गूगल का अंत कब होगा? Google Ka Ant Kab Hoga?

0

अगर आपके मन में भी गूगल के खात्मे से संबंधित सवाल पैदा होता है और आपको अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है तो आइए इस आर्टिकल में आपको जानकारी देते हैं कि “गूगल का अंत कब होगा” अथवा “गूगल का खात्मा कब होगा।”

गूगल का अंत कब होगा? Google Ka Ant Kab Hoga?


जैसा की आप जानते हैं कि, समय-समय पर नई टेक्नोलॉजी आज के समय में लांच हो रही है, जिसकी वजह से इंसानों को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। हमें अच्छी तरह से पता है कि हमें अपने किसी भी सवाल का जवाब गूगल के द्वारा आसानी से दे दिया जाता है।

परंतु क्या आप जानते हैं कि गूगल के अलावा भी ऐसे बहुत सारे सर्च इंजन है जो लगातार अपनी सर्विस में इजाफा कर रहे हैं और लोग उनकी सर्विस का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि क्या गूगल को कोई अन्य सर्च इंजन पीछे छोड़ देगा या फिर क्या गूगल का खात्मा हो जाएगा। 

गूगल का अंत कब होगा?

इंटरनेट पर ऐसे बहुत से यूजर हैं, जिनके द्वारा यह सवाल सर्च किया जाता है कि, आखिर गूगल का खात्मा कब होगा या फिर गूगल की समाप्ति कब होगी अथवा गूगल का अंत कब होगा। ऐसे लोगों को हम जवाब दे देना चाहते हैं कि, गूगल का अंत तब तक नहीं होगा, जब तक कि गूगल के मालिक के द्वारा इसे शटडाउन अर्थात बंद नहीं कर दिया जाता है या फिर किसी अन्य कारण की वजह से गूगल कंपनी को मार्केट में नुकसान हो जाए और वह घाटे में चलने लगे।

कई लोग यह सोचते हैं कि, कभी ना कभी कोई ऐसी कंपनी आएगी जो गूगल को पीछे छोड़ देगी। हो सकता है कि ऐसी कंपनी आ भी जाए, परंतु इसका मतलब यह थोड़ी है कि, कोई कंपनी अगर गूगल को पीछे छोड़ देगी, तो गूगल का अंत हो जाएगा। वर्तमान के समय में गूगल कुछ क्षेत्रों में नंबर वन कंपनी है। 


ऐसे में कोई कंपनी अगर गूगल को पीछे छोड़ती है, तो भी यह चालू रहेगी और भले ही यह दूसरे या फिर तीसरे स्थान पर विराजमान क्यों ना हो। इसका खात्मा तभी हो सकता है जब गूगल को बिल्कुल बंद कर दिया जाए या फिर जब इस पृथ्वी का अंत होगा तब गूगल का भी अंत हो जाएगा, ऐसा माना जा सकता है।

गूगल के 10+ बेहतरीन फायदे 

गूगल के माध्यम से हमें बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं। इसलिए शायद ही कोई यह चाहता हो कि गूगल का अंत हो जाए। नीचे आपको गूगल से मिलने वाले कुछ प्रमुख फायदे के बारे में जानकारी हिंदी भाषा में दी जा रही है।

