Computer Expert कैसे बने 2023 में (9 सुपर तरीक़े)

0

Computer आज सबसे आवश्यक यंत्र मे से एक है, इसलिए Computer Expert कैसे बने? जानना जरूरी है, Computer Expert क्या काम करता है? और Computer Expert Salary जैसी जानकारी इस लेख मे दी गई है। आज गवर्नमेंट डिजिटल इंडिया के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक कंप्यूटर की जानकारी लेने के लिए प्रेरित कर रही है। विभिन्न गवर्नमेंट और प्राइवेट इंस्टिट्यूट के द्वारा कंप्यूटर से संबंधित कोर्स करवाए जा रहे हैं जिसे विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं।

Computer Expert कैसे बने 2023 में (9 सुपर तरीक़े)


आज के समय में अगर आप Computer Expert हैं तो आपको आसानी से 20 से 25,000 की नौकरी भी प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना जरूरी है तो आइए इस लेख में जानते हैं कि “कंप्यूटर एक्सपर्ट कौन होता है” और “कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए क्या करें और Computer Expert कैसे बने?

Computer Expert कैसे बने?

कंप्यूटर का अगर सबसे ज्यादा योगदान किसी फील्ड में है तो वह टेक्नोलॉजी की फील्ड में है। अगर कोई व्यक्ति कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना चाहता है तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कंप्यूटर सीखने में कितना ज्यादा इंटरेस्ट है और वह कंप्यूटर सीखने के लिए रोजाना कितने समय को खर्च कर सकता है।

किसी को कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने में थोड़ा अधिक समय भी लग सकता है। हालांकि अलग-अलग इंस्टिट्यूट के द्वारा जो कोर्स ऑफर किए जाते हैं, वह अलग-अलग समय के होते हैं। सामान्य तौर पर आप 6 महीने से लेकर के 1 साल में कंप्यूटर एक्सपर्ट बन सकते हैं।


कंप्यूटर एक्सपर्ट कोर्स करने के लिए आपका 10वीं/12वीं क्लास पास होना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए क्या करना पड़ता है।

1: कंप्यूटर की सामान्य जानकारी लें।

वर्तमान के समय में अगर आप स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और आगे बढ़ने के पश्चात आप कंप्यूटर मास्टर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी को हासिल करने का प्रयास करना पड़ेगा। अब आप यह सोच रहे होंगे कि कंप्यूटर की बेसिक जानकारी में क्या आता है।


इसके अंतर्गत कंप्यूटर क्या है? इसे कैसे ऑपरेट किया जाता है? कंप्यूटर का रैम क्या होता है? हार्ड डिस्क क्या होती है? कंप्यूटर में पासवर्ड को कैसे सेट किया जाता है यह बातें भी आती है। 

इस प्रकार से आपको शुरुवात में लैपटॉप या फिर कंप्यूटर को ऑपरेट करना सीखना चाहिए, साथ ही साथ आपको कंप्यूटर के हार्डवेयर पार्ट्स, पावर पॉइंट, एक्सेल, वर्ड, पेंट इत्यादि की जानकारी भी लेनी चाहिए। 


इन सभी चीजों को सीखने के लिए आप कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को ज्वाइन कर सकते हैं या फिर आप कंप्यूटर खरीद करके घर बैठे ही इन चीजों को सीखने का प्रयास कर सकते हैं।


2: सभी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाना सीखें!

