलब सटीकता होती है अर्थात आप जो शब्द टाइप कर रहे हैं वह एक ही बार में सही प्रकार से टाइप हो रहा है या नहीं, इसके बारे में आपको देखना होता है अथवा जिस स्पेलिंग को आपके द्वारा कंप्यूटर कीबोर्ड के माध्यम से कंप्यूटर पर टाइप किया जा रहा है उसमें कोई गलती है या नहीं इसकी भी देखरेख आपको करनी होती है।

क्योंकि जब आप किसी जगह पर टाइपिंग की नौकरी प्राप्त करने के लिए जाएंगे तो वह लोग आपकी एक्यूरेसी पर और आपकी टाइपिंग स्पीड पर ही फोकस करते हैं और अगर आप की एक्यूरेसी सही नहीं होगी तो आपको नौकरी प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए टाइपिंग सीखने के साथ-साथ स्पीड बढ़ाने पर और एक्यूरेसी पर भी फोकस करें।

6: रोजाना प्रैक्टिस करें

यह बात सर्वविदित है कि कोई भी काम 1 दिन में नहीं सीखा जा सकता है बल्कि उस काम को सीखने के लिए लंबे समय तक अभ्यास करना होता है। इसी प्रकार से अगर आप यह सोच कर बैठे हैं कि आप 4 से 5 दिनों में ही अच्छी टाइपिंग सीख जाएंगे तो यह आपकी भूल है।

बेहतरीन टाइपिंग सीखने के लिए और अच्छा टाइपिंग मास्टर बनने के लिए आपको दैनिक तौर पर टाइपिंग का अभ्यास करना होता है। इसके लिए आप निश्चित समय पर टाइपिंग करना शुरू करें।

7: टाइम टेबल के हिसाब से टाइपिंग करें

हो सकता है कि आपके पास अन्य कई काम भी हो, इसीलिए आपको टाइपिंग करने के लिए समय ना मिलता हो परंतु अगर आप वाकई में टाइपिंग सीखने के लिए प्रतिबद्ध है तो इसके लिए आपको अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय अवश्य निकलना चाहिए।

आप चाहे तो सुबह 6:-00 बजे से लेकर के 7:-00 बजे के बीच टाइपिंग करना सीख सकते हैं या फिर रात में 10:-00 बजे से लेकर के 11:-00 बजे के बीच टाइपिंग करना सीख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाली समय में जब चाहे तब टाइपिंग सीख सकते हैं।

8: यूट्यूब का सहारा लें

अगर टाइपिंग सीखने के लिए आपके पास कोई अनुभवी टाइपिंग मास्टर नहीं है तो ऐसी अवस्था में आपको निराश नहीं होना चाहिए। आपको बस अपने स्मार्टफोन पर या फिर कंप्यूटर की स्क्रीन पर कोई भी यूट्यूब चैनल खोलना चाहिए जिस पर टाइपिंग सिखाई जाती हो।

वहां से आपको टाइपिंग सीखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स प्राप्त होती है। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि फास्ट टाइपिंग कैसे सीखे अथवा कम समय में टाइपिंग कैसे सीखे। इस प्रकार से यूट्यूब चैनल भी टाइपिंग सीखने हेतु आपके लिए सहायक साबित हो सकता है।

9: कंप्यूटर टाइपिंग क्लास ज्वाइन करें

आजकल चाहे शहर हो चाहे ग्रामीण इलाका हो, हर जगह कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ओपन हो गया है, जहां पर अलग-अलग प्रकार के कोर्स करवाया जाते हैं। उन्हीं कोर्स में से कंप्यूटर टाइपिंग कोर्स भी होता है जो कि 3 महीने से लेकर के 4 महीने के आसपास में होता है।

आप चाहे तो किसी गवर्नमेंट या फिर प्राइवेट कंप्यूटर टाइपिंग सेंटर को ज्वाइन कर सकते हैं और वहां पर अनुभवी टाइपिंग सिखाने वाले व्यक्ति की देखरेख में टाइपिंग करना सीख सकते हैं।

10: सही स्पेलिंग याद रखें

कंप्यूटर कीबोर्ड पर टाइपिंग करने के दरमियान आपको टाइप किए जा रहे शब्द की सही स्पेलिंग पता होनी चाहिए। अगर आपको शब्द की स्पेलिंग पता है तो आप आसानी से शब्दों को टाइप कर सकेंगे। अपने खाली समय में आप चाहे तो शब्दों की स्पेलिंग को और उनके उच्चारण करने के तरीके को याद कर सकते हैं।

11: लक्ष्य बनाना

जब तक किसी भी काम के लिए जुनून और लक्ष्य तय नही होता है तब तक उस काम में असफल होने के चांस काफी अधिक होते हैं। चाहे आपका लक्ष्य छोटा हो चाहे आपका लक्ष्य बड़ा हो, आपको अपनी मंजिल को प्राप्त करने के लिए लक्ष्य अवश्य निर्धारित करना चाहिए।‌

आप टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए शुरुआत में 20 मिनट प्रति शब्द का लक्ष्य लेकर के चल सकते हैं और जब आप इस लक्ष्य को प्राप्त कर लें तो उसके बाद आप 40 शब्द प्रति मिनट, उसके बाद 60 मिनट प्रति शब्द का लक्ष्य तय कर सकते हैं।

कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये?

अगर आप अपने मन में इस बात को ठान कर टाइपिंग स्पीड बढ़ाने का अपना सफर शुरू करते हैं कि आपको टाइपिंग मास्टर बन कर रहना है तो निश्चित है कि आप जल्द से जल्द बेहतरीन टाइपिंग कर सकेंगे और अपने आपको टाइपिंग मास्टर कहला सकेंगे। कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए आपको कंप्यूटर के कीबोर्ड पर रोजाना टाइपिंग करने का अभ्यास करना चाहिए।

अगर आप रोजाना 1 घंटे से लेकर के 2 घंटे तक कंप्यूटर कीबोर्ड पर टाइपिंग करने की प्रैक्टिस करते हैं तो धीरे-धीरे आपके हाथ कंप्यूटर कीबोर्ड पर जम जाएंगे और जैसे ही आपके हाथ कंप्यूटर कीबोर्ड पर जम जाएंगे वैसे ही आप यह देखेंगे कि पहले की तुलना में आप वर्तमान में तेज गति के साथ टाइपिंग कर पा रहे हैं और आपकी जो टाइपिंग हो रही है उसमें गलतियां भी कम ही निकल रही है।

लंबे समय तक अभ्यास करने से बची हुई गलतियां भी नहीं निकलती है। कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के नियम के साथ और धैर्य के साथ आप काम करते हैं तो आपकी भी टाइपिंग स्पीड बेहतरीन बन सकती है।

ऑनलाइन टेस्ट देकर टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये?

1: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए हम एक वेबसाइट का इस्तेमाल करेंगे। वेबसाइट के द्वारा टाइपिंग की स्पीड बढ़ाने के लिए सबसे पहले डिवाइस में डाटा कनेक्शन ऑन करें और उसके पश्चात ऊपर दिखाई दे रहे सर्च बॉक्स पर क्लिक करें।

2: अब अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग स्पीड ट्यूटोरियल लिखें और सर्च कर दें।

3: अब आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग वेबसाइट आएंगी, जिनमें से आपको इस वेबसाइट पर क्लिक करना है। ऐसा करने से वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है।

4: हमें उपरोक्त वेबसाइट पर टाइपिंग करने के लिए सबसे पहले अकाउंट बनाने की आवश्यकता होगी। इसके लिए हमें जो रजिस्टर वाली बटन दिखाई दे रही है उस पर क्लिक कर देना है।

5: अब आपको नीचे दी गई जानकारियों को दर्ज करना है।

Username: यहां पर आपको अपना यूजरनेम इंटर करना है। यूजरनेम आप कुछ भी रख सकते है।
Email: यहां पर आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज कर देनी है।

Password: आपको यहां पर अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
Password Again: जो पासवर्ड आपने पहले दर्ज किया है उसे यहां पर दर्ज करें।