  • अगर आप अलग-अलग भाषा के वीडियो देखने के शौकीन है तो इसके लिए यूट्यूब प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका मालिक गूगल ही है।
  • यदि आप ब्लॉगिंग करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो ब्लॉगिंग बिल्कुल मुफ्त में करने के लिए गूगल के ब्लॉगर प्लेटफार्म का इस्तेमाल आप कर सकते हैं और अपने ब्लॉग को सक्सेसफुल बनाकर हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।
  • अगर आप शानदार गेम खेलना चाहते हैं या फिर अपने लिए आवश्यक एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप गूगल के अधिकारिक एप्लीकेशन डाउनलोड प्लेटफॉर्म गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यदि आपके मन में कोई सवाल पैदा हो रहा है, जिसका जवाब आपको अपने आसपास के लोगों से नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसे में आप गूगल का इस्तेमाल अपने किसी भी सवाल का जवाब तुरंत हासिल करने के लिए कर सकते हैं। 
  • यदि आप हिंदी भाषा में गूगल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हिंदी भाषा में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अंग्रेजी तमिल तेलुगू कन्नड़ मलयालम और दुनिया की 180 से भी अधिक भाषाओं में आप गूगल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विभिन्न प्रकार की लैंग्वेज सपोर्ट करता है।
  • अगर आपको कोई डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना है या फिर पीडीएफ फाइल डाउनलोड करनी है अथवा कोई वीडियो डाउनलोड करना है तो इसके लिए गूगल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां से आप आसानी से अपना मनपसंद दस्तावेज या फिर फोटो, वीडियो, सॉन्ग, डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि आपको किसी जगह पर जाना है, परंतु आपको उस जगह पर जाने का रास्ता पता नहीं है तो इसके लिए गूगल मैप एप्लीकेशन को ओपन कर ले और जहां पर आप जाना चाहते हैं उसकी लोकेशन को सर्च करके स्टार्ट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद पैदल या फिर कार अथवा बाइक के माध्यम से आप गूगल मैप की सहायता से वहां तक पहुंच सकते हैं, क्योंकि गूगल मैप आपको वहां तक जाने का रास्ता बताता है।
  • अगर आप गूगल से बात करना चाहते हैं तो इसके लिए गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। आप गूगल असिस्टेंट की सहायता से किसी भी सवाल को बोल करके पूछ सकते हैं, उसका जवाब भी आपको बोल करके प्राप्त हो जाता है।
  • यदि आप किसी भी प्रकार का बिजनेस करते हैं और आप चाहते हैं की आप बिल्कुल मुफ्त में अपने बिजनेस का प्रमोशन करें तो इसके लिए आप गूगल मैप पर अपने बिजनेस की लोकेशन को शामिल कर सकते हैं। अगर आप कुछ पैसा देकर के बिजनेस का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो गूगल एडवर्टाइजमेंट की सहायता आप ले सकते हैं।
  • आपके पास कोई महत्वपूर्ण डाटा है और आप उसे ऑनलाइन सुरक्षित करना चाहते हैं तो उसके लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • फोटो गैलरी के तौर पर आप चाहे तो गूगल फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आपके द्वारा कैप्चर की गई और डाउनलोड की गई सभी फोटो का बैकअप अपने आप ऑटोमेटिक होता रहता है।
  • अगर आप आर्टिकल लिखने का काम करते हैं तो आप गूगल डॉक्स एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं और यहां से आर्टिकल लिखने के बाद उसे अलग-अलग फॉर्मेट में शेयर कर सकते हैं। गूगल डॉक एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्राइड मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि आप अपने फोन नंबर पर ऑनलाइन पैसा पाना चाहते हैं या फिर फोन नंबर की सहायता से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो गूगल पे का इस्तेमाल आपके द्वारा किया जा सकता है। यह गूगल का ही ऑनलाइन मनी ट्रांसफर एप्लीकेशन है।

Google Mera Naam Kya Hai?


क्या गूगल+ अभी भी सक्रिय है?

जी नहीं! वर्तमान के समय में गूगल प्लस एक्टिव नहीं है। गूगल कंपनी के द्वारा साल 2018 में ही गूगल प्लस को बंद कर दिया गया था। आखिर इसे बंद क्यों किया गया था, इसके बारे में हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से साल 2015 से लेकर के साल 2018 के बीच बाहरी डेवलपर के द्वारा गूगल प्लस प्रोफाइल के डाटा को काफी हद तक चुरा लिया गया था।

जिसकी वजह से बहुत से गूगल प्लस यूजर के प्रोफाइल नेम, ईमेल एड्रेस, ऑक्यूपेशन, जेंडर और उम्र जैसी जानकारियां लीक हो गई थी। जानकारी के अनुसार ऐसा होने से तकरीबन 500000 लोग के प्राइवेट डाटा की चोरी हो गई थी, जिसकी वजह से गूगल ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गूगल प्लस को बंद कर दिया। इस प्रकार से अब आप गूगल प्लस का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि अभी भी इसकी वेबसाइट अवेलेबल है।

गूगल सर्च कितने साल का है?

यहां हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, साल 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन नाम के व्यक्ति के द्वारा गूगल की स्थापना की गई थी। इस प्रकार से साल 1998 से लेकर के वर्तमान में चल रहे साल 2023 को जोड़ा जाए तो गूगल सर्च तकरीबन 25 साल का हो गया है अर्थात गूगल को काम करते हुए और हमारे द्वारा गूगल की सुविधाओं का इस्तेमाल करते हुए 25 साल जितना लंबा समय व्यतीत हो गया है। 


हालांकि इसके बावजूद गूगल लगातार दुनिया के टॉप सर्च इंजन में पहले नंबर पर विराजमान होने में सफल होता आ रहा है, जिसके पीछे इसमें काम करने वाले लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।

गूगल का दूसरा नाम क्या है?