विभिन्न प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर से संबंधित होते हैं। इसीलिए जो व्यक्ति कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना चाहते है, उन्हें अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी चलाना सीखना पड़ेगा। 

जैसे कि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, काली लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम,mac os। इस प्रकार से इन ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाने के लिए व्यक्ति को इन ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी भी होनी चाहिए।

इसके लिए सबसे पहले व्यक्ति को ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करना चाहिए और उसके पश्चात उसे सभी ऑपरेटिंग सिस्टम की इंफॉर्मेशन भी हासिल करनी चाहिए, ताकि कंप्यूटर में अगर ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित कोई प्रॉब्लम पैदा होती है तो व्यक्ति के द्वारा उस प्रॉब्लम को ठीक किया जा सके।

3: कंप्यूटर की प्रॉब्लम को सही करने का प्रयास करें।

कंप्यूटर मास्टर या फिर कंप्यूटर एक्सपर्ट के पास कंप्यूटर से संबंधित सभी प्रकार की इंफॉर्मेशन होनी चाहिए, साथ ही उसे यह भी पता होना चाहिए कि कंप्यूटर को चलाने के दरमियान अगर कंप्यूटर में कोई प्रॉब्लम पैदा हो जाती है तो उसे कैसे ठीक करना है। 

इसलिए अगर कंप्यूटर को चलाने के दरमियान आपके सामने कोई प्रॉब्लम प्रस्तुत होती है तो आपको उसे अपने हिसाब से ठीक करने का प्रयास करना है। इसके लिए आप चाहे तो इंटरनेट की सहायता भी ले सकते हैं। हालांकि हम आपको बता दें कि अगर प्रॉब्लम सॉफ्टवेयर से संबंधित है तो आपको सॉफ्टवेयर के साथ बिल्कुल भी छेड़खानी नहीं करनी चाहिए, बल्कि अगर कोई छोटी प्रॉब्लम है तभी आपको उसे सॉल्व करने का प्रयास करना चाहिए। 

इसके अलावा अगर आपके किसी दोस्त के पास या फिर आपके घर में किसी अन्य व्यक्ति के पास लैपटॉप अथवा कंप्यूटर है और उसमें कोई प्रॉब्लम पैदा होती है और उस प्रॉब्लम की आपको जानकारी है तो आप उस प्रॉब्लम को ठीक करने की भी कोशिश कर सकते हैं।

ऐसा अगर आप करते हैं तो आपका कंप्यूटर में जो भी एक्सपीरियंस है उस एक्सपीरियंस में बढ़ोतरी होगी और अगर फिर कभी वह प्रॉब्लम आपके सामने आती है तो आप तुरंत ही उस प्रॉब्लम को सही कर सकेंगे, वह भी बिना इंटरनेट और किसी अन्य व्यक्ति की सहायता लिए हुए।

4: हार्डवेयर की जानकारी लें।

बतौर एक्सपर्ट आपको कंप्यूटर के हार्डवेयर की भी जानकारी होनी चाहिए। हार्डवेयर के अंतर्गत आपको हार्ड ड्राइव, सॉलि़ड स्टेट ड्राइव, प्रोसेसर, ग्राफिक कार्ड इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि जब वह आपको एक बार इनके बारे में अच्छे से पता चल जाएगा तो आपको कंप्यूटर के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

हार्डवेयर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको कंप्यूटर के पैनल में जाना है और कंप्यूटर की प्रॉपर्टी में जाकर के रैम को चेक करना है कि रैम किस प्रकार से लगी हुई है।‌इसके साथ ही आपको अपने पीसी के प्रोफेसर, dvd-rom और हार्ड ड्राइव इत्यादि की चेकिंग के बारे में भी विशेष तौर पर जानने की कोशिश करनी है।

5: ऑनलाइन वीडियो और ब्लॉग देखें।

कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों को चाहिए कि वह रोजाना कंप्यूटर एक्सपर्ट से संबंधित नई नई चीजों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करें। उसे जानकारियों को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट को सर्च करना चाहिए और उन वेबसाइट पर मौजूद आर्टिकल को पढ़ना चाहिए और जानकारी हासिल करनी चाहिए।

इसके अलावा उसे इंटरनेट पर मौजूद वीडियोस को भी देखना चाहिए और कंप्यूटर तथा इंटरनेट के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। 