6: अब आपको i agree to the terms….. वाला जो बॉक्स दिखाई दे रहा है, उसे चेक मार्क करना है और उसके पश्चात आपको नीचे दिखाई दे रही रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है।

7: अब आपको अपनी ईमेल आईडी ओपन करना है, वहां पर आपको इस वेबसाइट के द्वारा भेजा गया एक ईमेल प्राप्त होता है, उसमें एक लिंक होता है, उसी लिंक पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से आपका ईमेल वेरीफाई हो जाता है। अब आपको स्क्रीन पर जो लॉगइन बटन दिखाई दे रही है उस पर क्लिक करना है।

8: लॉगइन बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगइन पेज आता है जिसमें यूजरनेम वाले बॉक्स में अपना यूजरनेम और पासवर्ड वाले बॉक्स में अपना पासवर्ड डालें और उसके बाद नीचे दिखाई दे रही लॉगइन बटन पर क्लिक कर दें।

9: अब आपको स्क्रीन पर ऊपर दिखाई दे रहे टाइपिंग टेस्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

10: अब आपकी स्क्रीन पर एक खाली बॉक्स आएगा उस पर आपको क्लिक करना है ऐसा करने पर आपके मोबाइल का कीबोर्ड आ जाएगा अब आपको मोबाइल के कीबोर्ड से टाइपिंग करना शुरू कर देना है आप उपरोक्त वेबसाइट में स्क्रीन पर आए हुए लोग को देख सकते हैं।

11: एक बार टाइपिंग करने के पश्चात अगर आप फिर से टाइपिंग करना चाहते हैं तो आपको जो रिसेट वाली बटन दिखाई दे रही है उस पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने से आप फिर से टाइपिंग कर सकेंगे।

इस प्रकार जितनी बार आपका टाइपिंग करने का मन करे आप उतनी बार रिसेट बटन को दबाकर फिर से बॉक्स खाली कर सकते हैं और लगातार टाइपिंग करने का प्रयास कर सकते हैं।

फास्ट टाइपिंग के लिए प्रयोग करें शॉर्टकट

  • Esc:- Escape Key
  • F1 – F12:- Function Keys
  • Tab:- Tab Key
  • Caps Locks:- Caps Locks Key
  • Shift:- Shift Key
  • Ctrl:-Control Key
  • Fn:- Function Key
  • Window:- Window Key
  • Alt:- Alternate Key
  • Spacebar:- Spacebar Key
  • Enter:- Enter Key
  • Backspace:- Backspace Key
  • Arrows:- Up, Down, Left, Right Arrow keys
  • Insert:- Insert Key
  • Prt Scrn:- Print Screen Key
  • Home:- Home Key
  • Scroll Lock:- Scroll Lock Key
  • PgUp:- Page Up Key
  • Pause Break:- Break Key
  • Delete:- Del or Delete Key
  • End:- End Key
  • PgDn:- Page Down Key
  • Num Lock:- Num Lock Key

Keyboard Symbols Names

  • ~:- Tilde
  • ` :-Grave Accent
  • ! :-Exclamation mark
  • @ :-At the rate
  • # :-Hash
  • ₹ :-Rupee sign
  • £ :-Pound sign
  • €:- Euro sign
  • $:- Dollar sign
  • ¢ :-Cent sign
  • ¶:- Pilcrow sign
  • %:- Percent
  • ° :-Degree
  • ^ :-Caret or Circumflex
  • &:-And or Ampersand
  • * :-Star or Asterisk
  • ( :-Open parenthesis
  • ) :-Close parenthesis
  • –:-Hyphen, Minus or Dash
  • _ :-Underscore
  • + :-Plus
  • =:- Equals
  • { :-Open Braces, Curly Brackets or Squiggly Brackets
  • }:- Close Braces, Curly Brackets or Squiggly Brackets
  • [ :-Open Square Brackets
  • ] :-Close Square Brackets
  • | :-Pipe or Vertical bar
  • \ :-Backslash
  • / :-Forward Slash
  • :- :-Colon
  • ; :-Semicolon
  • “ :-Double Quote or Quotation marks
  • ‘ :-Apostrophe or Single Quote
  • < :-Less Than
  • > :-Greater Than
  • , :-Comma
  • . :-Dot or Full Stop
  • ?:- Question Mark

टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए?

टाइपिंग स्पीड को वर्ड पर मिनट में नापा जाता है अर्थात आप 1 मिनट में कितने शब्द टाइप कर सकते हैं। एक अच्छी टाइपिंग स्पीड के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को 1 मिनट के अंदर 60 से 80 वर्ड टाइप करने की आवश्यकता होती है।

अगर आप भी इतने शब्द 1 मिनट के अंदर ही टाइप कर लेते हैं तो आसानी से आप गवर्नमेंट या फिर प्राइवेट सेक्टर में टाइपिंग की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं जिसके तहत आपको डाटा एंट्री ऑपरेटर की भी नौकरी मिल सकती है या फिर आपको टिकट निकालने की नौकरी प्राप्त हो सकती है।

FAQ

टाइपिंग की स्पीड कितनी होनी चाहिए?

टाइपिंग स्पीड को वर्ड पर मिनट में नापा जाता है अर्थात आप 1 मिनट में कितने शब्द टाइप कर सकते हैं। एक अच्छी टाइपिंग स्पीड के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को 1 मिनट के अंदर 60 से 80 वर्ड टाइप करने की आवश्यकता होती है।

एक exam में हिंदी typing में कितनी speed होनी चाहिए?

30 से 35 शब्द प्रति मिनट

टाइपिंग टेस्ट कैसे होता है?

टाइपिंग टेस्ट में आपको कंप्यूटर पर 1 मिनट के अंदर निश्चित वर्ड टाइप करने के लिए कहा जाता है, वह भी पूरी एक्यूरेसी के साथ।

टाइपिंग करते समय कहां नहीं देखना चाहिए?

इधर-उधर

जल्दी जल्दी टाइपिंग कैसे करें?

टाइपिंग मास्टर बनकर जल्दी-जल्दी टाइपिंग कर सकते हैं।

टाइपिंग मास्टर कैसे बने?

टाइपिंग मास्टर का अर्थ होता है एक ऐसा व्यक्ति जो कंप्यूटर पर तेज गति के साथ और पूरी एक्यूरेसी के साथ टाइपिंग कर सकता हो। आप भी टाइपिंग मास्टर बन सकते हैं।

आज के हमारे इस आर्टिकल में हमने आपको टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, यदि आपने हमारा यह आर्टिकल अच्छी तरह से पढ़ लिया है तो अब आपको इस विषय के रूप में पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी है, हम आशा करते हैं कि आपको हमारे यहां आर्टिकल महत्वपूर्ण अथवा पसंद अवश्य आया होगा।

आज के हमारे इस आर्टिकल में आपने जाना है कि कैसे आप अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं, आर्टिकल में आने टाइपिंग स्पीड को पढ़ाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में आपको बताया है.

यदि आपको हमारे यहां आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों अथवा सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले, ऐसे जानकारी भरे ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे, हम अपनी वेबसाइट पर ऐसे ब्लॉग पोस्ट करते रहते हैं।

Previous articlePUBG का बाप कौन है? (PUBG Ka Baap Kaun Hai)
Next articleकंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाये? (13 तरीक़े)
नमस्कार! मैं मोहित नेगी FutureTricks ब्लॉग का लेखक हूं। इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी में काफ़ी रुचि है और इस ब्लॉग पर में इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़े टुटोरिअल लिखता हूँ।

8 COMMENTS

  1. Touch typing is the act of typing without the help of your eyes. This means to say that even when your eyes focus on something else, you can still type the words and sentences that you want to type. Touch Typing

  2. Nice share brother, maine typing speed kaise badhaye search kiye to aapka blog mila, I’m new in Blogging maine ek blog banaya hai aur usme maharashtra 12th HSC Result 2018 Online Kaise Dekhe ye article dala hai, isse rank karane ke liye kya kya karna padega, aur kitne time me rank ho jayega, please dekh kar ek baar feedback de dijiye.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here