हमारे में से कई लोग हैं, जो गूगल का इस्तेमाल रोजाना अवश्य ही करते हैं, क्योंकि हमें जब कुछ भी सर्च करना होता है, तो हमें तुरंत ही गूगल की आवश्यकता पड़ती है। जैसे ही हम गूगल पर किसी भी चीज को सर्च करने के लिए अपना ब्राउज़र ओपन करते हैं और ब्राउज़र के सर्च बॉक्स पर क्लिक करते हैं तथा अपना सवाल लिखकर सर्च करते हैं।

वैसे ही गूगल हमें सवाल का जवाब देता है। गूगल का एक अन्य नाम भी है, जिसके बारे में बहुत से लोगों को पता ही नहीं। हम बताना चाहते हैं कि गूगल का जो दूसरा नाम है उसे BackRub कहा जाता है। जब गूगल की शुरुआत हुई थी, तब इसे बैक्रब के नाम से ही जानते थे, परंतु आज इसे गूगल के नाम से जाना जाता है।


गूगल ने कब उड़ान भरी?

गूगल की स्थापना तो साल 1998 में ही हो गई थी, परंतु अपनी स्थापना होने के तुरंत पश्चात ही गूगल ने उड़ान नहीं भर ली, बल्कि इसे सफल होने में समय लगा। जानकारी के अनुसार साल 2004 में 19 अगस्त के दिन गूगल ने अपना पहला आईपीओ लाया था, जो कि शेयर मार्केट से संबंधित था। 

गूगल के द्वारा आईपीओ में अपने शेयर की कीमत $85 प्रति शेयर रखी गई थी। इस प्रकार से शेयर मार्केट में इंटर होने के बाद बहुत से लोगों ने गूगल के आईपीओ में अपना पैसा इन्वेस्ट किया और लोगों को अपने इन्वेस्ट किए गए पैसे पर अच्छा रिटर्न भी मिला। इस प्रकार से जब गूगल को आईपीओ के माध्यम से पैसा मिला तो उसने अपनी सर्विस का विस्तार करना चालू किया और इस प्रकार से देखते ही देखते गूगल सफलता के मुकाम पर पहुंचने लगा और आज यह सफल कंपनी बन चुका है।

FAQ:

गूगल कब लांच हुआ था?

साल 1998 में 4 सितंबर के दिन गूगल लांच हुआ था।

पृथ्वी से चांद तक पहुंचने में कितना समय लगता है?

पृथ्वी से चांद एयरस्पेस के माध्यम से जाते हैं। हर स्पेस को पृथ्वी से चांद पर जाने में अलग-अलग समय लगता है।

चंद्रमा का अंत कब होगा?

चंद्रमा का अंत कभी भी नहीं होगा। जब इस सृष्टि का संपूर्ण रूप से विनाश हो जाएगा तो भी चंद्रमा का अंत नहीं होगा, क्योंकि यह भगवान के द्वारा बनाया गया है। इसके अलावा यह एक देवता है जिसे हिंदू धर्म में चंद्रदेव के नाम से जाना जाता है और देवता की कभी भी मृत्यु नहीं होती है।

गूगल के पास क्या क्या जानकारी है?

गूगल के पास बहुत सारी जानकारी अवेलेबल है। अगर आपको भरोसा नहीं होता है तो आप खुद भी गूगल पर अपने पास मौजूद सवाल को सर्च कर सकते हैं। गूगल तुरंत ही उसका जवाब आपको देगा।

भविष्य के लिए गूगल के पास क्या है?

भविष्य के लिए गूगल के पास बहुत सारी योजनाएं मौजूद हैं, जिन्हें गूगल समय-समय पर जारी करता रहता है। गूगल समय-समय पर सरप्राइस देता रहता है। ऐसे में गूगल की भविष्य की योजनाएं सरप्राइस रहे तो ही अच्छा है।

यह भी पढ़े:

Hope की आपको “गूगल का अंत कब होगा” अथवा “गूगल का खात्मा कब होगा।”, का यह पोस्ट पसंद आया होगा तथा आपके लिए हेल्पफुल भी रहा होगा।

यदि इस पोस्ट से सम्बंधित आपके मन में कोई सुझाव या विचार है तो निचे कमेन्ट में बताये तःथा पोस्ट पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ साझा अवश्य करे।

Previous articleकंप्यूटर में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे? (आसान तरीक़ा)
Next articleकॉल हिस्ट्री डिलीट कैसे करें? (किसी भी फ़ोन में)
Mahipal Negi
महिपाल उत्तराखण्ड से हैं। इन्हें मोबाइल तकनीक के क्षेत्र में पाँच सालों से भी ज़्यादा का अनुभव है। यह इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़े टुटोरिअल शेयर करते हैं। यह पिछले काफ़ी समय से FutureTricks ब्लॉग पर लेखक एवं एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here