अगर कोई व्यक्ति कंप्यूटर एक्सपर्ट अथवा कंप्यूटर मास्टर बनना चाहता है तो उसे इंटरनेट और कंप्यूटर से संबंधित आर्टिकल को दैनिक तौर पर पढ़ना चाहिए, साथ ही वीडियो भी देखना चाहिए, ताकि व्यक्ति की इंफॉर्मेशन में लगातार बढ़ोतरी होती रहे और कुछ ही समय में उसे कंप्यूटर के बारे में अच्छी इंफॉर्मेशन प्राप्त हो जाए।

6: कंप्यूटर की एडवांस कौशल की इंफॉर्मेशन प्राप्त करें।

जब आपको यह लगने लगे कि आपको कंप्यूटर की बेसिक इनफार्मेशन के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त हो गई है और आपको कंप्यूटर एक खिलौने की तरह लगने लगे तो उसके पश्चात आपको कंप्यूटर में एडवांस कौशल की इंफॉर्मेशन को लेना प्रारंभ करना चाहिए। 

जैसे कि कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या होती है, कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर कैसे बनाए जाते हैं, कंप्यूटर की नेटवर्किंग क्या होती है इत्यादि। अगर वर्तमान के समय में आप स्कूल से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं तो हमारी एडवाइस के अनुसार दसवीं क्लास को पास करने के पश्चात आपको 11वीं क्लास में कंप्यूटर के ही सब्जेक्ट को लेना चाहिए और उसके पश्चात 12वीं क्लास को पास कर ले तो आप कॉलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट का सिलेक्शन करें।

अगर आप ऐसा करते हैं तो आप कंप्यूटर के एडवांस कौशल के बारे में आसानी से सीखें सकेंगे, साथ ही आपको डिग्री भी प्राप्त होगी जो कंप्यूटर एक्सपर्ट के अंतर्गत आपको नौकरी दिलाने में भी आपके लिए काफी सहायक साबित होगी।

7: सीखने के लिए नेट का इस्तेमाल करें!

इंटरनेट पर वर्तमान के समय में सभी इलाके से संबंधित तमाम प्रकार की इंफॉर्मेशन मौजूद है और हम आसानी से उन इंफॉर्मेशन को एक्सेस भी कर सकते हैं।‌

इसीलिए जब आपके पास खाली समय हो तब आपको ग्राफिक कार्ड, नए सॉफ्टवेयर, इंटरनेट पर नए प्रोडक्ट के बारे में ताजा खबरें पढ़नी है, साथ ही आने वाले प्रोडक्ट के बारे में भी आपको जानने का प्रयास करना है।

इसके अलावा आप विभिन्न सोशल मीडिया साइट और प्लेटफार्म पर कंप्यूटर एक्सपर्ट को फॉलो कर सकते हैं और उनसे काफी कुछ सीखने का प्रयास कर सकते हैं।

8: कोर्स करें

डिजिटल इंडिया के अंतर्गत ग्रामीण लेवल पर विभिन्न साइबर कैफे खोले गए हैं, जहां पर कंप्यूटर की बेसिक जानकारी देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कोर्स करवाए जाते हैं जैसे कि टेली, डेस्कटॉप पब्लिशिंग, सी प्लस प्लस इत्यादि। 

आप उन कोर्स को करके भी कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और कंप्यूटर एक्सपर्ट बन सकते हैं। 

इसके अलावा कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन लेवल तक के कोर्स भी करवाए जाते हैं जिसमें आप अपनी सुविधा के हिसाब से एडमिशन ले सकते हैं और कंप्यूटर एक्सपर्ट बन सकते हैं।

9: लगातार सीखते रहें।

जो कंप्यूटर एक्सपर्ट होते हैं अथवा जो कंप्यूटर मास्टर होते हैं वह कभी भी कंप्यूटर की जानकारी लेना बंद नहीं करते हैं। हमारा कहने का मतलब है कि वह लगातार कंप्यूटर एक्सपर्ट से संबंधित बातों को सीखते ही रहते हैं। 

अगर आपके मन में यह ख्याल आता है कि कॉलेज से डिग्री या फिर मास्टर डिग्री हासिल करने के पश्चात आप कंप्यूटर एक्सपर्ट बन गए हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए।

 क्योंकि वही व्यक्ति एक सफल कंप्यूटर एक्सपर्ट कहा जा सकता है जो लगातार कंप्यूटर की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से परिचित रहता है और कंप्यूटर से संबंधित हर छोटे-मोटे ज्ञान को ग्रहण करता रहता है। तो दोस्तों उम्मीद है की अब आप जान गये होंगे की Computer Expert कैसे बने?

