अगर आपको भी इंस्टाग्राम पर फेमस होना है इसके लिए आप शानदार Slow motion video बनाना चाहते हैं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आसानी से फ्री में बिना किसी ऐप के इंस्टाग्राम पर स्लो मोशन वीडियो कैसे बनाए?
दोस्तों आजकल slow motion video काफी ज्यादा trend कर रहे हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर लोग इस तरह की वीडियो देखना ही पसंद करते हैं। आपने देखा होगा इंस्टाग्राम पर slow motion वाले reel video काफी जल्दी viral हो जाते हैं। बहुत से लोगों ने slow motion video बनाकर इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स कमाये हैं।
इंस्टाग्राम पर स्लो मोशन वीडियो कैसे बनाए? (बिना किसी ऐप के)
1. Slow motion video बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ओपन करना होगा।
2. इंस्टाग्राम ओपन करने के बाद आप instagram के feeds पर चले जाएंगे। यहां पर आपको दाहिने तरफ नीचे की ओर आपका प्रोफाइल देखने को मिलेगा, आपको उस पर क्लिक कर देना है।
3. प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको ऊपर की तरफ + का एक बटन देखने को मिलेगा आपको कुछ बटन पर क्लिक कर देना है।
4. जैसे ही आप उस बटन को क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक pop up ओपन हो जाएगा। यहां पर आपको कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे तो उनमें से आप Reels के ऑप्शन पर click कर दीजिए।
5. Reels के ऑप्शन पर click कर देने के बाद आप से कुछ permission मांगा जाएगा।
6. तो आपको while using the App बटन पर क्लिक करके permission grant कर देना है।
7. Permission grant कर देने के बाद आपको कुछ इस तरह का पेज देखने को मिलेगा। यहां पर आपको camera के बटन पर क्लिक कर देना है।
8. Camera पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आप को left side में speed (1x) का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा आप को उस पर क्लिक कर देना है।
9. जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको .3x, .5x, 1x, 2x का अलग-अलग ऑप्शन देखने को मिलेगा।
10. अगर आप अपने इंस्टाग्राम पर smooth slow motion video बनाना चाहते हैं, तो आप को .3x पर click करना होगा।
11. लेकिन अगर आप instagram पर Simple slow motion video बनाना चाहते हैं तो आपको .5x Speed Set करके अपनी वीडियो बनानी चाहिए।
आपको अपने slow motion video में जितनी स्पीड रखनी है, आप अपने अनुसार उतना रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं की slow motion video के लिए .5x Speed बेहतर मानी जाती है क्योंकि इसमें एक तो slow motion का पता काफी अच्छे से चलता है।
जरूरी नहीं है की आप सिर्फ slow mo में ही वीडियो बना सकते हैं। अगर आप चाहे तो आप अपनी वीडियो की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपने वीडियो की स्पीड को fast रखना चाहते हैं तो आपको 2x पर क्लिक करना हैं।
इस तरह से इंस्टाग्राम पर slow motion video बनाने के लिए आप को किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है और आप आसानी से इस तरीके से वीडियो बना सकते हैं।
थर्ड पार्टी ऐप से इंस्टाग्राम पर स्लो मोशन वीडियो बनाना सीखें!
मुझें kinemaster पसंद है और इससे काफी अच्छे तरीके से professional video editing की जा सकती है! तो आप भी इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम पर slow motion video create कर सकते हैं –
- Slow motion video edit करने के लिए आप को सबसे पहले मोबाइल पर kinemaster open करना होगा।
- kinemaster ओपन करने के बाद आपसे media access करने का परमिशन मांगा जाएगा। तो आप को permission दे देना है।
- इसके बाद आपके सामने इस तरह का पेज ओपन हो जाएगा। वीडियो एडिट करने के लिए आपको New project के ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपको यहां पर अपने वीडियो का layout सिलेक्ट करने के लिए कहां जाएगा। तो आपको यहां पर video layout चुन लेना है।
- video layout सिलेक्ट हो जाने के बाद आप को create के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस बटन पर क्लिक करने के बाद आप के सामने media open हो जाएगा, तो आप को यहां से अपना वीडियो footage सिलेक्ट कर लेना है।
- जैसा कि आप देख सकते हैं, आपकी वीडियो editing पर आ चुकी है। यहां पर आपको अपने वीडियो की स्पीड को slow करना होगा।
- जिसके लिए आप arrow के सामने दिखाई दे रहे, वीडियो फुटेज पर क्लिक कीजिए।
- क्लिक करने पर ये footage select हो जाएगी और आपके सामने कुछ और ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
- यहां पर आप speed के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- Speed पर click करने के बाद आपको इस तरह का option देखने को मिलेगा।
- यहां पर आप जितनी चाहे उतनी अपनी वीडियो को slow कर सकते हैं।
- अब आपको अपने वीडियो के हिसाब से slow motion set करना है।
- इस तरीके से आप बड़ी ही आसानी से इंस्टाग्राम के लिए slow motion video बना सकता है।
बस इतना सब करने के बाद आपका एक प्रोफेशनल स्लो मोशन वीडियो रेडी हो चुका है, अब आप उसको अपलोड कर सकते हो।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न;
इंस्टाग्राम पर स्लो मोशन वीडियो बनाने के लिए आपको इंस्टाग्राम के कैमरा पर जाकर स्पीड को 1x से .3x या फिर .5x पर set करना होगा।
जी बिल्कुल, आप इंस्टाग्राम पर स्लो मोशन वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
Kinemaster
यह भी पढ़े:
- Instagram Par Sabko Ek Sath Unfollow Kaise Kare
- Instagram से Reels कैसे Download करे? (3 तरीक़े)
- Instagram Account (ID) Hack Kaise Kare?
- Instagram पर Account Verify कैसे करे? (नया तरीक़ा)
- Instagram Private Account कैसे खोलें? (नया तरीक़ा)
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इंस्टाग्राम के लिए slow motion video बनाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। अगर आती है तो आप नीचे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं।