Resume कैसे बनाये? 2 मिनट में रिज्यूम बनाना सीखे (With VIDEO)

6

अपनी पढ़ाई कंप्लीट कर लेने के पश्चात अपनी पसंद की नौकरी पाना लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग भरा होता है। वर्तमान के समय में अपना अच्छा भविष्य बनाने के लिए पढ़ाई तो आवश्यक है ही, इसके साथ ही अपनी पसंद की नौकरी पाना भी जरूरी होता है।

अगर आप भी रिज्यूम बनाने का कोई तरीक़ा तलाश रहे हो तो आजके इस पोस्ट में हम आप जानने वाले हो की आसानी से मात्र 2 मिनट में मोबाइल से Resume कैसे बनाये?


अगर आपको नहीं पता की आख़िर यह रिज्यूम होता क्या है? तो आप Resume क्या होता है? का यह पोस्ट पढ़ सकते हो।

रिज्यूम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • रिज्यूम मेकर ऐप
  • फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता
  • एक्सपीरियंस
  • ईमेल
  • फोन नंबर
  • एड्रेस
  • वर्क इनफॉरमेशन इत्यादि।

मोबाइल से Resume कैसे बनाये?

1. Resume बनाने के लिए सबसे पहले नीचे लिंक से Resume Builder – CV Maker नामक ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।

Download


2. ऐप को ओपन करने के बाद भाषा का चुनाव कर लें तथा फिर टिक आइकन पर क्लिक करें।Select language

3. अब आपको सभी परमिशन इस एप को Allow कर देना है।Allow permission

4. इसके बाद आपको Create पर क्लिक करना है।Tap on create


5. अब आपको ये सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरना है।

  • Personal Detail – इसमें आपको अपना Name, Address, Email, फोन नंबर तथा फोटो ऐड करनी है।
  • Name: यहां पर आपको अपना पूर्ण नाम डालना है।
  • Address: यहां आपको अपने गांव का नाम, जिला, राज्य, पोस्ट ऑफिस तथा तहसील डालनी है।
  • Email: अपना Email नंबर डालें जोकि आप प्रयोग कर रहे हैं।
  • Phone No: यहां पर अपना फोन नंबर डालें। फिर save पर क्लिक करें।

Fill personal details

  • Education – यहां आपको अपनी Degree/Course, School/University, Grade, Year इत्यादि भरकर Save पर क्लिक करना है।
  • Course/Degree: इसमें आपने अपनी डिग्री के बारे ने बताना है। वहीं अगर आपने कोई Course किया है तो उसकी जानकारी दें।
  • School/University: इसमें आपको अपने स्कूलिंग तथा अगर आपने किसी Univeristy से Study की है तो वो डाले।
  • Grade/Score: उसमें आपको अपने Grade या कितने अंक प्राप्त किए हैं वह डाल लेने है।
  • Year: आपने जिस भी ईयर में अपनी शिक्षा पूर्ण की है वह डाल लीजिए। फिर सेव बटन दबाएं।

Enter degree

  • Experience – यहां पर आपने जहां कार्य किया है जैसे कि कंपनी का नाम, Job Title, Start तथा End Date और उसकी Details भरनी है। फिर इसे Save कर दे।
  • Company Name: अगर आपने किसी कंपनी में कार्य किया है तो उसका नाम डाल दें।
  • Job Titile: आपने कंपनी में कौन सी Job की है जैसे की Manager, Welder, Electrician इत्यादि वह डालें।
  • Start Data & End Date: यहां पर काम कब से शुरू हुआ और कब तक आपने कंपनी में काम किया उसका ब्योरा दें।
  • Details: इसमें आप डिटेल में उस काम व कम्पनी के बारे में बता सकते हैं। उसके बाद सेव बटन दबा दीजिए।
    Enter job experience
  • Skills – इसमें आप अपनी कुछ Skills के बारे में लिख कर उसे Save कर दें।Add skills

बाकी अधिकतर ऑप्शन Optional है अगर आप उन्हें नहीं भरें तब भी आपका CV क्रिएट हो जाएगा।


6. सभी Information भरने के बाद आपको View CV पर क्लिक करना है।Tap on view CV

7. अब अपनी पसंद के अनुसार कोई एक Template को क्लिक करके चुन लें।Choose template

8. अब आपका CV बनकर तैयार है। Download पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर लें।Download your cv


अधिक जानकारी के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हो।

रिज्यूम बनाने से संबंधित टिप्स

  • रिज्यूम बनाने से पहले आपको जिस कंपनी में आप नौकरी पाना चाहते हैं उस कंपनी और अपनी पोस्ट की जानकारियों को इकट्ठा करना चाहिए।
  • आपको अपनी सभी उपलब्धियों को नोट करके रखना चाहिए।
  • आपको उचित रिज्यूम फॉरमैट का सिलेक्शन करना चाहिए।
  • प्रयास करना चाहिए कि आपका रिज्यूम सिर्फ एक ही पन्ने तक सीमित हो।
  • रिज्यूम की फॉर्मेटिंग बिल्कुल सही रखनी चाहिए।
  • रिज्यूम में किसी भी प्रकार की भाषा से संबंधित या फिर व्याकरण से संबंधित गलतियां नहीं होनी चाहिए।
  • आपको रिज्यूम में झूठी बातों को दर्ज नहीं करना चाहिए।
  • एक बार रिज्यूम बनाने के बाद आपको फिर से पढ़ना चाहिए ताकि जो जानकारियां भरी गई है अगर उसमें कोई गलती हो तो आपको पता चल सके।

Resume Send कैसे करे?

रिज्यूम बना लेने के बाद कुछ लोगों को अपना रिज्यूम भेजने में दिक्कत आती है अगर आपको नहीं पता कि रिज्यूम में सेंड कैसे करते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप नीचे बताएगा तरीके से रिज्यूम सेंड कर सकते हैं –

1. Resume send करने के लिए आप के पास उस व्यक्ति का ईमेल आईडी होना चाहिए जिससे आप रिज्यूम भेजना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपके पास आपका रिज्यूम है तो आप उसे email के जरिए भेज सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ईमेल को ओपन करना होगा।Open Mail

2. ई-मेल को ओपन कर लेने के बाद आपको To में उस व्यक्ति का ईमेल एड्रेस डालना होगा जिसके पास आप रिज्यूम भेजना चाहते हैं।Add addres

3. अब आपको अपने ईमेल में resume भेजना है तो आपको उसे अपने ईमेल के साथ अटैच करना होगा जिसके लिए आप ऊपर दिखाई दे रहे attach file के बटन पर क्लिक कर दीजिए।Tap on attach

4. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको अपनी फाइल दिखाई देंगे तो आप उसमें से Resume पर क्लिक कर दीजिए।Choose resume

5. इतना हो जाने के बाद आप subject में Resume लिख दीजिए और फिर ऊपर दिखाई दे रहे Send बटन पर क्लिक कर दीजिए।Send

6. इस बटन पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही आपका Resume send हो जाएगा। 

रिज्यूम बनाने के लिए बेस्ट ऐप्स

हमने इसी आर्टिकल में एक एप्लीकेशन के द्वारा आप को रिज्यूम बनाने का तरीका बताया हुआ है। हालांकि मोबाइल से रिज्यूम बनाने वाली सिर्फ एक ही एप्लीकेशन मौजूद नहीं है। बल्कि कई एप्लीकेशन उपलब्ध है, जिसकी सहायता से आप प्रोफेशनल रिज्यूम घर बैठे ही बिल्कुल मुफ्त में बना सकते हैं। नीचे हमने आपको कुछ लोकप्रिय रिज्यूम मेकर एप्लीकेशन के नाम बताए हुए हैं।

  • Resume maker by intelligent CV
  • Resume pdf maker by Dailymobapps
  • Resume builder by Resume maker
  • Resume builder by nithra
  • Professional Resume builder by hightech  Solution
  • Resume builder by matt callery
  • CV maker by mobotechnology
  • Resume builder online by Storytech private limited
  • Resume builder and CV maker by Apero Technologies Group
  • Cv maker app by smart Resume build

ऑनलाइन रिज्यूम बनाने के लिए बेस्ट वेबसाइट

इन वेबसाइट के द्वारा आप फ्री में रिज्यूम बना सकते हैं और अपना रिज्यूम डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • Resumebuild.com
  • Resume.io
  • Zety.com
  • Novoresume.com
  • Resumonk.com
  • Resumemaker.online
  • canva.com
  • myperfectresume.com
  • zety.com
  • Resume.com

तो दोस्तों आशा करते हैं की अब आपको रिज्यूम बनाने से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल चुकी होगी, और आप जान गये होगे की आसानी से फ्री में मोबाइल से Resume कैसे बनाये?

हम अपने ब्लॉग पर ऐसे विषयो पर पोस्ट डालते रहते है। अतः हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे।

Previous articleकंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें (आसान तरीक़ा)
Next articleफ़ेसबुक पेज कैसे बनाये? (1 मिनट में)
हेलो दोस्तों, मेरा नाम अंकुर सिंह है और में New Delhi से हूँ। मैंने B.Tech (Computer Science) से ग्रेजुएशन किया है। और में इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े लेख लिखता हूँ।

6 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here