कंप्यूटर एक्सपर्ट कौन होता है?

ऐसा व्यक्ति जो कंप्यूटर की सभी विधाओं में निपुण होता है उसे कंप्यूटर विशेषज्ञ कहा जाता है। दूसरे शब्दों में जिसे कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी से लेकर उच्च स्तर की जानकारी होती है, उसे ही कंप्यूटर एक्सपर्ट कहा जाता है। कंप्यूटर एक्सपर्ट को कंप्यूटर मास्टर के नाम से भी जाना और पहचाना जाता है। 

एक कंप्यूटर को ऑपरेट करने से लेकर कंप्यूटर की समस्याओं को किस प्रकार से सॉल्व किया जाता है, यह एक कम्प्यूटर एक्सपर्ट को भली भांति पता होता है। एक कंप्यूटर मास्टर बनने के लिए 1 महीने का समय काफी नहीं होता है बल्कि इसके लिए आपको पूरी लगन और मेहनत के साथ कम से कम 6 महीने या फिर 1 साल का समय देना पड़ता है।

कंप्यूटर एक्सपर्ट कब तक बन सकते हैं?

काफी लोगों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि वह कंप्यूटर एक्सपर्ट कितने समय तक बन सकते हैं, तो बता दें कि यह डिपेंड करता है कि किसी व्यक्ति को कंप्यूटर में कितना इंटरेस्ट है और वह कितना समय कंप्यूटर को सीखने में दे सकता है। जब आप किसी चीज के पीछे पड़ जाते हैं तो उसका कोई ना कोई निदान अवश्य निकल करके आता है।

इस प्रकार अगर आपने मन में यह निश्चय कर लिया है कि आपको कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना ही है तो काफी जल्दी से आप अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं। फिलहाल सामान्य तौर पर कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए आपको 6 महीने से लेकर के 1 साल का समय देना होता है।

FAQ: 

कंप्यूटर एक्सपर्ट की सैलरी कितनी होती है?

शुरुआत में 15 से 16000

कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?

बीटेक अथवा डिप्लोमा कोर्स अथवा सर्टिफिकेट कोर्स

कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए कितना समय काफी होता है?

6 महीने से लेकर के 1 साल 

क्या कंप्यूटर एक्सपर्ट गवर्नमेंट नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है?

जी हां

इस लेख मे एक Computer Expert बनने की प्रक्रिया के बारे मे बताया गया है। आप ऊपर दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करते हुए एक Computer Expert बन सकते है।

Hope अब आपको Computer Expert कैसे बने? के बारे मे समझ आ गया होगा, और आप जान गये होगे की Computer Expert कौन होता है और 15 मिनट में कंप्यूटर एक्सपर्ट बने 2023 में?

अगर आपके पास कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हो. और अगर आपको यह पोस्ट हेल्पफुल लगा हो तो इसको सोशल मीडिया पर अपने अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हो.

Previous articleफ़ेसबुक अकाउंट कैसे बनाये? 2023 (स्टेप by स्टेप गाइड)
Next articleई कॉमर्स क्या है? इसके प्रकार एवं फायदे (E-Commerce in Hindi)
नमस्कार! मैं मोहित नेगी FutureTricks ब्लॉग का लेखक हूं। इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी में काफ़ी रुचि है और इस ब्लॉग पर में इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़े टुटोरिअल लिखता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here